PSEB

फोटो: The Times of India

पंजाब सरकार ने 90% तक कम की PSEB सर्टिफिकेट की फीस

पंजाब में भगवंत मान सरकार ने फैसला किया है कि पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा सर्टिफिकेट जारी करने वाली फीस में 90% की कटौती की जाएगी। अब सर्टिफिकेट के लिए 800 रुपये की जगह 100 रुपये देने होंगे। पंजाब बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। 10वीं टर्म 2 का परीक्षा का आयोजन अप्रैस 29 से मई 19 तक होगा। 12वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन अप्रैल 22 से मई 23 तक होगा।

गुरु, 07 अप्रैल 2022 - 09:20 AM / by रितिका

Tags: Punjab Government, Bhagwant Mann, Punjab Chief Minister

Courtesy: TV9Hindi

Bhagwant Maan

फोटो: Lankaimage

प्राइवेट स्कूल नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, सीएम भगवंत मान ने लिया फैसला : पंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्राइवेट स्कूलों की फीस को लेकर ऐतिहासिक फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि अब प्राइवेट स्कूल अपनी मर्जी से फीस नहीं बढ़ा पाएंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी स्कूल किसी खास दुकान या व्यापारी से स्कूल ड्रेस व किताबें खरीदने का दबाव नहीं बनाएगा। अब अभिभावक अपनी सुविधा से किताबें और यूनिफॉर्म खरीद सकेंगे। मान के इस फैसले का देशभर में जमकर स्वागत किया जा रहा है।

गुरु, 31 मार्च 2022 - 09:25 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Bhagwant maan, Punjab, Private Schools, Punjab Government

Courtesy: News18Hindi

Bhagwant Mann

फोटो: Asianet News

स्कूल-कॉलेज के शिक्षकों से नहीं लिया जाएगा अन्य काम, सीएम भगवंत मान का फैसला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मार्च 29 को पटियाला में आयोजित एक कार्यक्रम कहा कि स्कूल व कॉलेजों के शिक्षकों से अब सिर्फ स्कूल और कॉलेज संबंधित काम करवाया जाएगा। शिक्षकों के पास सिर्फ शिक्षण का कार्य होगा और उन्हें इसके अतिरिक्त कोई अन्य कार्य नहीं सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाबी विश्वविद्यालय को भी पूर्ण रूप से कर्ज मुक्त करेंगे। सरकार का मकसद… read-more

बुध, 30 मार्च 2022 - 09:35 AM / by रितिका

Tags: Bhagwant Mann, Punjab CM, Punjab Government

Courtesy: TV9Hindi

Bhagwant Mann

फोटो: News 18

सीएम भगवंत मान ने जारी किया एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर : पंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद दिवस पर मार्च 23 को एंटी करप्शन एक्शन हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। व्हाट्सएप 9501 200 200 पर जनता भ्रष्टाचार की सीधे शिकायत कर सकेगी। इस मौके पर मान ने कहा कि शहीद दिवस पर हम भ्रष्टाचार विरोध हेल्पलाइन नंबर जारी कर रहे है, जिसपर वीडियो और ऑडियो के साथ संबंधित कर्मचारी की शिकायत कर सकते है। मामले की जांच में दोषी पाए… read-more

बुध, 23 मार्च 2022 - 04:20 PM / by रितिका

Tags: Bhagwant Mann, Punjab, Punjab Chief Minister, Punjab Government

Courtesy: TV9Hindi

Bhagwant Mann

फोटो: Hindustan Times

मुख्यमंत्री भगवंत मान का ऐलान, 35 हजार अस्थायी कर्मी होंगे स्थायी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मार्च 22 को बड़ा फैसला लेते हुए ग्रुप सी और ग्रुप डी के 35 हजार अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला किया है। इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश दिए जा चुके है। संभावना है कि इसका बिल ड्राफ्ट अगले विधानसभा सत्र तक तैयार हो जाएगा। इससे पूर्व मार्च 19 को हुई कैबिनेट बैठक में मान राज्य के विभिन्न विभागों में… read-more

मंगल, 22 मार्च 2022 - 06:45 PM / by रितिका

Tags: Punjab, Punjab Government, Bhagwant Mann, Government Jobs

Courtesy: TV 9 Hindi

Bhagwant Mann

फोटो: AajTak News

भगत सिंह की शहादत दिवस पर भगवंत मान ने किया छुट्टी का ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि हर वर्ष मार्च 23 यानी भगत सिंह के शहीदी दिवस के मौके पर पंजाब में अवकाश होगा। ये पहली बार है जब पंजाब में शहीदी दिवस पर अवकाश होगा। इसी दिन एंटी करप्शन हेल्पलाइन को भी लॉन्च किया जाएगा। मान ने भगत सिंह को आदर्श मानते हुए उनके गांव खटकड़ा कलां में सीएम पद की शपथ ली थी। भगवंत ने ऑफिस में भगत सिंह और भीमराव आंबेडकर के फोटो लगवाए है। 

मंगल, 22 मार्च 2022 - 02:30 PM / by रितिका

Tags: Punjab Government, Punjab, Bhagwant Mann, Punjab Chief Minister

Courtesy: ABP Live

Bhagwant Mann

फोटो: NDTV

पहली कैबिनेट बैठक में युवाओं को तोहफा

पंजाब सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में पुलिस विभाग के दस हजार और अन्य विभागों के खाली पड़े पंद्रह हजार पदों की नियुक्ति करने का फैसला किया गया है। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बात की घोषणा की। भारी बहुमत से जीत के सत्ता में आई आम आदमी पार्टी  ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में युवाओं के लिए नौकरी की बात कही थी। अगले एक महीने में इन नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर… read-more

रवि, 20 मार्च 2022 - 02:30 PM / by Anand Mishra

Tags: Punjab Government, Aam Aadmi Party, Bhagwant Mann, Jobs

Courtesy: Aaj Tak

Bhagwant Mann

फोटो: Twitter

पंजाब में कैबिनेट का शपथ ग्रहण आज, एक समेत इन्हें मिलेगी जगह

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर बताया कि कैबिनेट के लिए मार्च 19 को कु 10 मंत्री शपथ लेंगे। इसमें एक महिला भी शामिल है। शपथ लेने वालों में हरपाल सिंह चीमा, डॉ बलजीत कौर, हरभजन सिंह ETO, डॉ विजय सिंगला, गुरमीर सिंह मीत हायर, हरजोत सिंह बैंस, लाल चंद कटारुचक, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर जिम्पा शामिल हैं। पार्टी ने दूसरी… read-more

शनि, 19 मार्च 2022 - 12:01 PM / by रितिका

Tags: Punjab, Punjab Government, Bhagwant Mann, punjab cabinet, Oath

Courtesy: News 18 Hindi

harbhajan singh

फोटो: News 18

हरभजन सिंह को राज्यसभा भेजने की तैयारी में "आम आदमी पार्टी"

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी अब राज्यसभा भेजने जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि हरभजन को जालंधर में बन रही स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की कमान सौंपी जा सकती है। इससे पूर्व चुनाव प्रचार के दौरान भगवंत मान ने साफ किया था कि अब खेलों को खुब बढ़ावा दिया जाएगा। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी को इस महीने के अंत तक राज्यसभा की पांच सीटें मिलेंगी, जिसमें हरभजन को भेजने की तैयारी हो गई है। 

गुरु, 17 मार्च 2022 - 06:36 PM / by रितिका

Tags: Harbhajan Singh, Bhagwant Mann, Punjab Politics, Punjab Government

Courtesy: AajTak News

Bhagwant Mann

फोटो: The Financial Express

पंजाब के 17वें सीएम बनें भगवंत मान, भगत सिंह के गांव में ली शपथ

कॉमेडी से राजनीति में आए भगवंत मान ने मार्च 16 को पंजाब के 17ेवें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। मान को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में हो रहे शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शपथ दिलाई। हालांकि अभी राज्य में मंत्रीमंडल का निर्माण नहीं किया गया है। शपथ के बाद मान ने कहा "आप" भी भगत सिंह की लड़ाई लड़ रही है।… read-more

बुध, 16 मार्च 2022 - 04:01 PM / by रितिका

Tags: Bhagwant Mann, Punjab, Punjab Government, Elections

Courtesy: ABP Live