आज फिर गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
शेयर बाजार में दिसंबर 13 का दिन भी कुछ खास नहीं रहा। दिसंबर 13 को दिन के अंत में एक बार फिर शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। गौरतलब है कि दिन की शुरुआत में बाजार में अच्छी तेजी देखी गई थी। दिन के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 503 अंकों की गिरावट के साथ 58,283 अंक जबकि निफ्टी 143 अंक टूटकर 17,368 अंक पर हुआ। आज एक्सिस बैंक ने तीन फीसदी बढ़त के साथ सबसे अधिक कारोबार किया।
Tags: SHARE MARKET, Sensex, Nifty, business
Courtesy: Dainik Bhaskar
एक बार फिर गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
शेयर बाज़ार में दिसंबर तीन को एक बार फिर भारी गिरावट दर्ज की गई है। शेयर बाजार सुबह बढ़त के साथ खुला था लेकिन दिन के अंत में सेंसेक्स 765 और निफ्टी 201 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। गौरतलब है कि सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से सिर्फ चार कंपनियों के शेयर ग्रीन जोन में बंद हुए। शेयर मार्केट में गिरावट के पीछे ओमिक्रॉन को भी बड़ा कारण माना जा रहा है।
Tags: Sensex, Nifty, SHARE MARKET, business, Economy
Courtesy: Aaj Tak News
सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
देश में नवंबर 26 को शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दिन के अंत तक हुए कारोबार में सेंसेक्स 1687.94 अंक गिरकर 57,107.87 अंक जबकि निफ्टी 509.80 अंकों की भारी गिरावट के साथ 17026.45 अंकों पर बंद हुआ। कारोबार में गिरावट का सिलसिला नवंबर 26 को भी जारी रहा। गौरतलब है कि नवंबर 25 को कारोबार बढ़त के साथ बंद हुआ था। दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वेरिएंट के बाद निवेशकों की चिंताऐं भी बढ़ी हैं।
Tags: Sensex, Nifty, business, Indian Economy
Courtesy: Amar Ujala News
आज फिर गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
देश में नवंबर 18 को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है। दिन के अंत में बीएसई के सेंसेक्स में 372.3 2 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि एनएसई के निफ्टी में भी 133 अंक की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि आज शेयर बाजार ने एक अच्छी शुरुआत की थी। गौरतलब है कि पिछले तीन दिन से शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हो रहा है।
Tags: SHARE MARKET, Sensex, Nifty, business
Courtesy: Amar Ujala News
शेयर बाजार में आज दिन भर छाई रही सुस्ती
देश में नवंबर 16 को शेयर बाजार ने कमजोर शुरुआत की थी। नवंबर 16 को शेयर बाजार में सेंसेक्स 120.81 जबकि निफ्टी 26.35 अंक की गिरावट के साथ खुला था। नतीजतन दिन के अंत में भी शेयर बाजार धीमा रहा और सेंसेक्स 396.34 जबकि निफ्टी में 110.25 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि ऑटो और आईटी सेक्टर के अलावा सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए।
Tags: Sensex, Nifty, SHARE MARKET, business
Courtesy: News 18 Hindi
भारतीय शेयर बाजार में अक्टूबर 4 को दर्ज हुई बढ़त
बीएसई सेंसेक्स में ओपनिंग के साथ अक्टूबर 4 को 381 अंकों की बढ़त दर्ज की गयी, जबकि निफ्टी 50 अपने साइकोलॉजिकल लेवल 17,600 से ऊपर बना रहा। जहां सेंसेक्स ओपनिंग में 294.90 अंकों की बढ़त के साथ 59,060.48 के स्तर पर खुला, वहीं निफ्टी 83.80 अंकों की बढ़त के साथ 17,615.80 के स्तर पर खुला। Reliance Industries, HDFC Bank, ICICI Bank, State Bank of India जैसे बैंकों के शेयर में आज बढ़ोतरी देखने को मिली।
Tags: SHARE MARKET, Sensex, Nifty, updates
Courtesy: NDTV Hindi
सेंसेक्स पहुंचा 60 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया रिकॉर्ड
भारतीय शेयर बाजार सितंबर 24 को कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शानदार शुरुआत के साथ खुला है। बीएसई सेंसेक्स 60 हजार से अधिक पर खुला। ये पहला मौका है जब सेंसेक्स इस मुकाम पर पहुंचा है। सेंसेक्स 60,158.76 पर खुला और कुछ समय में 60333 का आंकड़ा छू गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 75 अंकों का उछाल के साथ 17897.45 पर खुला। रिकॉर्ड बनाते हुए ये 17,947.65 पर पहुंचा।
Tags: NSE NIFTY, Nifty, Sensex, BSE SENSEX, BSE
Courtesy: Aajtak News
सेंसेक्स 57,700 के पार, निवेशकों को 1 लाख करोड़ रुपये का फायदा
वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों से सितम्बर एक को लगातार तीसरे दिन घरेलू शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला। आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 57,780 और निफ्टी 17,190 को पार कर गया। हैवीवेटैक्सिस बैंक, रिलायंस, एलएंडटी और आईसीआईसीआई बैंक शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 57,783.34 के रिकॉर्ड नए स्तर पर पहुंच गए। इस बीच निफ्टी 17,190 के पार चला गया। बाजार में शुरुआती कारोबार में निवेशकों को 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा हुआ।
Tags: SHARE MARKET, Sensex, Nifty
Courtesy: Herald Spot
शेयर बाजार में बढ़त के बाद 2,842 अंक पर पहुँचा सेंसेक्स
शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में जून 15 को भारी उछाल हुई है। शेयर बाजारों की मजबूत शुरुआत के साथ सेंसेक्स में 200.3 अंक और निफ्टी में 55.1 अंक की बढ़त हुई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 52,842 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुँचा। निफ्टी में भी शुरुआत में जोरदार खरीदारी के काऱण 15,891 अंक पर पहुंच गया। अडाणी ग्रुप के शेयरों में काफी गिरावट हुई। जून 14 को सेंसेक्स थोड़ी बढ़त के बाद बंद हुआ था।
Tags: SHARE MARKET, Nifty, Sensex, BSE
Courtesy: Dainik Bhaskar
शेयर बाजार: सेंसेक्स ने मारी 160.07 अंक की शुरुआती छलांग
सेंसेक्स बीएसई सूचकांक 160.07 अंक या 0.31 फीसदी बढ़कर 52,101.71 पर आ गया है। एनएसई निफ्टी 58.75 अंक या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 15,694.10 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में अधिकतम दो प्रतिशत की बढ़त पावरग्रिड में हुई। बढ़त के बाद आईटीसी, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, सन फार्मा और डॉ रेड्डीज के शयरों में काफी इजाफा हुआ है। वहीं बजाज ऑटो, एशियन पेंट्स, मारुति और नेस्ले इंडिया में गिरावट देखने को मिली।
Tags: SHARE MARKET, BSE, Sensex, Nifty
Courtesy: Sahara Samay