Joe Biden

फोटो: India TV News

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि वह यूनाइटेड किंगडम की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। बिडेन ने शुक्रवार (9 सितंबर) को ओहियो के कोलंबस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि, "हाँ। मुझे नहीं पता कि विवरण अभी तक क्या है, लेकिन मैं जा रहा हूँ।” एक अन्य प्रश्न के उत्तर में राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने अभी तक किंग चार्ल्स III से बात नहीं की है।… read-more

शनि, 10 सितंबर 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: US President, Joe BIden, attend, queen elizabeth 2, Funeral

Courtesy: Amar Ujala News

PM Modi

फोटो: India TV News

सितंबर 27 को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगे पीएम मोदी

जापानी मीडिया ने अगस्त 24 को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं। जापानी सरकार ने सितंबर 27 को आबे के लिए राजकीय अंतिम संस्कार निर्धारित किया है। यह समारोह टोक्यो के किटानोमारू नेशनल गार्डन के निप्पॉन बुडोकन एरिना में होगा। क्योदो समाचार एजेंसी के अनुसार, प्रधानमंत्री आधिकारिक… read-more

गुरु, 25 अगस्त 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Pmi narendra modi, attend, former Japanese pm, Shinzo Abe, Funeral

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

KK Singer

फोटो: Free Press Journal

आज मुंबई में किया जाएगा सिंगर केके का अंतिम संस्कार

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके का कोलकाता में पर्फॉर्मेंस देने के बाद मई 31 की रात हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। सिंगर का अंतिम संस्कार जून दो को मुंबई में किया जाएगा। कोलकाता में पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर जून एक की रात को मुंबई पहुंचा है। अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर वर्सोवा स्थित कॉम्प्लेक्स हॉल में रखा जाएगा, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार होगा।

गुरु, 02 जून 2022 - 10:15 AM / by रितिका

Tags: Kk, Singer KK, Bollywood, Funeral

Courtesy: ABP Live

Siddhu moosewala

फ़ोटो: Indiatv.in

सिद्धू मूसेवाला के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़, नम आंखों से दी विदाई

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का मई 31 के दिन अपने पैतृक गांव जवाहरके में कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके पसंदीदा ट्रैक्टर 5911 में निकाली गई जिसके सामने स्टील की एके 47 की बनाई गई जो की वो बहुत पसंद करते थे। बता दें कि मूसेवाला की मई 29 की दोपहर मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

मंगल, 31 मई 2022 - 04:50 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Siddhu moosewala, Funeral, Punjab

Courtesy: Live hindustan

pandit shivkumar sharma

फोटो: The Indian Express

पंडित शिवकुमार शर्मा का अंतिम संस्कार मुंबई में आज होगा

पद्म विभूषण से सम्मानित मशहूर सितार वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का 83 वर्ष की उम्र में मुंबई में मई 11 को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने के लिए फैंस की भीड़ जुटी हुई है। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्हें वर्ष 1986 में संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से भी नवाजा गया था। 

बुध, 11 मई 2022 - 12:15 PM / by रितिका

Tags: Funeral, Shivkumar Sharma, Padma Awards

Courtesy: AajTak News

Lata Mangeshkar

फोटो: The Quint

भारत रत्न लता मंगेशकर का हुआ अंतिम संस्कार, भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने दी मुखाग्नि

स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। उनके भई दीनानाथ मंगेश्कर ने उन्हें मुखाग्नि दी। लता मंगेशकर का फरवरी छह को मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण निधन हो गया था। स्वर सम्राज्ञी की अंतिम झलक पाने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए फैंस की भारी भीड़ जुटी। इस दौरान मुंबई पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्था सुनिश्चित की। 

रवि, 06 फ़रवरी 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: Lata Mangeshkar, last rites, Funeral

Courtesy: News 18 Hindi

Chief Of Defence Staff Gen Bipin Rawats Chopper Crashes

फोटो: The Indian Express

आज दिल्ली लाया जायेगा जनरल रावत का पार्थिव शरीर, दिसंबर 10 को होगा अंतिम संस्कार

जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का पार्थिव शरीर आज एक सैन्य विमान से राष्ट्रीय राजधानी लाया जा सकता है। इनका अंतिम संस्कार दिसंबर 10 को दिल्ली छावनी में किया जाएगा। जनरल रावत को ले जा रहा एक हेलिकॉप्टर दिसंबर 8 को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें जनरल और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हो गई। Mi सीरीज का हेलीकॉप्‍टर सुलुर आर्मी बेस से उड़ा था। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ये विमान नीलगिरि में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। .

गुरु, 09 दिसम्बर 2021 - 08:56 AM / by सपना सिन्हा

Tags: chief of defence staff gen bipin rawats, chopper crashes, Funeral

Courtesy: NDTV Hindi

Siddharth Shukla  Funeral

फोटो: Patrika

पंचतत्व में विलीन हुआ सिद्धार्थ शुक्ला का शरीर

भारी बारिश के बीच आज मुंबई में सिद्धार्थ शुक्ला का शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। कूपर अस्पताल से सिद्धार्थ शुक्ला के पार्थिव शरीर को एक एंबुलेंस से लेकर ओशिवारा श्मशान घाट लाया गया और यहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में मां रीता शुक्ला और उनकी बहनो के साथ साथ उनके करीबी आसिम रियाज, अली गोनी, युविका चौधरी, प्रिंस नरूला समेत कई और सेलेब्स शामिल हुए।

शुक्र, 03 सितंबर 2021 - 04:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: sidharth shukla, Funeral, shahnaz gill

Courtesy: One India

Sohel

फ़ोटो: Aajtak

बालाघाट: एक साल से सोहेल कर रहे है हिन्दू शवों का अंतिम संस्कार

मध्यप्रदेश के बालाघाट से साम्प्रदायिक सौहार्द का अच्छा उदाहरण देखने को मिला है जहां एक मुस्लिम युवक ने बीते 1 साल से हिन्दू शवों का अंतिम संस्कार का बीड़ा उठाया हुआ है। जानकारी के अनुसार शमशान घाट में ही रह कर सोहेल अपने दोस्तों के साथ मिलकर यह काम कर रहे हैं। सोहेल को पालिका की ओर से 200 रुपये रोज़ मिलते है लेकिन वो इसे सेवा भाव से करते है।

बुध, 28 अप्रैल 2021 - 03:46 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Sohel, Madhyapradesh, Funeral, MUSLIM

Courtesy: Aajtak News

Funeral

फ़ोटो: Patrika

दिल्ली: शमशान में जगह कम पड़ने के चलते पार्क में हो रहे हैं अंतिम संस्कार

राजधानी दिल्ली में कोरोना के चलते अब शमशान में लाशों को जलाने की जगह कम पड़ गई है, जिससे अधिकारियों ने शमशान का विस्तार कर पार्क में अंतिम संस्कार करने की व्यवस्था की है। दिल्ली के सराय कालें खां क्षेत्र के एक शमशान का विस्तार किया गया है, जहाँ अब से शमशान के अंदर बने पार्क में लाशों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिल्ली में अप्रैल 24 को एक दिन में वायरस से 357 मौतें दर्ज की गयी है। 

सोम, 26 अप्रैल 2021 - 03:22 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Delhi Government, Funeral, Parks

Courtesy: Outlook Hindi News