फोटो: Navbharat Times
महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का निधन; महाराष्ट्र कोल्खापुर में होगा अंतिम संस्कार
पारिवारिक सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का संक्षिप्त बीमारी के बाद मंगलवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया। उनके बेटे तुषार गांधी ने बताया कि 89 वर्षीय लेखक और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता का अंतिम संस्कार आज कोल्हापुर में किया जाएगा। 14 अप्रैल, 1934 को डरबन में मणिलाल गांधी और सुशीला मशरूवाला के घर जन्मे अरुण गांधी एक कार्यकर्ता के रूप में… read-more
Tags: mahatma gandhi grandson, arun gandhi, passes away, Funeral
Courtesy: ABP Live
फोटो: The Indian Express
पंचतत्व में विलीन हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव
समाजवादी पार्टी को संरक्षक मुलायम सिंह यादव अक्टूबर 11 को पंचतत्व में विलीन हो गए है। उन्हें दोपहर तीन बजे के करीब बेटे अखिलेश यादव ने इटावा के सफेई गांव के मेला ग्राउंड में हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में मुखाग्नि दी। अंतिम सफर पर निकले मुल्क्याम को कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने प्रिय नेताजी के अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ा। दूर दराज से लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
Tags: Samajwadi Party, mulayam singh yadav, Funeral, last rites
Courtesy: Zee News
फोटो: Navbharat Times
आज सैफई में होगा मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी के संस्थापक का आज उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार किया जायेगा। बता दें कि, अक्टूबर 10 को गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया। मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हेमंत सोरेन, केसीआर, कमलनाथ, केंद्रीय मंत्री, शरद पवार, सुप्रिया सुले शामिल होंगे। यादव का… read-more
Tags: Uttar Pradesh, Funeral, samajwadi party supremo, mulayam singh yadav
Courtesy: Latestly News
फोटो: Latestly
अक्टूबर 11 को सैफई गांव में होगा मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार
पार्टी द्वारा जारी बयान में कहा गया कि समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार अक्टूबर 11 दोपहर करीब तीन बजे उनके गृहनगर इटावा जिले के सैफई गांव में किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि, अंतिम संस्कार की कार्यवाही राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी। बता दें कि, उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम का आज सुबह 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन… read-more
Tags: mulayam singh yadav, saifai village, Funeral
Courtesy: Business Standard
फोटो: ABP Live
पीएम मोदी आज जापान में शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
पीएम नरेंद्र मोदी जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के राजकीय सम्मान के साथ होने वाले अंतिम संस्कार में सितंबर 27 को हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी शिंजो आबे की पत्नी से मुलाकात कर निजी तौर पर भी शोक व्यक्त करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी अपने समकक्ष और जापान के पीएम फुमियो किशिदा से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होनी है। बता दें कि शिंजो आबे की जुलाई आठ को कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या की गई थी।
Tags: Japan, PM Modi, Shinzo Abe, Funeral
Courtesy: News 18 Hindi
फ़ोटो: bbc
पार्कों में लगेगी स्क्रीन, सिनेमाघरों में भी होगा महारानी के अंतिम संस्कार का लाइव प्रसारण: ब्रिटेन
ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार कार्यक्रम को अब आमजन घर बैठे देख सकेंगे। लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में होने वाले राजकीय अंत्येष्टि कार्यक्रम के प्रसारण के लिए ब्रिटेन के विभिन्न पार्कों में विशाल स्क्रीन लगाई जाएंगी और सरकार सिनेमाघरों में भी इसके प्रसारण की तैयारी कर रही है। साथ ही अंत्येष्टि कार्यक्रम के लिए जुटने वाली भीड़ के मद्देनजर लंदन में कई सार्वजनिक स्थान चिन्हित किए गए हैं, जिसमें सरकार ने सुरक्षा… read-more
Tags: Queen Elizabeth II, Funeral, live streaming, Theatres
Courtesy: Live hindustan
फोटो: Lokswar News
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू
भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सितंबर 19 को सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाली ब्रिटिश सम्राट महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन पहुँच चुकी हैं। मुर्मू भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करेंगी, और वह वेस्टमिंस्टर एब्बे में अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। वह 17 सितंबर से 19 सितंबर तक लंदन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। हवाई अड्डे पर उनके आगमन पर, राष्ट्रपति का… read-more
Tags: Queen Elizabeth, Death, Droupadi Murmu, london, Funeral
Courtesy: Jagran News
फोटो: India TV News
सितंबर 19 तक होगा महारानी एलिजाबेथ का द्वितीय का अंतिम संस्कार: बकिंघम पैलेस
बकिंघम पैलेस के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार सोमवार, सितंबर 19 को लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा। अंतिम संस्कार से पहले जनता को रानी के लिए अंतिम सम्मान देने का अवसर मिलेगा। 1952 में सिंहासन पर बैठने वाली एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को स्कॉटिश हाइलैंड्स में ग्रीष्मकालीन रिट्रीट में निधन हो… read-more
Tags: Queen Elizabeth, Funeral, held, september 19, Buckingham Palace
Courtesy: India.Com
फोटो: India TV News
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि वह यूनाइटेड किंगडम की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। बिडेन ने शुक्रवार (9 सितंबर) को ओहियो के कोलंबस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि, "हाँ। मुझे नहीं पता कि विवरण अभी तक क्या है, लेकिन मैं जा रहा हूँ।” एक अन्य प्रश्न के उत्तर में राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने अभी तक किंग चार्ल्स III से बात नहीं की है।… read-more
Tags: US President, Joe BIden, attend, queen elizabeth 2, Funeral
Courtesy: Amar Ujala News
फोटो: India TV News
सितंबर 27 को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगे पीएम मोदी
जापानी मीडिया ने अगस्त 24 को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं। जापानी सरकार ने सितंबर 27 को आबे के लिए राजकीय अंतिम संस्कार निर्धारित किया है। यह समारोह टोक्यो के किटानोमारू नेशनल गार्डन के निप्पॉन बुडोकन एरिना में होगा। क्योदो समाचार एजेंसी के अनुसार, प्रधानमंत्री आधिकारिक… read-more
Tags: Pmi narendra modi, attend, former Japanese pm, Shinzo Abe, Funeral
Courtesy: TV9 Bharatvarsh