आप पर बरसी भाजपा, कहा 20 किसानों ने की आत्महत्या: पंजाब
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद राजकुमार चाहर ने पंजाब की आप सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के डेढ़ महीने के कार्यकाल में कई जिलों में कुल 20 किसानों ने आत्महत्या की है। किसानों की हितैषी सरकार ने इनके परिवारों की सुध तक नहीं ली है। पीड़ित परिवारों से मिलने मुख्यमंत्री भगवंत मान या उनके विधायक नहीं पहुंचे है। चाहर ने पीड़ित परिवार को संभव सहायता का वादा किया है।