फोटो: Free Press Journal
पीएम मोदी पहुंचे वॉर मेमोरियल, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी वॉर मेमोरियल पहुंचे। यहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मेमोरियल की डिजिटल बुक में उन्होंने संदेश भी लिखा। वहीं देश के लिए जान की बाजी लगाने वाले जाबांज शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। पीएम के साथ रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, रक्षा सचिव अजय कुमार और सेना के तीनों अंगों (थलसेना, वायुसेना और नौसेना) के प्रमुख भी उपस्थित रहे।
Tags: PM Modi, Republic Day, National War Memorial
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
फोटो: Times Now News
गूगल ने 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बनाया तिरंगे के रंग का डूडल
गणतंत्र दिवस के अवसर पर गूगल ने एक विशेष प्रकार का डूडल बनाकर भारत की संस्कृति और विरासत की झलक दिखलाई है। गूगल द्वारा बनाये गए डूडल में परेड करने वाले जानवर- हाथी, घोड़ा, कुत्ता, ऊंट, लाल तबला, परेड पथ; प्रतिष्ठित ऊंट-घुड़सवार बैंड के हिस्से के रूप में एक सैक्सोफोन; कबूतर; और साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंग शामिल हैं। गूगल हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर डूडल बनाकर भारत की संस्कृति और सभ्यता को दर्शाता है।
Tags: google-doodle, Republic Day, parade elements
Courtesy: Jagran News
फोटो: NDTV
लोक अदालत की झांकी पहली बार होगी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा
गणतंत्र दिवस परेड 2022 में इस बार राजपथ पर राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण की झांकी में "लोक अदालत" की झलक देखने को मिलेगी। इस झांकी का विषय "एक मुट्ठी आसमान: लोक अदालत" रखा गया है। ये पहला मौका है जब लोक अदालत की झांकी राजपथ की परेड मे हिस्सा लेगी। इस झांकी में आगे की तरफ हाथ बना है जो निडरता, गारंटी और सुरक्षा का प्रतीक है। इसके जरिए "न्याय सबके लिए" का उद्देश्य दर्शाया गया है।
Tags: Republic Day, Republic Day 2022, Republic Day Parade
Courtesy: Republicworld
फोटो: The Economic Times
गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल में राजपथ पर दिखा देश का गौरव
गणतंत्र दिवस के 73वें समारोह से पूर्व नई दिल्ली में राजपथ पर जनवरी 23 को परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। रिहर्सल के दौरान सेना के हेलिकॉप्टर का बेड़ा, चार मिग 17 हेलिकॉप्टर राजपथ से गुजरे। इस मौके पर राजपथ पर सेना के नए यूनिफॉर्म में पैरा कमांडो भी कदम ताल करते दिखे। इस परेड रिहर्सल का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है। बता दें कि इस वर्ष परेड तय समय से… read-more
Tags: 2022 republic day parade rehearsals, Republic Day Parade, Republic Day
Courtesy: NDTV News
फोटो: Zee News
‘एबाइड विद मी’ की धुन अब नहीं होगी बीटिंग रिट्रीट समारोह का हिस्सा
गणतंत्र दिवस के समापन समारोह "बीटिंग द रिट्रीट" के दौरान हर वर्ष बजने वाली महात्मा गांधी की प्रिय धुन "एबाइड विद मी" इस वर्ष नहीं बजाई जाएगी। इस धुन को इस वर्ष हटा लिया गया है। ये धुन जनवरी 29 को होने वाले "बीटिंग द रिट्रीट" के दौरान बजाई जाती है। इस वर्ष समारोह में बजने वाली 26 धुनों में इसका जिक्र नहीं है। ये धुन वर्ष 1950 से समारोह का हिस्सा रही है।
Tags: Mahatma Gandhi, beating retreat, Republic Day
Courtesy: The Wire Hindi
फोटो: DNA India
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली में लगी इन चीजों पर रोक
गणतंत्र दिवस के मौके सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली में कुछ गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने जनवरी 18 को जानकारी दी कि फरवरी 15 तक पैराग्लाइडर, पैरामोटर, यूएवी, हॉट एयर बैलून और पैरा-जंपिंग पर रोक रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर ये आदेश जनवरी 20 से लागू होगा। आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
Tags: Republic Day, Republic Day Parade, celebrations
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: News 18 Hindi
भारत में गणतंत्र दिवस के महमान होंगे पांच एशियाई देशों के राष्ट्रपति
भारत के गणतंत्र दिवस 2022 के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पांच मध्य एशियाई देशों के राष्ट्रपति को आमंत्रित किया जाएगा। इसमें कजाकिस्तान, किर्गिज़ गणराज्य, तजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उजबेकिस्तान के राष्ट्रपति शामिल होंगे। भारत चीन की घुसपैठ और अफगान में कट्टरपंथ के खतरे के बीच पांच मध्य एशियाई नेताओं को आमंत्रित करने पर विचार कर रहा है। इससे पूर्व तत्कालीन कजाख राष्ट्रपति नूरसुल्तान नज़रबायेव ने 2009 में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह… read-more
Tags: Republic Day, Republic Day 2022, Guests, Special Guests
Courtesy: TV 9 Hindi
फोटो: Shortpedia
गणतंत्र दिवस परेड की मेजबानी के लिए 2022 तक तैयार होगा सेंट्रल विस्टा: हरदीप पुरी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि 2022 में गणतंत्र दिवस परेड की मेजबानी के लिए सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट तैयार होगा। मंत्री ने सितंबर 16 को जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक का पुनर्विकास कार्य ढाई महीने के भीतर पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा, "हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आजादी के 75वें वर्ष के दौरान संसद का शीतकालीन सत्र नई संसद में आयोजित किया जाए।"
Tags: Hardeep Singh Puri, new central vista, Republic Day
Courtesy: Amar Ujala News
फ़ोटो: Indian express
लाल किला हिंसा: पुलिस के हत्थे चढ़ा एक और आरोपी मनिंदर सिंह, हथियार भी बरामद
ट्रैक्टर रैली के दौरान जनवरी 26 के दिन हुई लाल किले वाली हिंसा के एक और आरोपी मनिंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनिंदर सिंह को पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा पीतमपुरा से गिरफ्तार किया गया है, वहीं स्वरूप नगर वाले उसके घर से दो तलवार भी बरामद की गई है। इससे पहले पुलिस ने हिंसा के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू व इकबाल सिंह को भी गिरफ्तार किया था। बता दें कि हिंसा में करीब 500 पुलिस वाले घायल हुए थे और एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी।
Tags: Lal quila, Red Fort Violence, Republic Day, Tractor Rally
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: Aajtak
लालकिले पर हुई हिंसा के आरोप में दीप सिद्धू के बाद गिरफ्तार हुआ इकबाल सिंह
किसान आंदोलन के दौरान ट्रैक्टर रैली के नाम पर लालकिले पर हिंसा भड़काने वालों की गिरफ्तारी का दौर शुरू हो गया है। हिंसा के आरोपी व 50 हज़ार के इनामी इकबाल सिंह को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इकबाल सिंह हिंसा के दिन लालकिले से फेसबुक लाइव होकर जनता को किले पर चढ़ने के लिए भड़का रहा था। वहीं, फरवरी 9 की सुबह पुलिस ने एक और आरोपी दीप सिद्धू को पंजाब के जिरकपुर से गिरफ्तार किया था,जिसे पुलिस रिमांड में… read-more
Tags: Lalquila, redfort, Deep siddhu, iqbal singh, Republic Day
Courtesy: Aajtak News