Pong Lake

फोटो: The Statesman

पौंग झील में जुटे कई देशों के पक्षी, सुरक्षा के लिए 15 टीमें तैनात

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में स्थित पौंग झील में इन दिनों कई देशों के पक्षी अपना डेरा डाले हुए हैं। इन पक्षियों की मौजूदगी में झील की खूबसूरती और बढ़ जाती है। वन्य प्राणी विभाग के मुताबिक पौंग झील में रूस, साइबेरिया, मंगोलिया समेत कई देशों के पक्षियों की 88 प्रजातियों के करीब 68188 पक्षी मौजूद हैं। इस मनोरम दृश्य को देखने बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। पक्षियों की सुरक्षा के लिए अभ्यारणय विभाग ने 15 टीमें तैनात की हैं। 

रवि, 02 जनवरी 2022 - 01:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: dharmshala, pong lake, environment, Human Interest stories

Courtesy: Amar Ujala News

Bathu Ki ladi

फ़ोटो: Times Of India

हिमाचल प्रदेश: प्रतिबंध के बावजूद बड़ी संख्या में पौंग झील पर पहुंचे लोग

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पौंग झील पर प्रतिबंध के बावजूद बड़ी संख्या में लोग बाथू की लड़ी देखने पहुंच रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से पौंग झील में 50 से ज्यादा प्रवासी पक्षियों की मौत के चलते बर्ड फ्लू के अंदेशे से वन्य प्राणी विभाग ने इस झील को बंद कर दिया था। इस मामले में जवाली के एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि अगर अब कोई पौंग झील के किनारे बाथू की लड़ी में घूमता पाया जाता है तो उसका चालान काटा जाएगा।

मंगल, 30 मार्च 2021 - 08:07 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Himachal Pradesh, pong lake, Bird Flu, Tourist

Courtesy: News18