North Korea missile test

फोटो: BBC

उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल दाग मचाई खलबली

उत्तर कोरिया ने जापान सागर में एक और बैलिस्टिक मिसाइल दाग अन्य देशों की चिंता बढ़ा दी है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रतिबंध के बावजूद भी उत्तर कोरिया लगातार अपने परमाणु कार्यक्रम पर तेजी से काम कर रहा है। उत्तर कोरिया द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के बाद दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आपात बैठ बुलाई है। उत्तर कोरिया का परमाणु कार्यक्रम दुनिया के लिए चिंता का विषय है।

मंगल, 19 अक्टूबर 2021 - 01:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: North Korea, Missile Launch, Nuclear Programme, World

Courtesy: Zee News Hindi

Kim Jong Un

फोटो: Financial Times

देश में अब तक नहीं मिला कोरोना का एक भी मामला: उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया ने विश्व स्वास्थ्य संगठन(डबल्यूएचओ) को दी जानकारी में दावा किया कि अब तक उत्तर कोरिया में कोरोना का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया है। विशेषज्ञों को उत्तर कोरिया की इस बात पर शक है, विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर कोरिया की स्वास्थ्य व्यवस्था एकदम बेकार होने और उसकी सीमा चीन से लगने के बाद भी कोरोना का एक भी मामला न मिलन असंभव है। हालांकि वहाँ कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। 

मंगल, 22 जून 2021 - 05:25 PM / by अमन शुक्ला

Tags: North Korea, Coronavirus, WHO, World

Courtesy: LiveHindustan

North korea faced financial crisis

फ़ोटो: BBC

नॉर्थ कोरिया पर छाया खाद्य संकट, एक दर्जन केलों के लिए खर्च करने पड़ रहे हैं 3300 रुपये

नॉर्थ कोरिया में एक दर्जन केलो के लिए 3300 और एक कॉफी के छोटे से पैकेट के लिए 7500 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। इसके साथ रोज़ाना खाये जाने वाले सामान के लिये भी बहुत पैसा देना पड़ रहा है। नार्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपने देश में खाद्य की कमी को स्वीकार किया है। अमेरिका से दुश्मनी, वैश्विक प्रतिबंधों, तूफान और कोरोना वायरस के चलते नॉर्थ कोरिया आर्थिक परेशानी का सामना कर रही है।

शनि, 19 जून 2021 - 06:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: North Korea, United States Of America, Coronavirus, Kim Jong-un

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Kim Jong Un

फोटो: Axios

आने वाले दिनों में बढ़ सकता है उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच तनाव

उत्तर कोरिया अपने परमाणु कार्यक्रम पर काम कर रहा है, जिसे देखते हुए अमेरिका समेत अन्य देशों ने उत्तर कोरिया से परमाणु कार्यक्रम छोड़ बातचीत करने का आग्रह किया था। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने जून 17 को सत्तारूढ़ पार्टी की बैठक में अमेरिका के साथ टकराव के लिए अपनी सरकार को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। उत्तर कोरिया के इस कदम के बाद उसके अमेरिका के साथ तनाव बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।

शुक्र, 18 जून 2021 - 06:15 PM / by अमन शुक्ला

Tags: North Korea, Nuclear Programme, America, World

Courtesy: Zee News

Kim Jong un

फोटो: Al Bawaba

उत्तर कोरिया: किम जोंग उन ने जारी किया बिल्लियों और कबूतरों को मारने का फरमान

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने चीन की सीमा से आने वाले कबूतरों और बिल्लियों को गोली मार देने का फरमान सुनाया है। खबरों के मुताबिक चीन की सीमा के नजदीक हेसन में एक परिवार को बिल्ली पालने के चलते 20 दिनों तक आइसोलेशन केंद्र में रखा गया था। बताया जा रहा है कि अधिकारी आम लोगों को भी जानवरों को मारने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

शुक्र, 04 जून 2021 - 03:20 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Covid-19, North Korea, cats, pigeon

Courtesy: Abp Live

Kim Jong Un

फोटो: Los Angeles Times

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कही अमेरिका को लेकर कुछ बातें, बताया उसे अपना बड़ा दुश्मन

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अमेरिका को लेकर कहा की, ''उत्तर कोरिया के प्रति अमेरिका की नीति में बदलाव नहीं आएगा और यह उन पर भी निर्भर नहीं करता कि व्हाइट हाउस में कौन सवोर्च्च पद पर रहा है।'' जोंग का कहना है की अमेरिका उनका सबसे बड़ा दुश्मन है और जब तक वह अपनी शत्रुतापूर्ण नीतियों को रोक नहीं देता, तब तक दोनों देशों के संबंध सही नहीं होंगे। किम जोंग ने अपने परमाणु हथियारों में सुधार और उनको विकसित करने के बारे में भी चर्चा की।

शनि, 09 जनवरी 2021 - 12:26 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Kim Jong-un, North Korea, America, america-korea

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Kim jong un

फ़ोटो: Getty images

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपने देशवासियों से मांगी माफी

अपनी पार्टी के 75वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपने देशवासियों से महामारी के समय साथ न दे पाने की वजह से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वो अपने देशवासियों के विश्वास पर खरे नहीं उत्तर पाए, इसके लिए वह क्षमा चाहते हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान किम जोंग उन भावुक होकर रो पड़े और साथ ही अपने बुजुर्गों का भी धन्यवाद दिया।

मंगल, 13 अक्टूबर 2020 - 11:11 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Kim Jong-un, North Korea, party

Courtesy: AMARUJALA NEWS