स्टिकर में भगवान शिव को वाइन ग्लास के साथ दिखाने पर इंस्टाग्राम के खिलाफ़ FIR दर्ज
इंस्टाग्राम के स्टिकर में भगवान शिव को वाइन ग्लास के साथ दिखाए जाने पर दिल्ली में इंस्टाग्राम के खिलाफ़ FIR दर्ज की गई है। दिल्ली के नागरिक मनीष सिंह ने यह शिकायत दर्ज कराई है। मनीष ने बताया कि जब वे इंस्टाग्राम पर स्टोरी अपलोड कर रहे थे तब SHIV की-वर्ड सर्च करने पर उन्हें ये आपत्तिजनक स्टिकर दिखाई दिया। इससे पहले भी कई बार इंस्टाग्राम के स्टिकर्स को लेकर शिकायत की जा चुकी है।