Redmi Note 10 5G

फोटो: Digital Trends

भारत में लॉन्च हुआ रेडमी का पहला 5जी स्मार्टफोन

भारत में रेडमी का पहला 5जी स्मार्टफोन Redmi Note 10 5G को लॉन्च कर दिया गया है। इसके दो वेरिएंट्स को बाजार में लाया गया है। इसके 4जीबी और 64जीबी वाले स्मार्टफोन की कीमत 13,999 रुपये जबकि 6जीबी और 128 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी और 22.5W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।   

बुध, 21 जुलाई 2021 - 10:00 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Redmi, Redmi Note 10 5G, new launch, Smartphones

Courtesy: News 18 Hindi

Redmi note 9 price dropped on flipkart sell

फ़ोटो: Zee News

Flipkart की सेल में इतनी कम कीमत पर मिलेगा 'Redmi Note 9' स्मार्टफोन

ऑनलाइन शॉपिंग ऐप फ्लिपकार्ट पर मोबाइल बोनेन्ज़ा सेल चल रही है। जिससे आप कई सारे अच्छे मोबाइल भारी छूट के साथ ख़रीद सकते हैं। ऐसी ही एक डील 'Redmi Note 9' पर चालू है। इसके 4GB+64GB वेरिएंट को सिर्फ 10,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। बिना ऑफर के इस फोन की कीमत 11,999 रुपये है। इसमें 6.53 इंच का फुल एचडी+ डॉट डिस्प्ले, 5,020mAh की बैटरी और 48 मेगापिक्सल का क्वैड कैम सेटअप दिया गया है।

मंगल, 22 जून 2021 - 05:02 PM / by अजहर फारूक

Tags: Flipkart, Redmi Note 9, Xiaomi, Redmi

Courtesy: Zee News

M11 lite

फोटो: GSMARENA

जून 22 को लॉन्च होगा Xiaomi का Mi 11 Lite स्मार्टफोन

Xiaomi अपना नया स्मार्टफोन Mi 11 Lite जून 22 को लॉन्च करने वाली है। इस फोन में 6.5 इंच का एफएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन में HDR 10+ सपोर्ट मिलेगा। स्मार्टफोन में लंबी चलने वाली 4250mAh बैटरी दी गयी है, जो 33W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Mi 11 Lite में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर उपलब्ध होगा। इस फोन के 6जीबी+64जीबी वेरिएंट की कीमत 25,000 रुपये हो सकती है।  

मंगल, 22 जून 2021 - 04:20 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Redmi, new launch, New feature, TRIPLE CAMERA, Xiaomi

Courtesy: Navbharat Times

Redmi smartwach launched

फोटो: NDTV

7 स्पोर्ट मोड जैसे आकर्षक फीचर के साथ लाँन्च हुई रेडमी स्मार्टवाॅच

कई आकर्षक फीचर्स के साथ Xiaomi की नई स्मार्टवॉच भारत में लाँन्च हो गयी है। रेडमी वॉच एक बार फुल चार्ज होने पर 7 दिन का बैटरी बैकअप देगी। इसके अलावा स्मार्टवॉच में 120 वॉच फेस और 7 स्पोर्ट मोड भी उपलब्ध है। इस वॉच में 1.4 इंच का एलसीडी कलर टच-स्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 320×320 पिक्सल है। फीचर्स में ब्लूटूथ और स्पी़ड मोड शामिल है। इस वाॅच की कीमत 3999 रुपये है।

गुरु, 13 मई 2021 - 08:40 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Redmi, color, affordability, New feature

Courtesy: Dainik Jagran

Redmi Note 10s

फोटो: Kimovil

Xiaomi ने लॉन्च किया अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 10s

दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi ने अपने Note10 सीरीज के लेटेस्ट Redmi Note10s को भारत में लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप के साथ 64MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। बेहतर परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G95 प्रोसेसर के साथ 6GB रैम दी गयी है। स्मार्टफोन में 6.43 इंच की Full HD+ एमोलेड डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा के साथ आती है। स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है।

गुरु, 13 मई 2021 - 06:45 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Xiaomi India, Redmi, Redmi Note 10s, new smartphone

Courtesy: Jagran News

Redmi Smartwatch

फोटो: GSMarena

भारत में मई 13 को लॉन्च होगी Redmi की पहली स्मार्टवॉच

दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi भारत में Redmi के तहत अपनी पहली स्मार्टवॉच मई 13 को लॉन्च करेगी। इसकी जानकारी देते हुए रेडमी इंडिया ने सोशल मीडिया पर एक टीजर शेयर किया है। इस स्मार्टवॉच को वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा जिसके बाद इसे ऑनलाइन खरीद पाएंगे। स्मार्टवॉच में 1.4 इंच के डिस्प्ले के साथ इंडोर-आउटडोर रनिंग, ट्रेडमिल, साइकिलिंग, स्विमिंग जैसे एक्टिविटी मोड दिए गए हैं। भारत में स्मार्टवॉच की कीमत 3,352 रुपये हो सकती है।… read-more

गुरु, 06 मई 2021 - 09:20 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Redmi, redmi smartwatch, Smartwatches, Xiaomi

Courtesy: Livehindustan

Redmi Note 10s

फोटो: Mi.com

मई 13 को लॉन्च हो रहा है Redmi Note 10S, कंपनी ने किया कन्फर्म

Redmi का नया स्मार्टफोन Redmi Note 10S मई 13, 2021 की दोपहर 12 बजे  लॉन्च किया जाएगा। Redmi के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्ट जारी करके फोन लॉन्चिंग की तारीख का खुलासा किया गया है। Redmi Note 10S स्मार्टफोन में एक 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2MP मैक्रो लेंस का सपोर्ट मिलेगा। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन ब्लू, डॉर्क ग्रे और व्हाइट कलर में आएगा। यह हाई… read-more

सोम, 03 मई 2021 - 04:35 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Redmi, Launch, Smartphones, Release Date

Courtesy: Jagran News

REDMI

फोटो: Notebook check

भारत में जल्द ही लॉन्च हो सकता है Redmi K30 5G फ़ोन

टिप्सर की रिपोर्ट्स के अनुसार, Redmi K30 5G  स्मार्टफोन भारत में जल्द ही 'फ्रॉस्ट वाइट' और 'मिस्ट पर्पल' कलर्स में उपलप्ध होगा। इसके अलावा यह फ़ोन 6GB + 64GB, 6GB + 128GB और  8GB + 128GB के वेरियंट में भी मार्किट में उपलप्ध होगा। MI कंपनी के सीईओ, ईशान अग्रवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके इस लॉन्च के बारे में जानकारी दी। 

सोम, 31 अगस्त 2020 - 03:30 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Redmi, Xiaomi India, Technology

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR