Indian disabled restaurant

फोटो: BBC

पुणे: एक विशेष रेस्‍तरां जिसे सँभालते हैं दिव्‍यांग

पुणे की डॉ. सोनम कापसे ने दिव्‍यांग कर्मचारियों का एक विशेष रेस्‍तरां खोला है जिसके सभी कर्मचारी दिव्‍यांग हैं। इस रेस्तरां में 22 कर्मचारी हैं जिनमें से 20 लोगों को वह खुद ही प्रशिक्षित कर चुकी है। महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों से सुनने और बात करने में असमर्थ लोग टेरासिन रेस्‍तरां में सेवा प्रदान कर रहे हैं। ये कर्मचारी रेस्‍तरां में आने वाले ग्राहकों का स्‍वागत मेनू कार्ड देकर करते हैं, जिसपर एक विशेष चिह्न होता है। डॉ. सोनम कहती है की ऐसे… read-more

रवि, 04 अप्रैल 2021 - 09:02 PM / by Shruti

Tags: Pune, Maharastra, Disabled, Physically disabled employee, Indian restaurant

Courtesy: BUSINESS STANDARD

Lockdown

फोटो: Republic World

पुणे में लगा सात दिन का मिनी लॉकडाउन

पुणे में कोरोना मामलों को रोकने के लिए सरकार ने 7 दिन के मिनी लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। यह लॉकडाउन रोजाना शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक लगेगा। इस दौरान मॉल, सिनेमा हॉल, धार्मिक स्थल और PMPML बसों का संचालन भी बंद रहेगा। ऐसे में लोगो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आने-जाने के लिए ऑटो रिक्शा वाले मनमाना किराया वसूल रहे हैं। पुणे मंडल के आयुक्त सौरभ राव ने बताया कि कर्फ्यू की अवधि में आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है।

शनि, 03 अप्रैल 2021 - 06:23 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Pune, Maharashtra, Coronavirus, Covid-19

Courtesy: Ndtv Hindi News

Biogas Plant

फोटो:ClimateColab

77 वर्षीया विमल दिघे ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देते हुए घर में लगवाई बायोगैस की यूनिट

पुणे की 77 वर्षीया विमल दिघे पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देते हुए 20 सालों से खाना पकाने के लिए बायोगैस का इस्तेमाल कर रहीं हैं। साल 2005 में अपने घर में बायोगैस यूनिट लगवाकर पूरे साल खरीदे जाने वाले एलपीजी सिलिंडरों की संख्या में कमी कर इस पर होने वाले खर्च को आधा कर लिया है। बायोगैस के सेटअप में दो पानी के टैंक होते है जिसमें नीचे की टैंक 1000 लीटर की क्षमता वाली होती है जिसे ‘स्लरी टैंक' बोलते है। इनमें बायोगैस एकत्र होकर पाइप के… read-more

बुध, 03 मार्च 2021 - 08:01 PM / by Shruti

Tags: biogas tank, environment, Inspiration, Pune

Army General Recruitment Exam

फोटो: Wikipedia

सेना की जनरल ड्यूटी भर्ती परीक्षा हुई रद्द

जनरल ड्यूटी कर्मियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित भर्ती परीक्षा को प्रश्नपत्र लीक होने के कारण निरस्त कर दिया हैं। इस मामले में अब तक पुणे में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुणे की स्थानीय पुलिस द्वारा चलाए अभियान में फरवरी 27 की रात को प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया है। अधिकारी के अनुसार इस मामले में आगे की जांच जारी है और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बरकरार रखने के मद्देनजर परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया।

रवि, 28 फ़रवरी 2021 - 06:30 PM / by Shruti

Tags: भारतीय सेना, general duty recruitment exam, Canceled, Pune

Courtesy: Amarujala News

School Colleges Shut in Pune

फोटोः ANI News

फिर बढ़ रहे कोरोना के मामलें, पुणे में फरवरी 28 तक स्कूल-कॉलेज बंद, लगा नाईट कर्फ्यू

प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देख महाराष्ट्र में पुणे जिला प्रशासन ने नाईट कर्फ्यू का एलान कर दिया है तथा फरवरी 28 तक स्कूल-कॉलेजों को बंद करने के आदेश दिए गए है। राज्य मंत्री विजय वेड्‌डेटीवार ने इस बात की पुष्टि की और बताया की पुणे के बाद अब अमरावती, यतवामल, और मुंबई में भी नाईट कर्फ्यू लगाने की तैयारी शुरू हो गयी है तथा आज मुख्यमंत्री के साथ बैठक में इसपर निर्णय हो जायेगा। महाराष्ट्र समेत अन्य प्रदेशो में भी कोरोना मामलों की संख्या… read-more

रवि, 21 फ़रवरी 2021 - 02:28 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Coronavirus, Pune, School-College Closed, Night Curfew

Courtesy: DAINIK BHASKAR

Ratan Tata

फोटो: Quartz

रतन टाटा पहुंचे अपने एक बीमार कर्मचारी से मिलने उसके घर, अच्छे स्वस्थ्य की कामना

भारत के प्रसिद्द उद्योगपति और टाटा कंपनी के मालिक रतन टाटा अपनी एक कर्मचारी से मिलने पुणे पहुँच गए। रतन टाटा अपने सभी कर्मचारियों के हित में कई तरह की योजनाएं बनाते रहते हैं, परंतु इस कदम से उन्होंने लोगों का दिल भी जीत लिया। वह अपने कर्मचारी से मिलने बेहद गुप्त रूप से गए थे, जिससे किसी भी मीडिया को यह बात पता न चल सके। अपने इस कर्मचारी से मिलने उसके घर पहुंचे और कर्मचारी के अच्छे स्वस्थ की कामना कर उनकी घरवालों से भी मिलें।

मंगल, 05 जनवरी 2021 - 03:26 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Ratan Tata, Tata Company, business, Pune

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

CRIME

फोटो: google

पुणे - 22 जालसाजों ने मिलकर एक शख्स से ठगे 2.5 करोड़ रूपये

पुणे के सांगवी इलाके में रहने वाले एक 47 वर्षीय व्यक्ति के साथ 2.5 करोड़ रूपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस शख्स को पिछले 8 सालों से धोखेबाजों द्वारा ठगा जा रहा था। इस शख्स के अनुसार 22 जालसाज पिछले 8 सालों से उसके साथ ठगी कर रहे थे और वो बीते 8 सालों में 277 ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए पैसे ट्रांसफर कर रहा था। दिसंबर 2 को इस व्यक्ति ने सांगवी पुलिस से संपर्क किया और 22 धोखेबाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

शुक्र, 04 दिसम्बर 2020 - 12:32 PM / by सुषमा चौधरी

Tags: Crime, cybersecurity, cybercrime, Pune

Courtesy: times of india

MUDER

फोटो: google

पुणे में खुलेआम किया गया एक बुज़ुर्ग व्यक्ति का कत्ल

हिंजेवाड़ी पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने एक बुज़ुर्ग व्यक्ति की हत्या कर दी और सबूत नष्ट करने के लिए व्यक्ति के शरीर को जलाने की भी कोशिश की। जब पुलिस पहुंची तो पाया कि शव आधा जला हुआ था। खोजबीन करने पर लाश की जेब में एक फोन बरामद हुए जिससे लाश की पहचान हो पायी। जिस व्यक्ति की हत्या हुई उसका नाम संदीप मेनकर का था और वो जो सिंधुदुर्ग जिले का रहने वाला था। यह जानकारी सहायक निरीक्षक उद्भव खाड़े ने दी।

बुध, 02 दिसम्बर 2020 - 08:54 PM / by सुषमा चौधरी

Tags: Crime, murder, Pune, pune crime

Courtesy: times of india