Arrests

फोटो: India TV News

गुजरात एटीएस ने किया अलकायदा आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गुजरात एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ते) ने राज्य में सक्रिय अल कायदा के एक आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। एटीएस ने तीन संदिग्ध आतंकवादियों - अमन, अब्दुल शुकूर और सैफ नवाज - को राजकोट से गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों के कब्जे से एक हथियार भी बरामद किया गया है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, गिरफ्तार आरोपियों को कट्टरपंथी बनाया गया है। एटीएस के मुताबिक ये तीनों आतंकी लम्बे समय से अलकायदा के संपर्क में थे।

मंगल, 01 अगस्त 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Gujarat ATS, busts, al-qaeda terror network, Arrests

Courtesy: Navbharat Times

Gujrat Ats

फोटो: India TV News

गुजरात एटीएस ने किया आईएसआई जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़

गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने आज राज्य में पाकिस्तान के आईएसआई जासूसी नेटवर्क के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। एटीएस ने बीएसएफ की सूचनाएं लीक करने के आरोप में कच्छ में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। शख्स की पहचान नीलेश वालिया के रूप में हुई है। शुरुआती जांच के मुताबिक नीलेश हनीट्रैप का शिकार हो गया और उसने पाकिस्तान को गुप्त सूचनाएं दी हैं। उसने अदिति नामक ऑनलाइन प्रोफाइल से… read-more

शनि, 08 जुलाई 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Gujarat ATS, busts, pakistan isi spy network, arrest

Courtesy: Navbharat Times

ATS

फोटो: India TV News

गुजरात एटीएस ने पोरबंदर से किया 4 आईएस सहयोगियों को गिरफ्तार

गुजरात पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने तटीय शहर पोरबंदर में आईएसआईएस मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है। इस्लामिक स्टेट ऑफ खुरासान प्रोविंस (ISKP) से जुड़ी एक महिला समेत चार आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। एक और आतंकी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। एटीएस के मुताबिक गिरफ्तार की गई महिला का नाम सुमेरा है। सुमेरा सूरत की रहने वाली है। NIA ने कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश में आईएसआईएस से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। 

शनि, 10 जून 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Gujarat ATS, busted, ISIS Module, arrested, Porbandar terrorists

Courtesy: Jubilee Post

ATS

फोटो: AajTak

गुजरात ATS ने दिल्ली में 20 करोड़ की हेरोइन के साथ अफगानिस्तानी को किया गिरफ्तार

गुजरात की एंटी टेरर स्क्वॉयड ने दिल्ली में बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 करोड़ रुपये की चार किलो हेरोइन के साथ वादिउल्लाह रहिमुल्लाह नामक अफगानिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। इसे सूचना के आधार पर वसंत कुंज इलाके से गिरफ्तार किया गया है। गुजरात पुलिस ने इसकी जानकारी सितंबर चार को दी है। इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। हाल ही में एनआईए ने भी एक शख्च को 200 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया था।

रवि, 04 सितंबर 2022 - 06:15 PM / by रितिका

Tags: NIA, ATS, Gujarat ATS, Heroine

Courtesy: Abp Live

Teesta Setalvad

फोटो: Outlook India

तीस्ता सीतलवाड़ को एटीएस ने किया गिरफ्तार, पूर्व आईपीएस भी हिरासत में

गुजरात दंगों में झूठी जानकारी देने के मामले में जून 25 को सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को मुंबई से एटीएस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अहमदाबाद की पुलिस अपराध शाखा के इंस्पेक्टर ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जून 26 को उनकी कोर्ट में पेशी हो सकती है। एफआईआर के मुताबिक आरोपियों ने जकिया जाफरी के जरिए कोर्ट, एसआईटी प्रमुख और अन्य आयोग में गलत जानकारियां दी है।

रवि, 26 जून 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: PM Modi, Teesta Setlvad, Gujarat ATS, ATS

Courtesy: AajTak News

Pakistani boat 'Al Haj'

फोटो: Tribune India

अरब सागर में पाकिस्तानी नाव से 9 लोग गिरफ्तार, 280 करोड़ की हिरोइन भी ज़ब्त: गुजरात

गुजरात एटीएस और भारतीय तट रक्षक बल ने अरब सागर में भारतीय समुद्री सीमा में पाकिस्तानी बोट 'अल हज' को देखकर उसे रुकने के लिए कहा। बोट के न रुकने पर तट रक्षक बल और गुजरात एटीएस ने उसका पीछा किया और गोलियां चलाकर बोट रोकी। इसमें पाकिस्तानी बोट के चालक दल का एक सदस्य घायल हुआ और दो अन्य मामूली जख्मी हो गए। पाकिस्तानी बोट से 280 करोड़ की हीरोइन भी ज़ब्त की गई और 9 लोग गिरफ्तार हुए हैं।

सोम, 25 अप्रैल 2022 - 03:01 PM / by Varun Sharma

Tags: Gujarat ATS, Indian Coast Guard, Arabian Sea, India

Courtesy: Amar Ujala