Mumbai Police

फोटो: Twitter

होली के मद्देनज़र मुंबई पुलिस ने जारी की एडवाइज़री, देखें दंडनीय अपराधों की सूची

होली के उत्सव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए, मुंबई पुलिस ने एक प्रतिबंधात्मक आदेश और दंडनीय कृत्यों की एक सूची जारी की। विशाल ठाकुर, डीसीपी, मुंबई पुलिस द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है, 5 मार्च से 11 मार्च तक पूरे शहर में होली और रंग पंचमी मनाई जाएगी। जो भी आदेश की अवहेलना करता है या अवज्ञा के लिए उकसाता है, उसे महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, 1951 की धारा 135 के तहत दंडित किया… read-more

सोम, 06 मार्च 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: holi 2023, Mumbai Police, issue prohibitory

Courtesy: Times Now News

mumbai suicide

फोटो: Hindustan Times

मुंबई में 30 वर्षीय मॉडल ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

मुंबई में एक मॉडल आकांक्षा मोहन ने अंधेरी इलाके में बने होटल में पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। वर्सोवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मॉडल ने सुसाइड नोट में लिखा कि मैं खुश नहीं हूं, बस शांति चाहती हूं। जानकारी के अनुसार मॉडल ने सितंबर 28 को होटल में चैक इन किया। अगले दिन वेटर ने रूम की घंटी बजाई और दरवाजा ना खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

शनि, 01 अक्टूबर 2022 - 02:20 PM / by रितिका

Tags: Mumbai, Suicide, model, Mumbai Police

Courtesy: AajTak

Mumbai Police Dog Rana

फोटो: Latestly

मुंबई पुलिस के बम दस्ते शामिल कुत्ते राणा का निधन

मुंबई पुलिस के बम दस्ते शामिल कुत्ते राणा का निधन हो गया है। राणा ने कई केस सॉल्व करने में पुलिस की मदद की थी। एक अधिकारी ने बताया कि, "मुंबई पुलिस के बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) में सेवारत कुत्ते राणा की बुधवार को सात साल की उम्र में मौत हो गई।" अधिकारी ने कहा कि राणा पेट संबंधी समस्या से पीड़ित था। काफी इलाज के बाद भी राणा की जान बचायी नहीं जा सकी।

शनि, 20 अगस्त 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: sniffer dog rana, Mumbai Police, bomb squad, dies

Courtesy: ABP Live

Drugs

फ़ोटो: Latestly

मुंबई पुलिस ने जप्त किया 516 किलो ड्रग्स, कीमत करीब 1026 करोड़ रुपए

मुंबई में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है जिसमें पुलिस ने 1026 करोड़ रुपए के कीमत की 516 किलो ड्रग्स जप्त की है। वहीं हाल ही में मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने गुजरात की सीमा से लगे पालघर जिले के नाला सोपारा कस्बे से 1,403 करोड़ रुपए के ड्रग्स जप्त किए थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले माह कहा था कि राज्यों को मादक पदार्थ के खिलाफ लड़ाई में केंद्र के साथ काम करना चाहिए।

मंगल, 16 अगस्त 2022 - 08:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Mumbai Police, Drugs, NCB, Maharashtra

Courtesy: News18hindi

Ranveer Singh

फोटो: News 18

विवादास्पद न्यूड फोटोशूट को लेकर मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को अब मुंबई पुलिस ने इसके लिए तलब किया है। पद्मावत अभिनेता को उनके नग्न फोटोशूट विवाद के संबंध में अपना बयान दर्ज करने के लिए नोटिस दिया जाएगा। रणवीर सिंह को 22 अगस्त को पुलिस के सामने पेश होने के लिए तलब किया गया है। मुंबई पुलिस की एक टीम शुक्रवार को उनके आवास पर पहुंची, लेकिन नोटिस नहीं दे सकी क्योंकि रणवीर अभी मुंबई में मौजूद नहीं हैं।

शनि, 13 अगस्त 2022 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Ranveer Singh, notice, Mumbai Police, nude photoshoot controversy

Courtesy: Jagran News

Salman Khan

फोटो: Khabar

संस्था ने लिखा पुलिस को पत्र, सलमान खान को हथियार लाइसेंस ना देने की मांग

"संघर्ष" नाम की संस्था ने सलमान खान को हथियार का लाइसेंस ना दिए जानें की मांग की है। संस्था ने इस मामले में मुंबई पुलिस को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया कि सलमान खान का हिट एंड रन मामले में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। ऐसे में उन्हें लाइसेंस नहीं मिलना चाहिए। जानकारी थी कि धमकी भरा पत्र मिलने के बाद सलमान खान में हथियार के लिए आवेदन किया है।

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 05:37 PM / by रितिका

Tags: Salman Khan, Arms and Ammunition, Mumbai Police

Courtesy: news 18

Ranveer Singh

फोटो: HerZindagi

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ न्यूड फोटोशूट मामले में केस दर्ज


बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ न्यूड फोटोशूट मामले में मुंबई में केस दर्ज हुआ है। एक एनजीओ ने चेंबूर पुलिस थाने में अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एनजीओ का कहना है कि अभिनेता ने महिलाओं की भावना को ठेस पहुंचाई है। उनके इस शूट से युवा भी भ्रष्ट हो रहे है। आईपीसी की धारा 292,293,509 के तहत ये मामला दर्ज हुआ है।

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 05:27 PM / by रितिका

Tags: photoshoot, IPC, Mumbai Police, Ranveer Singh

Courtesy: ndtv

Jay and Mahi

फोटो: India Today

जय भानुशाली और माही विज को मारने की धमकी देने वाला कुक हुआ गिरफ्तार

टीवी अभिनेता जय भानुशाली और माही विज को जान से मारने की धमकी देने वाले कुक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। माही और जय के कुक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद स्टार कपल ने ओशिवारा के मुंबई पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत की थी। मुंबई पुलिस ने कुक के खिलाफ आईपीसी की धारा 509, 504 समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

रवि, 03 जुलाई 2022 - 08:35 PM / by रितिका

Tags: mahi vij, jai bhanushali, Crime, Mumbai Police

Courtesy: TV9 Hindi

mumbai prohibitory orders

फोटो: Zee News

राजनीतिक उठा पटक के बीच मुंबई में लागू हुई निषेधाज्ञा

मुंबई में पुलिस ने राजनीतिक दलों और नेताओं के कार्यालयों और उनके आवास पर भारी पुलिस बल तैनात किया है। वहीं हालात पर काबू पाने के लिए मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडेय की अगुवाई में हुई बैठक में तय हुआ कि सतर्कता बरती जाए। वहीं मुंबई में निषेधाज्ञा को जुलाई 10 के लिए बढ़ाया गया है। महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश मिले है।

रवि, 26 जून 2022 - 12:50 PM / by रितिका

Tags: Mumbai, Mumbai Police, prohibition, Political crisis

Courtesy: NDTV News

Nupur Sharma

फोटो: DNA India

मुंबई पुलिस ने शुरू की नुपूर शर्मा की तलाश, पैगंबर मोहम्मद मामले में टिप्पणी करने के बाद हुई गायब

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा पैगंबर मोहम्मद मामले में टिप्पणी करने के बाद गायब हो गई हैं। मुंबई पुलिस ने नुपूर की किसी तरह की जानकारी नहीं मिलने पर उनकी तलाश शुरू कर दी है। महाराष्ट्र गृह मंत्रालय के मुताबिक मुंबई पुलिस के पास नुपूर शर्मा को गिरफ्तार करने के पर्याप्त सबूत हैं। बता दें कि मुंबई की टीम नुपूर को गिरफ्तार करने के लिए पांच दिनों से दिल्ली में है।

शुक्र, 17 जून 2022 - 02:20 PM / by रितिका

Tags: Nupur Sharma, Mohammad Paigambar, Mumbai Police

Courtesy: ABP Live