Electric Highway

फोटो: India TV News

दिल्ली, मुंबई के बीच इलेक्ट्रिक हाईवे की योजना बना रही सरकार: गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जुलाई 11 को कहा, सरकार दिल्ली और मुंबई के बीच इलेक्ट्रिक हाईवे बनाने की योजना तैयार कर रही है। उन्होंने भारी वाहन मालिकों से प्रदूषण को रोकने के लिए इथेनॉल, मेथनॉल और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे वैकल्पिक ईंधन का उपयोग करने का भी आग्रह किया। हाइड्रोलिक ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि सरकार 2.5 लाख करोड़ रुपये की सुरंगों का निर्माण कर रही है… read-more

मंगल, 12 जुलाई 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: electric highway, delhi to mumbai, govermentt plan, Nitin Gadkari

Courtesy: Live Hindustan

Nitin Gadkari

फोटो: uttamhindu

आगामी पांच वर्षों में देश से बैन होगा पेट्रोल, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

 केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि आने वाले पांच वर्षों में देश से पेट्रोल बैन हो जाएगा क्योंकि देश अब बायो एथेनॉल के उपयोग को महत्व दे रहा है। ग्रीन हाइड्रोजन के बढ़ते इस्तेमाल के कारण उन्होंने ये बात कही है। एथेनॉल के कारण देश को 20 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है। आने वाले समय में देश में ग्रीन हाइड्रोजन, एथेनॉल और सीएनजी आधारित दोपहिया और चार पहिया वाहन दौड़ेंगे, जिससे पेट्रोल की जरुरत खत्म होगी।

शनि, 09 जुलाई 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Nitin Gadkari, Ethanol, Petrol, Green Hydrogen

Courtesy: news 18

National Highway Excellence Awards 2021

फोटो: Live Aaryaavart

आज प्रदान किये जायेंगे राष्ट्रीय राजमार्ग उत्कृष्टता पुरस्कार 2021

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, आज "राष्ट्रीय राजमार्ग उत्कृष्टता पुरस्कार" 2021 का आयोजन किया जायेगा। इस वर्ष, मंत्रालय देशभर में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली सड़क संपत्तियों और टोल प्लाजा के लिए फर्मों और हितधारकों को मान्यता देने के लिए केंद्रीय मंत्री, नितिन गडकरी की उपस्थिति में एक पुरस्कार समारोह की मेजबानी कर रहा है। चौथे पुरस्कार चक्र के लिए… read-more

मंगल, 28 जून 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: National highway excellence awards 2021, Nitin Gadkari, Launched

Courtesy: Gnews Portal

e vehicles

फोटो: DNA India

कार और बाइक चालकों की होने वाली है चांदी, कम होंगे इलेक्ट्रिक व्हिकल के दाम

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया है कि एक वर्ष में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत पेट्रोल कारों के बराबर हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने जून 17 को कहा कि सरकार पेट्रोल और डीजल की जगह एथनॉल के प्रोडक्शन पर जोर दे रही है। इससे पेट्रोल-डीजल के दाम भी कम होंगे। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर कम खर्च कर हमें विदेशी मुद्रा बचाने में मदद मिलेगी।

शनि, 18 जून 2022 - 12:41 PM / by रितिका

Tags: Nitin Gadkari, Minister Nitin Gadkari, Road transport and highways, Electronic vehicles

Courtesy: Zee News

NHAI

फोटो: Mint

NHAI ने 100 घंटे में बनाया हाइवे, गिनीज बुक में नाम दर्ज

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अमरावती-अकोला हाइवे स्ट्रेच यानी NH-53 राजमार्ग पर 75 किलोमीटर की सड़क निर्माण कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। ट्वीटर पर उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट पोस्ट करते हुए लिखा कि ये गर्व का क्षण है। इस उपलब्धि पर कंसल्टेंट्स एंड कंसेशनेयर, राजपथ इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड को उन्होंने बधाई दी। बता दें… read-more

बुध, 08 जून 2022 - 04:15 PM / by रितिका

Tags: NHAI, Highway, national highway, Nitin Gadkari

Courtesy: ABP Live

Express Way

फ़ोटो: India.com

गाजियाबाद-कानपुर ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को मिली मंजूरी, 380 किमी लंबा होगा एक्सप्रेस वे

गाजियाबाद से कानपुर तक बनने वाली ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की तरफ से मंजूरी दे दी गई है। ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर 380 किलोमीटर लंबा होगा। इसके 2025 तक पूरी होने की संभावना है। यह कॉरिडोर लखनऊ से कानपुर के बीच बन रहे एक्सप्रेसवे को उन्नाव और कानपुर के बीच में कनेक्ट करेगा, जबकि गाजियाबाद और हापुड़ में मौजूदा मेरठ एक्सप्रेस वे को कनेक्ट करेगा।

गुरु, 05 मई 2022 - 02:53 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Express way, Green Field, road, Nitin Gadkari

Courtesy: Abp Live

Nitin gadkari

फ़ोटो: Mint

गडकरी ने किया 9240 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास: छत्तीसगढ़

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अप्रैल 21 को रायपुर में आयोजित एक शासकीय कार्यक्रम में अपना संबोधन दिया। अपने इस दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने राज्य में 9240 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। उन्होंने एलान किया कि आगामी पांच साल में छत्तीसगढ़ की सड़कें अमेरिका जैसी हो जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मैं छत्तीसगढ़ सरकार से कहता हूं कि एक लाख करोड़ की रोड 2024 तक बनाऊंगा।

शुक्र, 22 अप्रैल 2022 - 04:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitin Gadkari, Chattisgarh, Road Development

Courtesy: Indiatv

hydrogen car

फोटो: India TV

भारत की पहली हाइड्रोजन कार में सवार होकर संसद पहुंचे नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मार्च 30 को पर्यावरण के अनुकूल हाइड्रोजन कार में सवार होकर संसद में बजट सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे। टोयोटा द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तहत निर्मित स्वच्छ इंधन से चलने वाली इस कार में एडवांस फ्यूल सेल लगाया गया है। ये सेल ऑक्सीजन और हाइड्रोजन के मिश्रण से बिजली पैदा करता है, जिससे कार चलती है। इस कार से सिर्फ पानी ही उत्सर्जित होता है।

बुध, 30 मार्च 2022 - 05:05 PM / by रितिका

Tags: Nitin Gadkari, Minister Nitin Gadkari, environment, hydrogen car

Courtesy: AajTak News

kailash mansarovar

फोटो: Hindustan Times

कैलाश मानसरोवर जाने के लिए बनाया जा रहा नया रास्ता, दिसंबर 2023 में होगा चालू

संसद में मार्च 23 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने के लिए उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में तीन खंड़ युक्त रास्ता बनाया जा रहा है, जिसका निर्माण दिसंबर 2023 तक हो जाएगा। ये रास्ता सीधा मानसरोवर तक पहुंचेगा। इससे मुश्किल रास्ता पहले की अपेक्षा काफी आसान होगा। आने जाने में समय की भी काफी बचत होगी। इसका 85% निर्माण कार्य पूरा हो गया है।

बुध, 23 मार्च 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Nitin Gadkari, Minister Nitin Gadkari, Kailash Mansarovar, Uttarakhand

Courtesy: Hindustan

Nitin Gadkari

फोटो: Desh Bandhu

परिवहन मंत्रालय ने शुरू की हाइड्रोजन आधारित एफसीईवी पायलट परियोजना

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने हाइड्रोजन आधारित एफसीईवी परियोजना के लिए एक पायलट परियोजना का उद्घाटन किया, जो हमारे पर्यावरण के संरक्षण में मदद करेगा। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। नितिन गडकरी ने कहा, "हाइड्रोजन द्वारा संचालित एफसीईवी सबसे अच्छे शून्य-उत्सर्जन समाधानों में से एक है।" इसके अलावा, हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "इथेनॉल संयोजन की यह तकनीक एक बड़ी… read-more

गुरु, 17 मार्च 2022 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Pilot project, Nitin Gadkari, launches, green hydrogen based fuel

Courtesy: Investing News