Punjab Deputy CM

फोटो: TV9 Hindi

पंजाब में हो रही उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की तैयारी

पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार जल्द ही उपमुख्यमंत्री पद बना सकती है, जिसकी जिम्मेदारी पार्टी के किसी बड़े पदाधिकारी को मिल सकती है। पंजाब के हाल की स्थिति को देखते हुए ये फैसला हो सकता है। बता दें कि उपमुख्यमंत्री संवैधानिक पद नहीं है मगर इसे मंत्रिमंडल के मंत्री के बराबर का दर्ज दिया जाता है। अबतक उपमुख्यमंत्री के नाम की जानकारी सामने नहीं आई है। 

शनि, 09 जुलाई 2022 - 06:01 PM / by रितिका

Tags: Punjab, Punjab Government, AAP, Aam admi party

Courtesy: Zee News

Bhagwant Mann

फोटो: ThePrint

भगवंत मान सरकार मंत्रिमंडल का करेगी विस्तार, इन मंत्रियों को मिल सकता है पद

पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार का पहला विस्तार जुलाई चार को किया जाएगा। शाम 5 बजे ये विस्तार होगा जिसमें कुल पांच नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। इन नए मंत्रियों के साथ कुल 15 मंत्री भगवंत मान कैबिनेट में हो जाएंगे। नए मंत्रिमंडल में डॉ इंदरबीर सिंह निज्जर, अमन अरोड़ा,  फौजा सिंह सरारी, चेतन सिंह जोड़ामाजरा, अनमोल गगन मान को शामिल किया जा सकता है।

रवि, 03 जुलाई 2022 - 03:45 PM / by रितिका

Tags: Bhagwant Mann, Bhagwant maan, Cm bhagwant mann, Punjab Government

Courtesy: NDTV News

Punjab highcourt

फ़ोटो: Indian express

वीआईपी लोगों की सुरक्षा वापस लेने को लेकर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को दिया नोटिस

पंजाब हाईकोर्ट ने भगवंत मान सरकार को नोटिस भेजकर सवाल किया है कि आखिर किस वजह से सरकार ने 424 वीआईपी लोगों की सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया और इन 424 लोगों की सूची सार्वजनिक कैसे हुई। साथ ही कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया है कि नोटिस के जवाब वाली रिपोर्ट अगली सुनवाई में सीलबंद करके सौंपनी होगी। बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसावाला की सुरक्षा हटने के बाद ही हत्या कर दी गई है।

मंगल, 31 मई 2022 - 02:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: vip security, punjab Highcourt, Punjab Government

Courtesy: Amar ujala

Bhagwant maan

फ़ोटो: Hindustan times

पंजाब: 424 वीआईपी लोगों की सुरक्षा ली वापस, कई बड़े नाम शामिल

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने रिव्यू मीटिंग के बाद एक अहम फैसला लेते हुए राज्य के 424 वीआईपी लोगों की सुरक्षा वापस ले ली है। सरकार की माने तो पहले विचार किया गया था कि क्या ये वीआईपी लोगों को सुरक्षा की जरूरत है। जिनकी सुरक्षा वापस ली गई है उनमें अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, सिंगर सिद्धू मूसेवाला, शिअद के वरिष्ठ नेता चरण जीत सिंह ढिल्लों व और कई दिग्गज नाम शामिल है। 

शनि, 28 मई 2022 - 04:50 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Bhagwant maan, Punjab Government, security personnel

Courtesy: News18hindi

punjab schools

फोटो: IndiaTV News

गर्मी की छुट्टियों के ऐलान के साथ जरूरी दिशानिर्देश जारी : पंजाब

इस वर्ष पंजाब में गर्मी की छुट्टियां जून एक से जून 30 तक होगी। इससे पूर्व मई 15 से मई 31 तक समूह सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राईवेट स्कूलों में ऑफलाइन क्लास छात्रों को लेनी पड़ेगी। पंजाब के शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेअर ने बताया कि कोविड 19 महामारी के कारण छात्रों की पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ है, इसलिए सरकार ने छुट्टियों से पूर्व ऑफलाइन कक्षाएं लगाई है।

शनि, 14 मई 2022 - 08:35 PM / by रितिका

Tags: Schools, Punjab Government, Summer Vacation

Courtesy: News 18 Hindi

mohali blast

फोटो: TV9 Bharatvarsh

मोहाली ब्लास्ट मामले में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किए दो संदिग्ध

पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर में हुए मई दो को हुए धमाके के मामले में पंजाब पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। माना जा रहा है कि दोनों संदिग्ध ब्लास्ट की घटना में शामिल थे। पुलिस दोनों से सख्ती से पूछताछ कर रही है। पुलिस कुल छह लोगों को अबतक गिरफ्तार कर चुकी है। माना जा रहा है कि पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों के साथ पाकिस्तानी कनेक्शन हो सकता है।

शनि, 14 मई 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Punjab, Punjab Government, Mohali, Mohali blast

Courtesy: NDTV News

bhagwant mann

फोटो: DNA India

पंजाब के मुख्यमंत्री ने किया ऐलान, अब जेलों में नहीं होंगे वीआईपी सेल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार राज्य में वीआईपी कल्चर को खत्म करते हुए जेलों से वीआईपी सेल हटाने जा रही है। जेलों में कई बार मोबाइल फोन मिलने के बाद सरकार ने वीआईपी कल्चर के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। राज्य की कई जेलों में सर्च ड्राइव भी चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री का कहना है कि जेलों से संचालित होने वाले किसी भी काले कारोबार को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।

शनि, 14 मई 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Bhagwant Mann, Punjab Government, Jail, vip culture

Courtesy: Zee News

Bhagwant maan

फ़ोटो: Aajtak

मान सरकार ने किया हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का एलान: पंजाब

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का एलान किया है। इस बात की जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान हुसैन लाल ने कहा, चिकित्सा शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग सामूहिक रूप से योजना तैयार करेंगे, जिसे राज्य सरकार को मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। बता दें, फिलहाल पंजाब में 12 मेडिकल कॉलेज हैं, जिसमें 4 सरकारी, 6 निजी, एक पीपीपी योजना के तहत और एक केंद्र द्वारा संचालित है।

शुक्र, 13 मई 2022 - 02:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Punjab Government, Medical College, Bhagwant maan

Courtesy: News18hindi

bhagwant mann

फोटो: News18

आप पर बरसी भाजपा, कहा 20 किसानों ने की आत्महत्या: पंजाब

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद राजकुमार चाहर ने पंजाब की आप सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के डेढ़ महीने के कार्यकाल में कई जिलों में कुल 20 किसानों ने आत्महत्या की है। किसानों की हितैषी सरकार ने इनके परिवारों की सुध तक नहीं ली है। पीड़ित परिवारों से मिलने मुख्यमंत्री भगवंत मान या उनके विधायक नहीं पहुंचे है। चाहर ने पीड़ित परिवार को संभव सहायता का वादा किया है।

सोम, 02 मई 2022 - 06:15 PM / by रितिका

Tags: Punjab, Punjab Government, Bhagwant Mann

Courtesy: News Nation TV

Bhagwant Mann

फोटो: The Indian Express

पंजाब में आप सरकार करेगी एक महीना पूरा, 300 यूनिट फ्री का हो सकता है ऐलान

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार को अप्रैल 16 को एक महीना पूरा होने वाला है। इस खास मौके पर माना जा रहा है कि सरकार 300 यूनिट मुफ्त बिजली का ऐलान कर सकती है। अगर सरकार इस छूट का ऐलान करती है तो ये जनता के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। पंजाब में सत्ता संभालते ही सरकार ने 25 हजार नौकरियां और एन्टी करप्शन एक्शन लाइन जैसे महत्वपूर्ण फैसले लिए है। 

शुक्र, 15 अप्रैल 2022 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: Bhagwant Mann, Punjab Government, Punjab

Courtesy: ABP Live