Krokar Fish

फोटो: Aaj Tak

बलूचिस्तान में सात लाख रुपये से ज्यादा में बिकी क्रोकर मछली

बलूचिस्तान में ईरानी सीमा से 17 किलोमीटर दूर समुद्री तट पर अब्दुल हक और उनके साथियों ने मछली पकड़ते वक्त एक क्रोकर मछली को अपने जाल में फंसा लिया। इस मछली का शिकार आसान नहीं होता। 26 किलो वजनी इस मछली को बाजार में 30 हजार रुपये प्रति किलो की दर से 7.80 लाख में बेंचा गया। इन मछलियों में मौजूद एयर ब्लेडर का इस्तेमाल चिकित्सा में टांके लगाने के लिए किया जाता है। इसलिए इनकी कीमत काफी ज्यादा होती है। 

शनि, 31 जुलाई 2021 - 08:30 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Baluchistan, fishing, Aquatic Animal, World, Human Interest stories

Courtesy: BBC News