मुंबई पुलिस ने शुरू की नुपूर शर्मा की तलाश, पैगंबर मोहम्मद मामले में टिप्पणी करने के बाद हुई गायब
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा पैगंबर मोहम्मद मामले में टिप्पणी करने के बाद गायब हो गई हैं। मुंबई पुलिस ने नुपूर की किसी तरह की जानकारी नहीं मिलने पर उनकी तलाश शुरू कर दी है। महाराष्ट्र गृह मंत्रालय के मुताबिक मुंबई पुलिस के पास नुपूर शर्मा को गिरफ्तार करने के पर्याप्त सबूत हैं। बता दें कि मुंबई की टीम नुपूर को गिरफ्तार करने के लिए पांच दिनों से दिल्ली में है।