बलूचिस्तान में सात लाख रुपये से ज्यादा में बिकी क्रोकर मछली
बलूचिस्तान में ईरानी सीमा से 17 किलोमीटर दूर समुद्री तट पर अब्दुल हक और उनके साथियों ने मछली पकड़ते वक्त एक क्रोकर मछली को अपने जाल में फंसा लिया। इस मछली का शिकार आसान नहीं होता। 26 किलो वजनी इस मछली को बाजार में 30 हजार रुपये प्रति किलो की दर से 7.80 लाख में बेंचा गया। इन मछलियों में मौजूद एयर ब्लेडर का इस्तेमाल चिकित्सा में टांके लगाने के लिए किया जाता है। इसलिए इनकी कीमत काफी ज्यादा होती है।