Hazipur Firing

फोटो: Free Press Journal

बेगूसराय वाली घटना हाजीपुर में दोहराई गई, बाइक सवारों ने की अंधाधुंध फायरिंग

बिहार में बेगूसराय के बाद अब हाजीपुर में बाइक सवार बदमाशों ने शहर में ब्लाइंड फायरिंग की है। इससे शहर में दहशत फैल गई है। बदमाशों ने कई राउंड की फायरिंग की है, जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस को वहां खाली खोखे बरामद हुए है। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अलर्ट जारी कर नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।

सोम, 19 सितंबर 2022 - 07:10 PM / by रितिका

Tags: Begusarai, Hazipur, Firing, Bihar

Courtesy: AajTak News

Begusarai firing

फ़ोटो: jansatta

बेगूसराय में बदमाशों से 6 जगहों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 की मौत व 8 घायल

बिहार के बेगूसराय में सितंबर 13 को बाइक सवार दो बदमाशों ने एनएच 28 और 31 में 6 अलग अलग जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इस फायरिंग में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि करीब 8 लोग घायल है जिन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सिटी एसपी योगेंद्र कुमार के बदमाशों ने करीब 4 घंटे तक फायरिंग की है और दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए शहर में नाकाबंदी की गई है।

बुध, 14 सितंबर 2022 - 12:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Begusarai, Firing, Death, Bihar

Courtesy: Aajtak

Eknath shinde and uddhav Thackeray

फ़ोटो: Opindia

गणेश विसर्जन के दौरान भिड़े उद्धव - शिंदे समर्थक, चल गई गोलियां

महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समर्थकों के बीच भिड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी है कि इस झड़प में शिंदे पक्ष के विधायक सदा सर्वनकर ने फायरिंग की है। पुलिस ने उद्धव के 5 कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, ठाकरे पक्ष की ओर से की गई शिकायत के आधार पर विधायक सर्वनकर समेत उनके 8 समर्थकों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

सोम, 12 सितंबर 2022 - 01:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Uddhav Thackeray, Eknath Shinde, ganesh utsav, Firing

Courtesy: Aajtak News

Salman khurshid

फ़ोटो: Ndtv.com

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर आगजनी व गोलीकांड के आरोपी बीजेपी नेता बरी

उत्तराखंड के नैनीताल हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद के मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम प्यूड़ा स्थित घर में आगजनी एवं गोलीकांड मामले में भाजपा नेता कुंदन चिलवाल एवं राकेश कपिल को बरी कर दिया है। यह घटना नवंबर 15, 2021 की है, जब सलमान खुर्शीद के घर में कुछ लोगों ने आगजनी, तोड़फोड़ और गोलीबारी की थी। अब वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की एकलपीठ में आरोपियों को बरी कर दिया गया है।

शुक्र, 19 अगस्त 2022 - 01:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Salman khurshid, nainital highcourt, BJP Leader, Firing

Courtesy: Live hindustan

Loot

फोटो: Patrika

चार लुटेरों ने बैंगलोर में लूट को दिया अंजाम, पुलिस ने राजस्थान में पकड़ा

चार लुटेरों ने 4 जलाई को मिल चंदा गांव में 3 किलो 900 ग्राम सोने और 13 किलो 640 ग्राम चांदी के जेवर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उसके बाद लुटेरे वहां से फरार हो गये थे। तब से ही पुलिस लगातार उनका पीछा कर रही थी। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि उसमें कोई हताहत नहीं हुआ। कर्नाटक पुलिस आरोपियों को बेंगलुरु लेकर रवाना हो गई है।

गुरु, 07 जुलाई 2022 - 03:33 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Loot, Banglore, rajsthan, Firing, karnatka

Courtesy: News18

Police

फ़ोटो: Financial Express

अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुई अंधाधुंध फायरिंग, 10 लोगों की हुई मृत्यु

अमेरिका के न्यूयॉर्क के बफ़ेलो स्थित एक सुपरमार्केट में मई 14 को दोपहर के समय कई लोगों को गोली मार दी गई। पुलिस ने कहा कि बंदूकधारी को हिरासत में ले लिया गया है। टॉप फ्रेंडली मार्केट में हुई इस गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि ज्यादातर पीड़ित अश्वेत थे। अधिकारियों का कहना है कि हम इस घटना की जांच हेट क्राइम के मामले के रूप में कर रहे हैं।

रवि, 15 मई 2022 - 08:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, New York, Firing, Nigro

Courtesy: Hindustan

Rohini court

फ़ोटो: Aajtak

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में फायरिंग, 2 वकील घायल

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में अप्रैल 22 की सुबह फायरिंग की घटना हुई है, जिसमें 2 वकीलों के घायल होने की खबर है। वकीलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि फायरिंग के पीछे के विवाद की वजह अभी तक सामने नहीं आई है और ना ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो पाई है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रोहिणी कोर्ट में फायरिंग हुई है।

शुक्र, 22 अप्रैल 2022 - 03:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: rohini court, Delhi, Firing

Courtesy: Aajtak

harsh firing

फोटो: AajTak

शादी में हर्ष फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर की मौत, दूल्हे समेत 6 गिरफ्तार

राजस्थान के सीकर जिले में एक शादी में जोधपुर निवासी सुरेश सीगड़ की हर्ष फायरिंग में मौत हो गई। हादसा अप्रैल 10 को हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूल्हे के साथ पांच छह लोगों को पूछताछ करने के लिए हिरासत में लिया है। हादसे में दूल्हे समेत तीन लोग घायल हुए, जिनका इलाज किया जा रहा है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिवार को सौंप दिया गया है। इसके खिलाफ कई धाराओं में 13 मुकदमे दर्ज है।

सोम, 11 अप्रैल 2022 - 12:30 PM / by रितिका

Tags: Rajasthan, Rajasthan Police, Crime, Firing

Courtesy: NDTV News

rohini

फोटोः Hindustan Times

रोहिणी कोर्ट में हुई दिनदहाड़े फायरिंग: दिल्ली

राजधानी दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में सितंबर 24 को वकील के वेश में आए हत्यारों ने गैंग्सटर जितेंद्र गोगी को गोलियों से मार डाला। दो बदमाशों ने गोगी को मारने के लिए दिनदहाड़े फायरिंग की। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और दोनों बदमाशों को मार गिराया। पुलिस के सूत्रों के अनुसार यह बदमाश टिल्लू ताजपुरिया गैंग के थे। इस घटना के कारण कोर्ट की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

शुक्र, 24 सितंबर 2021 - 07:10 PM / by Surbhi Shaw

Tags: rohini court, Firing, gogi dead, Police

Murder case

फोटो: Aajtak

लखनऊ में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या,आरोपी गिरफ्तार

सहादतगंज के निवासी हिस्ट्रीशीटर अनवर की एक युवक ने आपसी विवाद के चलते सितंबर 11 को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के आरोपी शारिक को अनवर के साथियों द्वारा फायरिंग कर राहगीरों की सहायता से मौके पर पकड़ा गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी शारिक ने अनवर के छोटे भाई टीपू द्वारा की गई छेड़छाड़ के मामले से संबंधित बात को लेकर हुए विवाद की वजह से हिस्ट्रीशीटर अनवर की हत्या कर दी।

सोम, 13 सितंबर 2021 - 10:01 AM / by मेघा गुप्ता

Tags: murder, history sheeter, Firing, Crime

Courtesy: Amar ujala