मुंबई क्राइम ब्रांच ने चंदन की लकड़ी तस्करी करने वालो का किया भंडाफोड़
मुंबई क्राइम ब्रांच ने लाल चंदन की दुर्लभ लकड़ी की तस्करी करने वाले एक रैकेट को लगभग 1.78 करोड़ रुपये के रेड सैंडर्स के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है | दक्षिण भारत के रायलसीमा क्षेत्र के जंगलों में यह दुर्लभ लकड़ी पाई जाती है जिसका उपयोग औषधी, कलाकृतियों व फर्नीचर बनाने के लिए किया जाता है, जो काफी महंगे होते हैं। अंधेरी के सहर रोड पर स्थित गोदाम में मुंबई क्राइम ब्रांच टीम ने छापा मारा और वहां से 1779.585 किलोग्राम रेड सैंडर्स बरामद किया।