मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड
मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर भारत में मार्च अंत और अप्रैल में भीषण गर्मी होने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक दिल्ली का तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मार्च 29 तक पारा 38 डिग्री और मार्च 30 तक 40 डिग्री पहुंच सकता है। अप्रैल में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इस बार भीषण गर्मी कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
Tags: environment, Environmental Issues, summer, hot weather
Courtesy: News Nation TV
मार्च 20 को मनाया गया विश्व गौरैया दिवस
हर वर्ष मार्च 20 को विश्व गौरैया दिवस मनाया जाता है। पिछले कुछ वर्षों में इस छोटी सी पक्षी की संख्या में तेजी से गिरावट आई है। इसके संरक्षण और लोगों को जागरूक करने के लिए इस दिन की शुरुआत वर्ष 2010 में हुई थी। दुनिया के कई देशों समेत एक समय भारत में ये चिड़िया बहुतायत में पाई जाती थी। हालांकि अत्यधिक कीटनाशक के इस्तेमाल और प्रदूषण सहित कई कारणों से इसकी संख्या में… read-more
Tags: world sparrow day, Sparrow, environment, preservation
Courtesy: Prabhat khabar
दिल्ली में मिले दशकों पहले लुप्त हुए सीबोल्ड सांप, लेपर्ड गेको, आबोहवा के कारण हुई प्रजातियों की वापसी
दिल्ली में यमुना तट पर 70 से 100 साल पहले लुप्त हुए जानवर अब फिर से दिखने लगे है। नम भूमि पर मिलने वाला सीबोल्ड सांप, छिपकली की प्रजाति लेपर्ड गेको और बगुले की प्रजाति ब्लैक क्राउन नाइट हेरोन दिखी है। विशेषज्ञ इसे सकारात्मक संकेत मान रहे है। इन जानवरों की वापसी का कारण दिल्ली की साफ आबोहवा को माना गया है। यमुना जैव विविधता पार्क, अरावली पार्क और तिलपत वैली जैव विविधता पार्क में ये बदलाव दिखे है।
Tags: environment, Climate Change, Ecosystem
Courtesy: AmarUjala
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, कल से मिलेगी राहत
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में फरवरी तीन से हो रही बारिश से ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग की माने तो फरवरी चार को भी बारिश होती रहेगी। हालांकि फरवरी 5 को इससे राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं दिल्ली में फरवरी चार को न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 19 डिग्री बना रहेगा। वहीं नैनीताल में सुबह से ही बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते ठंड बढ़ गई है।
Tags: environment, India, Delhi, rain
Courtesy: Aaj Tak
बर्फबारी के कारण हुई 21 लोगों की मौत: पाकिस्तान
पाकिस्तान के रावलपिंडी जिले में स्थित मुरी में भारी बर्फबारी के कारण 21 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में नौ बच्चे भी शामिल है। प्रशासन ने जनवरी 8 को इसे आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार यहां लोगों की भीड़ काफी बढ़ गई है और 1000 लोग फंस गए है। घटना के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट कर जांच के आदेश दिए है।
Tags: Pakistan, Heavy Snowfall, environment
Courtesy: ABP News
बिहार में खतरनाक स्तर पर पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स, दिल्ली जैसी हुई हवा
बिहार में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। राज्य के अधिकतर शहरों में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के बराबर दिख रहा है। छपरा मे एयर क्वालिटी इंडेक्स 390 रहा जबकि दिल्ली 387 और एनसीआर में 321 दर्ज हुआ। गया में एयर क्वालिटी इंडेक्स 357 दर्ज हुआ। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड परिषद के मुताबिक कोहरा होने से परेशानी बढ़ रही है, जिससे आने वाले कुछ दिनों तक राहत नहीं मिलेगी।
Tags: Bihar, Patna, WEATHER, environment, Air Pollution
Courtesy: News 18 Hindi
पौंग झील में जुटे कई देशों के पक्षी, सुरक्षा के लिए 15 टीमें तैनात
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में स्थित पौंग झील में इन दिनों कई देशों के पक्षी अपना डेरा डाले हुए हैं। इन पक्षियों की मौजूदगी में झील की खूबसूरती और बढ़ जाती है। वन्य प्राणी विभाग के मुताबिक पौंग झील में रूस, साइबेरिया, मंगोलिया समेत कई देशों के पक्षियों की 88 प्रजातियों के करीब 68188 पक्षी मौजूद हैं। इस मनोरम दृश्य को देखने बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। पक्षियों की सुरक्षा के लिए अभ्यारणय विभाग ने 15 टीमें तैनात की हैं।
Tags: dharmshala, pong lake, environment, Human Interest stories
Courtesy: Amar Ujala News
उत्तर भारत में लगातार बढ़ रहा है ठंड का प्रकोप
उत्तर भारत में सर्दी लगातार बढ़ती ही जा रही है। नए साल के पहले दिन यानी जनवरी एक को दिल्ली में पारा चार डिग्री तक पहुंच गया। उत्तर भारत में जनवरी पांच से जनवरी सात तक हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड जैसे राज्यों में सुबह के समय भारी कोहरा भी देखने को मिल रहा है।
Tags: IMD Forecast, Winter, Cold Wave, environment
Courtesy: Aaj Tak News
फिलिपींस में तूफान 'राय' का कहर, 100 से ज्यादा लोगों की मौत
फिलीपींस में चक्रवाती तूफान 'राय' ने खूब तबाही मचाई है। इस तूफान में अब तक 112 लोगों की मौत हो चुकी है। तूफान राय के कारण फिलीपींस में करीब साढ़े सात लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इस तूफान में करीब तीन लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। फिलीपींस का बोहोल प्रांत इस तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। मृतकों की संख्या में अभी और इजाफा होने की संभावना है।
Tags: Philippines, typhoon, environment
Courtesy: India TV News
दुबई की सरकार हुई पेपरलेस, सालाना बचेंगे 2700 करोड़ रुपये
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए दुबई सरकार पूर्ण रूप से पेपरलैस हो गई है। अब यहां पेपर पर किसी तरह का काम नहीं किया जाएगा। दुबई सरकार के इस फैसले के बाद यहां के 45 ऑफिसों का काम डिजिटल तौर से किया जाएगा। क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इससे करोड़ों अमेरिकी डॉलर की बचत होगी, जो लगभग 2700 करोड़ रुपए हो सकता है।
Tags: Dubai, Paperless, environment, official
Courtesy: Zee News