फोटो: Times of India
टोक्यो पैरालंपिक बैडमिंटन में प्रमोद भगत का गोल्ड पर कब्जा, मनोज सरकार ने जीता कांस्य
टोक्यो पैरालंपिक में सितंबर 4 को भारतीय बैडमिंटन स्टार प्रमोद भगत ने गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 21-14 व 21-17 के सीधे सेटों में हराया। यह भारत का बैडमिंटन में पहला गोल्ड है। प्रमोद भगत ने इसी साल पैरालिंपिक में पदार्पण किया। इसके अलावा पुरुष एकल SL3 बैडमिंटन स्पर्धा में मनोज सरकार ने कांस्य पदक जीता उन्होंने जापान के केडाइसुके फुजीहारआ को हराया। अब मिश्रित युगल में भगत और पलक कोहली रविवार को जापान के खिलाफ खेलेंगे।… read-more
Tags: Tokyo 2020 Paralympics, Gold Medal, Bronze Medal, Ministry of youth affairs and sports
Courtesy: India.Com
फोटो: Outlook
टोक्यो पैरालंपिकः सुमित अंतिल ने भाला फेंक में जीता गोल्ड मेडल
टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत ने अगस्त 30 को एक और स्वर्ण पदक जीत लिया है। जैवलिन थ्रो में सुमित अंतिल ने 68.55 मीटर थ्रो कर गोल्ड मेडल व विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले अवनि लखेड़ा ने दस मीटर एयर राइफल पिस्टल में गोल्ड मेडल व देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर ने अपने क्षेत्रों में रजत और कांस्य पदक हासिल किया। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह दूसरा गोल्ड मेडल है।
Tags: Para-Olympics, Javelin Throw, Tokyo, Tokyo 2020 Paralympics, Ministry of youth affairs and sports
Courtesy: India.Com
फोटो: Jagan Josh
आज देश में मनाया जा रहा है राष्ट्रीय खेल दिवस
प्रत्येक वर्ष अगस्त 29 को हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यान चंद की जयंती को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। दूसरे विश्व युद्ध से पहले मेजर ध्यान चंद ने वर्ष 1928 (एम्सटर्डम), वर्ष 1932 (लॉस एंजेलस) और वर्ष 1936 (बर्लिन) में लगातार तीन ओलंपिक खेलों में हॉकी के क्षेत्र में भारत का प्रतिनिधित्त्व किया था और तीनों बार देश को स्वर्ण पदक दिलाया था। वर्ष 1956 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। मेजर ध्यान चंद की… read-more
Tags: Ministry of youth affairs and sports, Union Sports Minister, Dhyan Chand Award, Khelo India
Courtesy: Briflynews