Women

फ़ोटो: UN women

एनसीआरबी ने पेश किए आंकड़े, राजस्थान में सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा पेश किए गए आंकड़ों ने राजस्थान में कानून व्यवस्था व महिला सुरक्षा के खोखले वादों की पोल खोल दी है। इन आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में वर्ष 2021 में बलात्कार के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए है और इनकी संख्या वर्ष 2020 से 19% ज्यादा है। रेप के मामलों में उत्तरप्रदेश दूसरे नंबर पर है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 में देशभर में बलात्कार के 31,677 मामले दर्ज किए गए जिसमें से 6337 राजस्थान में है।

बुध, 31 अगस्त 2022 - 06:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Rajasthan, NCRB, rape, uttarpradesh

Courtesy: Indiatv

Road Accident

फोटो: CGTN

पिछले साल सड़क हादसे में 1.20 लाख लोगों की हुई मौत

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की एक रिपोर्ट में सड़क दुर्घटनाओं को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले साल में सड़क दुर्घटना में 1.20 लाख लोग मारे गए। इस रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिदिन 328 लोग सड़क दुर्घटना में अपनी जान गँवाते हैं। गौरतलब है कि पिछले एक वर्ष में लॉकडाउन के कारण देश की सड़कों पर सन्नाटा पसरा था। इसके बावजूद देश में इतनी सड़क दुर्घटना के कारण बड़ी संख्या में मौतें दर्ज की गईं। 

सोम, 20 सितंबर 2021 - 09:10 PM / by अमन शुक्ला

Tags: NCRB, Road accident, National

Courtesy: Daily NEWS

Poster for crime against women

फोटो: women laws India

एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान महिलाओं और बच्चियों के लिए है सबसे असुरक्षित राज्य

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के अनुसार भारत के राजस्थान राज्य में महिलाएं और बच्चियां सर्वाधिक असुरक्षित हैं। राज्य में वर्ष 2020 में 1,279 नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाओं को लागू किया गया था। किंतु रिकॉर्ड अपराधों को देखते हुए एनसीआरबी ने राजस्थान में महिलाओं और बच्चियों की स्थिति को लेकर चिंता जताई है।

शुक्र, 17 सितंबर 2021 - 07:30 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: crime against women, Women Safety, NCRB, Rajasthan

Courtesy: Jagran News