Shiv Sticker

फोटो: The Hindu Times

स्टिकर में भगवान शिव को वाइन ग्लास के साथ दिखाने पर इंस्टाग्राम के खिलाफ़ FIR दर्ज

इंस्टाग्राम के स्टिकर में भगवान शिव को वाइन ग्लास के साथ दिखाए जाने पर दिल्ली में इंस्टाग्राम के खिलाफ़ FIR दर्ज की गई है। दिल्ली के नागरिक मनीष सिंह ने यह शिकायत दर्ज कराई है। मनीष ने बताया कि जब वे इंस्टाग्राम पर स्टोरी अपलोड कर रहे थे तब SHIV की-वर्ड सर्च करने पर उन्हें ये आपत्तिजनक स्टिकर दिखाई दिया। इससे पहले भी कई बार इंस्टाग्राम के स्टिकर्स को लेकर शिकायत की जा चुकी है।

बुध, 09 जून 2021 - 09:48 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Instagram, sticker system, Hindu community, FIR

Courtesy: Bhaskar

Mumbai Police

फोटो: Mid-Day

कोरोना : मुंबई पुलिस ने शुरू किया कलर कोडिंग स्टीकर सिस्टम

कोरोना मामलों पर रोक लगाने के लिए मुंबई पुलिस ने कलर कोडिंग स्टीकर सिस्टम जारी किया है। इसके तहत स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों की गाड़ियों पर लाल रंग का गोलाकार स्टीकर लगाया जा रहा है। रोजमर्रा की जरूरत के समान जैसे सब्जियां, फल और डेयरी उत्पादों के परिवहन में शामिल वाहनों पर हरे रंग का स्टीकर लगाया जा रहा है। वहीं, BMC, सरकारी कर्मचारियों, बिजली और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए पीले स्टीकर का प्रयोग हो रहा है।

सोम, 19 अप्रैल 2021 - 01:07 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Mumbai Police, Coronavirus, sticker system, Mumbai

Courtesy: Live Hindustan