Shivpal yadav

फोटो: The New Indian Express

शिवपाल ने फिर दिए दलबदल के संकेत, कहा - जल्द आने वाले हैं अच्छे दिन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल यादव ने एक बार फिर भाजपा में शामिल होने की लेकर संकेत दिए है। दरअसल उत्तरप्रदेश में चल रहे एमएलसी चुनाव में वोट डालने पहुंचे शिवपाल से पत्रकारों ने कुछ सवाल किए, जिसके जवाब में उन्होंने कहा - "जल्द ही अच्छे दिन आने वाले हैं आप लोगों के सामने सब कुछ आ जाएगा। मतदान गुप्त होता है जो हमने मतदान किया है।" कुछ दिनों पहले शिवपाल सूबे के मुख्यमंत्री योगी… read-more

शनि, 09 अप्रैल 2022 - 08:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: shivpal yadav, BJP, mlc, uttarpradesh

Courtesy: Amar ujala

Keshav Prasad Maurya

फोटो: The Quint

शिवपाल नहीं हो रहे है भाजपा में शामिल, केशव प्रसाद मौर्य ने दी जानकारी

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल यादव के भाजपा में शामिल होने की खबर को यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने खुद गलत बताया है। हाल ही में शिवपाल को लेकर मौर्य से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि शिवपाल भाजपा में नहीं आ रहे है क्योंकि अभी हमारे यहां ऐसी कोई वैकेंसी ही नहीं है। दूसरी ओर मत्स्य पालन विभाग के मंत्री संजय निषाद ने कहा कि अगर शिवपाल भाजपा में आना चाहे तो उनका स्वागत है।

शनि, 02 अप्रैल 2022 - 11:30 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Keshav prasad maurya, BJP, shivpal yadav

Courtesy: AmarUjala

Yogi adityanath and shivpal yadav

फोटो: Republic world

भाजपा से बढ़ रही शिवपाल यादव की नजदीकी, अखिलेश से टूट सकता है गठबंधन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल यादव ने मार्च 31 को भाजपा नेता व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद अटकलें लगाई जा रही है की शिवपाल जल्द ही अखिलेश की समाजवादी पार्टी से अपना गठबंधन तोड़ सकते है। हालांकि जब शिवपाल से इस मामले में सवाल किया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, जिसके चलते उनका भाजपा में शामिल होना तय माना जा रहा है।

गुरु, 31 मार्च 2022 - 08:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: shivpal yadav, Akhilesh Yadav, BJP, Yogi Adityanath

Courtesy: NDTV

Akhilesh yadav

फोटो: Aajtak

अखिलेश ने नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, कैलाश सिंह समेत कई बर्खास्त

समाजवादी पार्टी का विरोध करने वाले नेताओं पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़ा फैसला लिया और उन्हें बाहर का रास्ता दिखाते हुए बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त नेताओं में पूर्व एमएलसी कैलाश सिंह, गाजीपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव समेत पार्टी के अन्य सदस्य शामिल है। वहीं जानकारी यह भी है कि यादव से नाराजगी के चलते बैठक में कई बड़े नाम शामिल नहीं हुए जिसमें मुख्य तौर पर… read-more

बुध, 30 मार्च 2022 - 10:05 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, shivpal yadav, pallavi patel

Courtesy: NDTV

Akhilesh Yadav

फोटो: Aaj Tak

नवंबर 22 को चाचा के साथ गठबंधन का एलान कर सकते हैं अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दीपावली परिवार के साथ सैफई में मनाई। जहां उनके चाचा शिवपाल यादव भी मौजूद थे। इसके बाद से ही यूपी चुनाव को लेकर चाचा और भतीजे के गठबंधन की अटकलें तेज़ हो गई हैं। चाचा से गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि हम विधानसभा चुनाव साथ लड़ेंगे। उन्होंने संकेत दिये हैं कि वो नवंबर 22 को मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर इसका ऐलान कर सकते हैं।

शनि, 06 नवंबर 2021 - 09:25 AM / by अजहर फारूक

Tags: Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, shivpal yadav, Elections

Courtesy: Dainik Bhaskar

Akhilesh and Shivpal

फोटो: The Indian Express

अखिलेश आए चाचा शिवपाल के साथ, कहा पूरा सम्मान मिलेगा: उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव के साथ आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन करने का ऐलान किया है। इसके अलावा सपा अन्य छोटे व क्षेत्रीय दवों के साथ भी गठबंधन करने जा रही है। अखिलेश का कहना है कि पार्टी में चाचा का पूरा सम्मान किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही दोनों एक साथ एक मंच पर भी दिख सकते है।

बुध, 03 नवंबर 2021 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, shivpal yadav

Courtesy: News 18 Hindi

Old SP Leaders rejoining party

फ़ोटो: The Indian Express

यूपी विधान सभा चुनाव से पहले लगातार सपा में शामिल हो रहे बागी नेता

यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सपा के बागी नेता पार्टी में वापसी करने लगे हैं। जनवरी 2021 से जून 2021 तक लगभग 100 नेता सपा में शामिल हो चुके हैं। कयास लगाए जा रहें हैं कि, मुलायम सिंह यादव के खास माने जाने वाले अंबिका चौधरी भी जल्द ही सपा का हाथ थाम सकते हैं। इसके अलावा बसपा के 6 विधायक लगातार सपा के सम्पर्क में बने हुये हैं। ऐसे में सपा शिवपाल यादव पर भी नज़रे बनाये हुये है।

गुरु, 24 जून 2021 - 02:02 PM / by अजहर फारूक

Tags: Samajwadi Party, BSP, ambika chaudhary, shivpal yadav

Courtesy: Dainik Bhaskar

Shivpal yadav

फ़ोटो: Getty images

किसी से गठबंधन नहीं करेगी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, शिवपाल ने किया एलान

2022 में उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन चुनावी सरगर्मी अभी से ऊंचाइयां छू रही हैं। एमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी पहले ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात कर चुके हैं व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल यादव से भी मिल चुके हैं। लेकिन शिवपाल यादव के बयान ने गठबंधन के सभी आसार पर पानी फेर दिया हैं। शिवपाल ने कहा- "प्रगतिशील समाजवादी पार्टी 2022 में किसी से झुककर अलायंस नहीं करेगी। हम छोटे-छोटे दलों को… read-more

रवि, 20 दिसम्बर 2020 - 01:18 PM / by आकाश तिवारी

Tags: shivpal yadav, alliance, uttarpradesh

Courtesy: Aajtak news

Asaduddin owaisi

फ़ोटो: Getty images

यूपी में भी दमख़म दिखाने को तैयार हैं ओवैसी,ओम प्रकाश राजभर से की मुलाकात

बिहार विधानसभा में अपनी पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद अब एमआईएम असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी विधानसभा चुनाव में भी दमख़म दिखाने की तैयारी कर ली है। एमआईएम चीफ ने लखनऊ पहुंचकर आगामी चुनाव के लिए रणनीति के तौर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात की है साथ ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल यादव की प्रशंसा की है। दरअसल ओवैसी आगामी चुनाव के मद्देनजर छोटे छोटे दलों से गठबंधन करने की फिराक में है।

बुध, 16 दिसम्बर 2020 - 07:27 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Asaduddin Owaisi, shivpal yadav, up election

Courtesy: Aajtak news