मुख्यमंत्री भगवंत मान का ऐलान, 35 हजार अस्थायी कर्मी होंगे स्थायी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मार्च 22 को बड़ा फैसला लेते हुए ग्रुप सी और ग्रुप डी के 35 हजार अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला किया है। इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश दिए जा चुके है। संभावना है कि इसका बिल ड्राफ्ट अगले विधानसभा सत्र तक तैयार हो जाएगा। इससे पूर्व मार्च 19 को हुई कैबिनेट बैठक में मान राज्य के विभिन्न विभागों में 25 हजार खाली पदों पर भरने की मंजूरी दी है।