Lal Singh Chaddha

फोटो: Amrit Vichar

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का नया गाना रिलीज

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के गाने कहानी का नया वर्जन रिलीज हो गया है। लंबे समय के बाद इस गाने में सोनू निगम की आवाज सुनाई दी है। गाने में आमिर खान की जर्नी दिखाई गई है। गाना रिलीज होते ही इसे दो लाख से अधिक व्यूज मिल चुके है। गाने का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। फैंस को फिल्म रिलीज का इंतजार है।

सोम, 18 जुलाई 2022 - 04:55 PM / by रितिका

Tags: Aamir Khan, Sonu Nigam, Song Release, Lal Singh Chaddha

Courtesy: news 18

Pawan Singh and Sonu Nigam

फोटोः News18

इंडस्ट्री में धूम मचा रहा है पवन सिंह और सोनू निगम का गाना ‘जय छठी मईया’

भोजपुरी इंडस्ट्री में छठ पूजा के अवसर पर ‘जय छठी मईया’ गाना रिलीज किया गया है। इस गाने में पवन सिंह, सोनू निगम और खुशबू जैन ने अपनी आवाज दी है। यह गाना यूट्यूब चैनल Believe Music पर रिलीज किया गया है। गाने के रिलीज होने के एक दिन बाद ही इसको 26 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। सोनू निगम, पवन सिंह और हर्षिका पूनाचा गाने में छठ के रस्मों को निभाते हुए दिख रहे हैं। 

मंगल, 02 नवंबर 2021 - 07:15 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Pawan Singh, Sonu Nigam, new bhojpuri song, jai chhathi maiya

Courtesy: India.Com

coronavirus help

फोटो: TIMES OF INDIA

कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए कैलाश खेर करेंगे वर्चुअल लाईव इवेंट

कोरोना की दूसरी लहर के बीच बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कैलाश खेर भी लोगों की मदद के लिए सामने आये है। कैलाश खेर इस्कॉन कोविड के संग जुड़कर अपने “आई एम ऑक्सीजन मैन” कैंपेन के तहत एक वर्चुअल लाईव इवेंट करेंगे। इसका आयोजन मई 16 को सोशल मीडिया साइट पर किया जाएगा, जिसमें उनके साथ दिलेर मेंहदी, मीका सिंह, शंकर महादेवन, सोनू निगम, शान, मनोज मुंतशिर लाइव सिंगिंग करेंगे। इस कैंपेन के तहत जरूरतमंद लोगों की मदद की जाएगी।

शनि, 15 मई 2021 - 02:31 PM / by सार्थक अरोड़ा

Tags: Coronavirus, kailash-kher, Sonu Nigam, mika-singh

Courtesy: Dailyhunt News

Sonu Nigam-Sonu Nigam with Son

फोटोः The Express Tribune

सोनू निगम अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते भारतीय सिंगर

भारत के मशहूर गायक सोनू निगम का कहना है कि वे नहीं चाहते कि उनका बेटा सिंगर बने और भारत में तो बिलकुल नहीं। इस बात का खुलासा सोनू निगम ने एक इंटरव्यू में किया। सोनू निगम ने इसका कारण इंडस्ट्री में चल रहे भेद-भाव को बताया है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पुत्र नवीन निगम यूएई (UAE) में रहते है और काफी अच्छा गाते है पर साथ ही वे सयुंक्त अरब अमीरात के एक टॉप लेवल के गेमर भी है। वह गेम 'Fortnite' के नंबर दो प्लेयर है।

मंगल, 17 नवंबर 2020 - 04:51 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Sonu Nigam, Naveen Nigam, indian singer, Bollywood

Courtesy: JAGRAN NEWS