CM Yogi Adityanath

फोटो: Hindustan Times

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कहां से लड़ेंगे चुनाव: उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में मीडिया से बातचीत में अक्टूबर पांच को बताया कि वो आगामी विधानसभा चुनाव कहां से लड़ेंगे। पहली बार इस मुद्दे पर बोलते हुए योगी ने कहा कि पार्टी जहां से कहेगी, वो वहीं से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि पार्टी का संसदीय बोर्ड ही तय करता है कि उम्मीदवार को चुनाव मैदान में कहां से उतारा जाएगा। 

शनि, 06 नवंबर 2021 - 04:15 PM / by रितिका

Tags: CM Yogi Adityanath, Yogi Adityanath, up election

Courtesy: Aajtak

priyanka gandhi

फोटो: The Hindu

यूपी चुनाव से पूर्व कांग्रेस ने महिलाओं के लिए जारी किया घोषणा पत्र

कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी तैयार किया है। ट्विटर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसकी घोषणा की है। इसके तहत महिलाओं को सालाना तीन सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। सरकारी बसों में महिलाओं को यात्रा भी मुफ्त मिलेगी। हर महीने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार रुपये मानदेय का भुगतान होगा। इसमें छात्राओं को… read-more

मंगल, 02 नवंबर 2021 - 09:45 AM / by रितिका

Tags: Congress Party, Priyanka Gandhi Vadra, up election, Election Manifesto

Courtesy: Zee News Hindi

Mahamandaleshwar

फोटो: Hindi Samachar 24

उत्तर प्रदेश चुनावों से पूर्व महामंडलेश्वर हितेश्वर नाथ ने दिया विवादित बयान

उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों से पहले महामंडलेश्वर हितेश्वर नाथ ने हिंदुओं को लेकर विवादित बयान दिया है। वो बीजेपी कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनावों से पूर्व अगर हिंदू नहीं जागा तो उनके पास न घर रहेगा न ही मठ। दरअसल वो राष्ट्र चेतना यात्रा निकाल रहे हैं जिसके जरिए हिंदुओं को जगाने का काम हो रहा है, जो चुनावों में जीत हासिल करने की रणनीति का हिस्सा है। 

बुध, 20 अक्टूबर 2021 - 12:30 PM / by रितिका

Tags: Uttar Pradesh, BJP, up election

Courtesy: Hindi News 18

Akhilesh Yadav

फोटो: The Indian Express

भगवान परशुराम के जरिए ब्राह्मणों को लुभाएगी समाजवादी पार्टी

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास मोरा गांव में भगवान परशुराम की 108 फीट की मूर्ति लगवाने का ऐलान किया है। पार्टी ने मूर्ति लगवाने के लिए भूमि भी देख ली है। भगवान परशुराम की मूर्ति के जरिए समाजवादी पार्टी ब्राह्मणों का वोट साधने की तैयारी में है। मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में भी कई बड़े नेताओं के शामिल रहने की संभावना है। 

मंगल, 12 अक्टूबर 2021 - 02:10 PM / by रितिका

Tags: Samajwadi Party, Akhilesh Yadav, up election, politics

Courtesy: Zee News hindi

bjp and nishad party

फोटोः AajTak

उत्तर प्रदेश में हुआ बीजेपी और निषाद पार्टी का गठबंधन

उत्तर प्रदेश में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने सितंबर 24 को बीजेपी और निषाद पार्टी के गठबंधन की घोषणा की। स्‍वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सीएम योगी और पीएम मोदी के नेतृत्‍व में वह जीत हासिल करेंगे। बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेन्‍द्र प्रधान की अध्यक्षता में रणनीतिकारों की टीम अलग-अलग स्‍तरों पर बैठकें कर रहे हैं। जिससे माहौल को भांपने और पार्टी कार्यकर्ताओं को जीतने को लेकर मजबूती मिलेगी।  

शुक्र, 24 सितंबर 2021 - 06:10 PM / by Surbhi Shaw

Tags: BJP, nishad party, alliance, up election

Akhilesh Yadav

फोटो: BBC News

अखिलेश यादव ने दिया किसानों के लिए मुफ़्त बिजली योजना लाने का संकेत

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीबीसी के साथ बातचीत में संकेत दिये कि वे किसानों के लिए मुफ़्त बिजली योजना पर विचार कर रहे हैं। यादव का दावा है कि असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने से उनके अल्पसंख्यक वोटों पर फ़र्क नहीं पड़ेगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस के पास ऐसा कोई वोट नहीं है जिसके सहारे वह उत्तर प्रदेश में मजबूत विकल्प के तौर पर उभर सके।

शनि, 17 जुलाई 2021 - 07:45 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Akhilesh Yadav, up election, Samajwadi Party, AAP, Indian National Congress, AIMIM

Courtesy: BBC News

Yogi Adityanath

फोटो: Economic Times

सीएम योगी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2022 विधानसभा चुनाव

यूपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने 2022 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ने का दावा किया है। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जून 17 को बरेली में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा, यह पार्टी संसदीय बोर्ड द्वारा तय करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया ‘‘प्रदेश में भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी खत्म हो चुकी है, प्रदेश में विकास हो रहा है।"

शनि, 19 जून 2021 - 11:50 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Yogi Adityanath, Keshav prasad maurya, up election, meeting

Courtesy: Ndtv Hindi News

Priyanka gandhi

फ़ोटो: Getty images

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, पार्टी नहीं करेगी किसी से गठबंधन

उत्तरप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव पर सभी की नज़रे हैं और राजनीतिक दलों ने अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है। वहीं,चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी बड़ा एलान किया है व कहा है कि वे उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं करेंगे। यानी अब कांग्रेस पार्टी राज्य की 403 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। यूपी कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन शाहनवाज आलम ने कहा-" पार्टी ने तय किया है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में बड़े या छोटे किसी भी दल से… read-more

गुरु, 24 दिसम्बर 2020 - 10:28 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Indian National Congress, up election, uttarpradesh, Assembly Elections

Courtesy: Aajtak news

Om prakash rajbhar

फ़ोटो: Getty images

गठबंधन की ताक में घूम रहे हैं ओमप्रकाश राजभर, ओवैसी के बाद अब संजय सिंह से की मुलाक़ात

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश राजभर उत्तरप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में अपने पार्टी के लिए सही गठबंधन की ताक में है। वे एमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी चीफ शिवपाल यादव से मुलाकात भी कर चुके है। अब इन दोनों के बाद ओमप्रकाश राजभर ने दिसंबर 18 को लखनऊ में आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह से भी मुलाकात की है। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने भी यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है।

शनि, 19 दिसम्बर 2020 - 05:47 PM / by आकाश तिवारी

Tags: up election, om prakash rajbhar, alliance

Courtesy: Aajtak news

Asaduddin owaisi

फ़ोटो: Getty images

यूपी में भी दमख़म दिखाने को तैयार हैं ओवैसी,ओम प्रकाश राजभर से की मुलाकात

बिहार विधानसभा में अपनी पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद अब एमआईएम असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी विधानसभा चुनाव में भी दमख़म दिखाने की तैयारी कर ली है। एमआईएम चीफ ने लखनऊ पहुंचकर आगामी चुनाव के लिए रणनीति के तौर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात की है साथ ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल यादव की प्रशंसा की है। दरअसल ओवैसी आगामी चुनाव के मद्देनजर छोटे छोटे दलों से गठबंधन करने की फिराक में है।

बुध, 16 दिसम्बर 2020 - 07:27 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Asaduddin Owaisi, shivpal yadav, up election

Courtesy: Aajtak news