Schools Closed

फोटो: India TV News

'अत्यधिक गर्मी' के कारण आज बंद रहेंगे गोवा के स्कूल

गोवा सरकार ने घोषणा करते हुए कहा कि अत्यधिक गर्मी के कारण आज 10 जून को हायर सेकेंडरी तक के सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षा निदेशक शैलेश झिंगडे ने दिन में एक सर्कुलर जारी कर आज स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की। सर्कुलर में कहा गया है, "अत्यधिक गर्मी और राज्य में मानसून में देरी के कारण, सक्षम प्राधिकारी द्वारा 10 जून को सभी संस्थानों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।"

शनि, 10 जून 2023 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: schools closed, Goa, june 10, extreme heat

Courtesy: Live Hindustan

Cyclone Biparjoy

फोटो: Punjab Kesari

बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला चक्रवात बिपारजॉय, मुंबई, गोवा, गुजरात प्रभावित होंगे: आईएमडी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज कहा कि चक्रवात बिपारजॉय एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है और अगले 48 घंटों में और भी तेज हो जाएगा। आईएमडी के मुताबिक अगले तीन दिनों के दौरान चक्रवात उत्तर पश्चिम भारत की ओर बढ़ेगा। आईएमडी ने कहा कि तूफान का असर मुंबई, गोवा और गुजरात के तटीय जिले पोरबंदर पर पड़ेगा। गुजरात में मछुआरों को 14 जून तक अरब सागर में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।

गुरु, 08 जून 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Cyclone biparjoy, intensifies, Mumbai, Goa, Gujarat, IMD

Courtesy: ABP Live

Ship

फोटो: India TV Hindi

आज गोवा में अपनी पहली स्वदेशी फास्ट इंटरसेप्टर नाव का समुद्री परीक्षण करेगी भारतीय नौसेना

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना 18 मई से 22 मई के बीच गोवा से मुंबई तक अपनी पहली स्वदेशी स्वायत्त फास्ट इंटरसेप्टर नाव (ए-एफआईबी) का पहला समुद्री परीक्षण करने के लिए तैयार है। एक नौसेना प्रवक्ता ने कहा, "स्वदेशीकरण की गति को जारी रखते हुए, 'आत्मनिर्भर भारत' और समुद्री क्षमताओं के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करने के उद्देश्य से, एक ऑटोनॉमस फास्ट इंटरसेप्टर बोट (ए-एफआईबी) सघन समुद्री यातायात में स्वायत्त संचालन में सक्षम है।"

गुरु, 18 मई 2023 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Indian Navy, conduct, sea trial, first indigenous fast interceptor boat, Goa

Courtesy: Amrit Vichar

School Closed

फोटो: India TV News

आईएमडी द्वारा 'हीटवेव' अलर्ट के बीच दो दिनों के लिए दोपहर तक बंद रहेंगे स्कूल: गोवा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी हीटवेव अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए, गोवा शिक्षा विभाग ने आज (9 मार्च) और कल (10 मार्च) को दोपहर से पहले स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। शिक्षा निदेशक शैलेश झिंगाडे ने मीडिया को बताया कि गर्मी की चेतावनी के कारण विभाग ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, "हमने स्कूलों से छात्रों को दोपहर तक जाने की अनुमति देने को कहा है। यह आज और कल के लिए है… read-more

गुरु, 09 मार्च 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Goa, heatwave alert, Schools, shut by afternoon

Courtesy: News Nation

Goa

फोटो: Tarun Mitra

कांग्रेस ने महादेई जल प्राधिकरण के गठन का स्वागत करने के लिए गोवा के सीएम प्रमोद सावंत पर साधा निशाना

कांग्रेस ने महादेई जल प्राधिकरण के गठन का स्वागत करने के लिए गोवा में भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा, प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली सरकार ने नदी के पानी को कर्नाटक की ओर मोड़ने के केंद्र के फैसले को स्वीकार कर लिया है। गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि नदी के पानी के वितरण पर महादेई जल विवाद न्यायाधिकरण के फैसले को चुनौती देने वाली राज्य की याचिका उच्चतम न्यायालय के समक्ष लंबित है।

शुक्र, 24 फ़रवरी 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Goa, CM Pramod Sawant, mhadei water authority, Congress

Courtesy: Amar Ujala News

Sonali Fogat

फोटो: ABP News

सोनाली फोगट की मौत की जांच के लिए गोवा पहुंची सीबीआई टीम

हरियाणा भाजपा नेता सोनाली फोगट की रहस्यमयी मौत की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो का एक दल गोवा पहुंच गया है। एक अधिकारी ने कहा कि भाजपा नेता पिछले महीने रहस्यमय स्थिति में मृत पाए गए थे। राज्य पुलिस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंप सकती है। केंद्रीय एजेंसी के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एजेंसी उत्तरी गोवा में अंजुना पुलिस थाने और मामले से जुड़े अन्य स्थानों का दौरा करेगी।

शनि, 17 सितंबर 2022 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Cbi team, reaches, Goa, Investigate, sonali phogat murder

Courtesy: Prabhat Khabar

BJP

फोटो: India TV News

गोवा में 11 में से आठ विधायकों ने थामा बीजेपी का दामन

गोवा में कांग्रेस पार्टी को छोड़कर कुल आठ विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी में शामिल होने वालों में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो भी शामिल रहे। सभी को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई है। इसके बाद पीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि ये कांग्रेस छोड़ो यात्रा की शुरूआत है।

बुध, 14 सितंबर 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: goa congress, Goa, Sadanand Tanavade, Pramod Sawant

Courtesy: Abp Live

Sonali Phogat

फोटो: The Indian Express

सोनाली फोगाट मामले में सुधीर सांगवान और सुखविंदर 13 दिन रहेंगे न्यायिक हिरासत में

बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले के आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को सितंबर 10 को 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से लगभग दो सप्ताह के समय से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने गोवा के अलावा हरियाणा में भी सबूत इकट्ठे किए है। बता दें कि सोनाली फोगाट की मौत 17 दिनों पूर्व गोवा में की गई थी।

शनि, 10 सितंबर 2022 - 04:00 PM / by रितिका

Tags: sonali phogat, Goa, Police, Judicial Custody

Courtesy: AajTak News

Arjun Tendulkar

फोटो: zee News

मुंबई से रवाना होंगे अर्जुन तेंदुलकर, अगले सीजन में इस घरेलू टीम से खेलेंगे

महान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन मुंबई छोड़कर अगले घरेलू सत्र में दक्षिण-पश्चिमी पड़ोसी गोवा के लिए खेल सकते हैं। 22 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज, आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस का भी हिस्सा रहे हैं। अर्जुन हरियाणा और पुडुचेरी के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 2020-21 संस्करण के दौरान मुंबई के लिए दो गेम खेले हैं। पता चला है कि तेंदुलकर जूनियर पहले ही अपने गृह संघ एमसीए से अनापत्ति read-more

शुक्र, 12 अगस्त 2022 - 10:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Arjun Tendulkar, leave Mumbai, Goa, next domestic season

Courtesy: Navbharat Times

EV

फोटो: IVA

इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलने वाले प्रोत्साहन सब्सिडी को गोवा सरकार ने हटाया

इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिए देशभर में कई राज्यों ने इसकी खरीद पर कई तरह के सब्सिडी देने की घोषणा की थी। लेकिन गोवा सरकार ने इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाइक, तीन पहिया और चार पहिया खरीदने पर किसी भी तरह की कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी। वहीं, मौजूदा ऑफर केवल 31 जुलाई, 2022 तक मान्य है। गोवा में इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने पर FAME-II नीति के तहत भी सब्सिडी दी जाती थी।

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 09:05 PM / by Pranjal Pandey

Tags: EV, electric, Subsidy, Goa

Courtesy: Jagran