Salman Khan

फ़ोटो: TV9 Bharatvarsh

अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली'

साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' की रिलीज डेट का घोषणा हो चुकी है। ये फिल्म साल 2023 में ईद को मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस जानकारी को फिल्म किटिक्स तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। सलमान खान के साथ इस फ़िल्म में पूजा हेगड़े दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी करेंगे। इससे पहले साल 2021 में ईद के मौके पर यह फिल्म… read-more

मंगल, 08 फ़रवरी 2022 - 01:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Bollywood, Salman Khan, Movies, Release Date, EID

Courtesy: India TV

Anushka Sharma

फोटो: ABP News

सिल्वर स्क्रीन पर वापसी को तैयार है अनुष्का शर्मा, वर्ष 2022 में होगा कमबैक

आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई अनुष्का शर्मा तीन साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने तीन नए प्रोजेक्ट साइन किए है। आजतक की रिपोर्ट के अनुसार अनुष्का के तीन प्रोजेक्ट्स में से दो सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होंगे। वहीं एक अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। ये अनुष्का के डिजिटल करियर की बड़ी रिलीज होने वाली है। अभी इन प्रोजेक्ट्स का ऐलान नहीं हुआ है मगर वर्ष 2022 की शुरुआत में इनका ऐलान संभव है। 

शुक्र, 31 दिसम्बर 2021 - 07:15 PM / by रितिका

Tags: Anushka Sharma, Bollywood, Movies

Courtesy: Aajtak News

Rubina Dilaik

फोटो: DNA India

टीवी इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड में धूम मचाने को तैयार है रुबीना दिलाइक

बिग बॉस 14 की विनर एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक अब फिल्मों में नजर आएंगी। छोटे पर्दे  के बाद रुबीना अब बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जानकारी के मुताबिक रुबीना जल्द ही अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। तरण आदर्श द्वारा एक आधिकारिक पोस्ट किया गया है जिसमें कहा गया है, "रुबीना दिलाइक बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। संगीतकार… read-more

सोम, 19 जुलाई 2021 - 02:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Rubina Dilaik, Movies, TARAN ADARSH

Courtesy: Samachar Jagat

New release date of kgf 2

फ़ोटो: Zee News

KGF 2 के लिए फ़ैन्स को अभी और करना होगा इंतज़ार

साउथ इंडियन फ़िल्म 'KGF' 2 की रिलीज़ डेट को और आगे बढ़ा दिया गया है। बताया जा रहा है कि फ़िल्म के मेकर्स अब इसको किसी खास मौके पर रिलीज़ करना चाहते हैं जिससे कि फ़िल्म की कमाई को कोई नुकसान न हो। इससे पहले फ़िल्म रिलीज़ को लेकर दो तारीख़े सामने आई चुकी हैं। इससे पहले फिल्म जुलाई और फिर सितम्बर की 9 तारीख को रिलीज होने वाली थी।

शुक्र, 25 जून 2021 - 05:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: KGF2, Yash, Release Date, Movies

Courtesy: Zee News

Salman Khan

फोटो: Times Of India

ईद को रिलीज हो सकती है फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई'

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड मूवी 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' से जुड़ी खबर सामने आई है। कबीर बेदी की बुक लॉन्च के दौरान मीडिया से बात करते हुए सलमान खान ने बताया कि,हम राधे फिल्म को रिलीज करने वाले थे पर लॉकडाउन के चलते यह सम्भव नहीं हो पाया पर हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि ईद तक हम फिल्म को रिलीज कर पाएं। अगर लोग सरकार की बात मानेंगे और कोविड दिशा निर्देशों का पालन करेंगे तो लॉकडाउन जल्द हटेगा और फिल्म रिलीज हो पाएगी।

गुरु, 08 अप्रैल 2021 - 02:43 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Salman Khan, Bollywood, RADHE THE MOST WANTED BHAI, Movies

Courtesy: Live Hindustan

Shero

फोटो: Times of India

साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'शिरो' का टीजर हुआ रिलीज

सनी लियोनी के फैंस का लंबा चल रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है। जल्द ही सनी की नई फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आगामी फिल्म 'शिरो' का टीजर शेयर कर दिया है। जिसमे सनी बेहद अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। टीजर में सनी जख्मी दिख रही हैं और एक लड़का सीढ़ियों पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। फिल्म की रिलीज डेट का अभी खुलासा नही… read-more

शनि, 27 मार्च 2021 - 04:31 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: sunny leone, shero, Thriller, Movies

Courtesy: Live Hindustan

Varun And Natasha

फोटो: Business Upturn

वरुण धवन ने शेयर की पत्नी नताशा दलाल के साथ तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों को शेयर किया है जिनमें वह दोनों एक नाव में बैठे दिखाई दे रहे हैं। फोटो का कैप्शन भी काफी दिलचस्प है। उन्होंने लिखा,"हम हनीमून पर नहीं है"। दरअसल, वरुण धवन इन दिनों अरुणाचल प्रदेश में है जहां उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन और अभिषेक… read-more

रवि, 21 मार्च 2021 - 08:49 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Varun Dhawan, Natasha Dalal, Bollywood, Movies

Courtesy: Jagran News

john abrahm

फोटो: DNA India

जॉन अब्राहम ने शेयर किया फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' का पोस्टर

बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' का नया पोस्टर शेयर किया है। जॉन अब्राहम ने ट्वीट करते हुए लिखा  "इस ईद सत्या vs जय, दोनों लड़ेंगे इस साल, दोनों भारत मां के लाल! सत्यमेव जयते 2 इस ईद 13 मई 2021 को रिलीज होगी।" पोस्टर में जॉन डबल रोल में दिखाई दे रहे हैं जिसमें  एक तरफ वो पुलिसवाले के गेटअप में हैं तो वहीं दूसरी ओर बनियान… read-more

गुरु, 18 मार्च 2021 - 12:25 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: John Abraham, Bollywood, Satyameva Jayate 2, Movies

Courtesy: Zee News

Kriti Sanon

फ़ोटो: Filmibeat

जैकी भगनानी बनाएंगे 'रहना है तेरे दिल में' का सीक्वल, कृति सैनन होंगी लीड एक्ट्रेस

बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस कृति सैनन 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' के सीक्वल में नजर आने वाली हैं। फिल्ममेकर जैकी भगनानी इसे पुरानी स्टारकास्ट आर माधवन, दिया मिर्ज और सैफ अली खान के साथ बनाना चाहते थे पर ऐसा ना होने की वजह से अब वो नई स्टारकास्ट के साथ फिल्म बनाने की तैयारी कर रहें हैं। हालांकि फिल्म के एक्टर्स का चयन अभी नहीं किया गया है।

बुध, 10 मार्च 2021 - 05:35 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: rehna hai tere dil main, Bollywood, Kriti Sanon, Movies

Courtesy: Bhaskar News

Ramsetu

फ़ोटो: Indiatv

अक्षय कुमार ने शेयर की फिल्म 'राम सेतु' की स्टारकास्ट

बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर अक्षय कुमार ने आज अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की जिसमे उनकी आगामी फिल्म राम सेतु की स्टारकास्ट फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ते दिख रहें हैं। शेयर की गई तस्वीर में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरुचा नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा- 'जो टीम एक साथ तैयारी करते है वो हमेशा बेहतर करते हैं। एक बेहतरीन कहानी रामसेतु की रीडिंग सेशन शाम को। इस फिल्म को शूट करने के लिए अब और ज्यादा इंतजार नहीं हो रहा।’

रवि, 07 मार्च 2021 - 03:28 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Akshay Kumar, Jacqueline Fernandez, Bollywood, Movies

Courtesy: NDTV