Coriander Water Benefits

फोटो: Janta Se Rishta

रोज़ाना खाली पेट पियें धनिये का पानी पीना शुरू करें, सेहत को होंगे जबरदस्त फायदे

धनिया का पानी को बनाने के लिए रात को 1 कप पानी में 1 चम्मच धनिया के बीज भिगो दें। सुबह के समय इस पानी को छानकर खाली पेट इसका सेवन करें। धनिया का पानी पीने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करने में सहायक होते हैं। एक रिसर्च के अनुसार धनिया का पानी पीने से हाई कॉलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा मिलता हैं।

सोम, 24 जनवरी 2022 - 07:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: coriander water benefits, Immunity, cholesterol

Courtesy: Newstrack

Benefits Of Green Chickpeas

फोटो: Patrika

सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं हरे चने

हरे चनों में भरपूर मात्रा में विटामिन ए और सी मौजूद होता है जो हमारे शरीर के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक हैं। सर्दियों के मौसम में रोज़ाना हरे चनों का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसमें मौजूद विटामिन ए त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। हरे चनो में प्रोटीन की भी भरपूर मात्रा होती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से मांसपेशियों में वृद्धि होती है। 

बुध, 19 जनवरी 2022 - 07:05 PM / by सपना सिन्हा

Tags: green chickpeas, Immunity, vitamins

Courtesy: Newstrack

Sunlight and Immunity

फोटो: The Times of India

बिना पैसे खर्च किए इम्यूनिटी बढ़ाने का ये है सबसे आसान तरीका

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए मजबूत इम्यूनिटी होना बहुत जरुरी है। इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए सबसे जरुरी है सूरज की रोशनी, जिससे शरीर को विटामिन डी मिलता है जो शरीर को इम्यूमिटी देता है। शरीर के लिए सुबह की धूप लेना सबसे उपयोगी होता है। विटामिन डी पाने के लिए व्यक्ति को रोज कम से कम आधा घंटा सूरज की रोशनी में बैठना चाहिए। विटामिन डी के लिए अंडे, मछली का सेवन भी किया जा सकता है। 

गुरु, 13 जनवरी 2022 - 08:25 PM / by रितिका

Tags: Immunity, IMMUNITY POWER, covid 19

Courtesy: Zee News

Immunity

फोटोः ZEE News

फिट रहने के लिए भीगोकर खाएं ये सुपरफूड

अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करने के लिए मेथी दाने का खाली पेट सेवन करने से पाचनतंत्र दुरुस्त रहता है। इससे हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है। भीगे हुए बादाम का सुबह सेवन से याद्दाश्त तेज होने के साथ कब्ज एवं एसिडिटी की समस्या दूर होती है। अलसी के बीजों का भिगोकर सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल से निजात मिलती है। भीगे हुए मुनक्के एवं अंकुरित मूंग की दाल का प्रयोग भी पेट की दिक्कतों को दूर करता है। 

सोम, 08 नवंबर 2021 - 07:20 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Health, soaked foods, Immunity, benefits, Lifestyle news

Courtesy: Dainik Jagran

Vaccination

फोटो: India Today

कोरोना से रिकवर हो चुके लोगों को वैक्सीन के बूस्टर डोज़ की ज़रुरत नहीं: स्टडी

साइंस जर्नल नेचर में प्रकाशित दो स्टडीज़ के अनुसार कोरोना से रिकवर हुए लोगों को वैक्सीन के बूस्टर-डोज या दूसरी डोज की जरूरत नहीं होगी। इन लोगों में कोरोना के खिलाफ इम्यूनिटी कम-से-कम एक साल से लेकर अधिकतर मामलों में उम्र भर बनी रहती है और वैक्सीन के पहले डोज़ के साथ ये और भी सुधर जाती है। हालांकि जिनमें संक्रमित होने के बावजूद मजबूत इम्यूनिटी विकसित नहीं हुई उन्हें दूसरी डोज की जरूरत होगी।

सोम, 31 मई 2021 - 01:10 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Coronavirus Vaccines, vaccine dose, Immunity, Research Study

Courtesy: Bhaskar News

Immunity

फोटो: India.com

संक्रमण हो जाने के बाद पूरी उम्र बनी रहती है इम्यूनिटी: शोध

वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के एक शोध के अनुसार कोविड-19 का मामूली संक्रमण हो जाने के बाद लम्बे समय तक इसके खिलाफ इम्यूनिटी बनी रहती है। यह शोध अंतराष्ट्रीय जर्नल नेचर में प्रकाशित हुआ है। शोधकर्ताओं के अनुसार वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी पैदा करने वाली कोशिकाएं जीवन भर शरीर में बनी रह सकती हैं। संक्रमण के बाद एंटीबॉडी का स्तर का नीचे जाना तो सामान्य है,… read-more

गुरु, 27 मई 2021 - 12:55 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Immunity, Research Study, Researchers, Coronavirus

Courtesy: Down to Earth

cinnamon-tea

फोटो: Patrika

सेहत के लिए फायदेमंद होती है दालचीनी की चाय

कोरोनावायरस महामारी के दौरान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक दालचीनी की चाय से इम्यूनिटी को मजबूत किया जा सकता है। दालचीनी की चाय बनाने के लिए पानी के साथ दालचीनी को अच्छे से उबालकर इसमें थोड़ा सा अदरक, शहद या नींबू का रस मिलाकर पियें। दालचीनी की चाय वजन घटाने, शरीर का मेटाबॉलिज्म लेवल बढ़ाने, ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ कई बीमारियों के ख़तरे को कम करती है।

रवि, 18 अप्रैल 2021 - 08:18 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Noval corona virus, Immunity, cinnamon tea, IMMUNITY POWER (15481, Blood Pressure

Courtesy: Zee News

Vaccine

फ़ोटो: Bloomberg.quint

वैक्सीन की पहली डोज़ के बाद 7 गुना तक बढ़ रही है रोग प्रतिरोधक क्षमता

ब्रिटेन के वैज्ञानिकों द्वारा की गई 'पिच' नामक स्टडी में यह दावा किया गया है कि कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ लेने के बाद रोग प्रतिरोधक क्षमता 7 गुना तक बढ़ जा रही है। यानी कि पहली डोज़ के बाद कोरोना होने के आसार कम हो जाते हैं व अगर होता भी है तो उसका खतरा ज़्यादा नहीं रहता है। हालांकि ब्रिटिश सरकार ने वैज्ञानिकों को यह जांच करने का आदेश दिया है कि क्या 1 डोज़ लेने से किसी व्यक्ति को पर्याप्त सुरक्षा मिल जाती है।

रवि, 28 मार्च 2021 - 01:21 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Coronavirus, Immunity, Britain

Courtesy: Aajtak News

women health

फोटो: dailymail

महिलाओं में 40 की उम्र के बाद शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है ये चीजे

महिलाओं को 40 की उम्र के बाद अपने नियमित खानपान में चिया सीड्स को शामिल करना चाहिए। इसमें फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो हड्डियों को मजबूत करने के साथ इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करती है। उम्र बढ़ने के साथ हर महिला के लिए बादाम और अखरोट का सेवन फायदेमंद होता है। इनमे भरपूर मात्रा में हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर पाए जाते है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ वजन को भी कंट्रोल में रखते हैं।

रवि, 03 जनवरी 2021 - 06:32 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Women, Immunity, almonds

Courtesy: Aajtak news

Ayurvedic Kadha

फोटो: Jansatta

इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए काढ़े का अधिक सेवन करने से हो सकते हैं कुछ नुक्सान

कोरोना महामारी से बचने के लिए लोग घरों में काढ़ा बनाकर अपनी इम्युनिटी को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। परंतु, काढ़े के अधिक सेवन से नुक्सान भी उठाने पड़ सकते हैं। अगर काढ़े का सेवन करने से, मुँह में छाले, नाक से खून, पेट में जलन, अपच और पेचिश जैसी समस्याओं होने लगे तो कुछ समय के लिए काढ़े का सेवन करना बंद करें। दरअसल, काढ़े में काली मिर्च, लौंग एवं सौंठ जैसी चीज़ें डाली जाती हैं, जिनका ज़्यादा सेवन करने से शरीर में गर्मी भी बढ़ जाती है।

 

सोम, 23 नवंबर 2020 - 01:25 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Coronavirus, Immunity, Health Tips, health care

Courtesy: AMARUJALA NEWS