Suvendu adhikari

फ़ोटो: Getty Images

ममता को वादा करना होगा की वे केवल नन्दीग्राम से ही चुनाव लड़ेगी: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने सूबे की मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए कहा कि वे नन्दीग्राम से ही चुनाव लड़ें। केवल नन्दीग्राम से चुनाव लड़ने की बात पर ममता से आश्वसन लेने की बात कहते हुए सुवेंदु ने कहा- "मैं नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराऊंगा, मुझसे लिखित में ले लो। छोटे अंतर से नहीं बल्कि डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से हराऊंगा।" गौरतलब है कि ममता ने अपनी रैली में… read-more

शुक्र, 29 जनवरी 2021 - 09:40 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Suvendu Adhikari, Mamta banarjee, Nandigram, West Bengal Election

Courtesy: Aajtak

Suvendu adhikari

फ़ोटो: Getty images

बंगाल चुनाव- नन्दीग्राम से ममता के खिलाफ सुवेन्दु अधिकारी को पार्टी दे सकती है टिकट

ममता बनर्जी को चुनाव में हराने की चुनौती देने वाले भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता सुवेन्दु अधिकारी को पार्टी नन्दीग्राम से ही चुनाव में उम्मीदवार बना सकती है। दरअसल बीते दिनों ममता बनर्जी ने यह एलान किया था कि वे नन्दीग्राम से ही चुनाव लड़ेगी व सुवेन्दु अधिकारी को चुनाव में पटखनी भी देंगी। बता दें कि सुवेन्दु टीएमसी का दामन छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए है और उन्होंने दावा किया है कि वे ममता को 50 हज़ार वोटों से हरा देंगे नहीं तो राजनीति से… read-more

बुध, 20 जनवरी 2021 - 03:06 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Suvendu Adhikari, TMC, mamta banerjee, BJP, West Bengal Election

Courtesy: Aajtak news

Suvendu adhikari

फ़ोटो: Getty images

सुवेन्दु अधिकारी ने दी ममता बनर्जी को चुनाव में हराने की चुनौती

तृणमूल कांग्रेस का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले सुवेन्दु अधिकारी ने मौजूदा मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को चुनाव में हराने की चुनौती दी है। ममता को ना हरा पाने पर सन्यास लेने की बात कहते हुए अधिकारी ने दावा किया है कि वे नन्दीग्राम में ममता बनर्जी को डेढ़ लाख वोटों से हरा देंगे। वहीं, ममता द्वारा नन्दीग्राम से चुनाव लड़ने के एलान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने सवाल उठाया है और ममता को डरा हुआ बताया है।

मंगल, 19 जनवरी 2021 - 01:02 PM / by आकाश तिवारी

Tags: TMC, mamta banerjee, Suvendu Adhikari

Courtesy: Aajtak news

Mamta banerjee

फ़ोटो: Getty images

ममता बनर्जी ने किया नन्दीग्राम से चुनाव लड़ने का एलान

पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सूबे की मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने नन्दीग्राम से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। दरअसल ममता ने नन्दीग्राम में जनता को संबोधित करते हुए यह एलान किया कि मैं यहां से चुनाव लड़ना चाहती हूं। वहीं, ममता ने टीएमसी के बागी नेता सुवेन्दु अधिकारी पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि इस बार टीएमसी को राज्य में 200 से ज्यादा सीटें मिलेंगी और हमारी सरकार बनेगी।

सोम, 18 जनवरी 2021 - 04:28 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nandigram, mamta banerjee, Suvendu Adhikari, BJP, West Bengal, West Bengal Election, TMC

Courtesy: Aajtak news

Suvendu adhikari

फ़ोटो: Getty images

सुवेन्दु ने अलापा भाजपा का राग, बोले-टीएमसी के और नेता होंगे पार्टी में शामिल

टीएमसी का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल होने वाले राज्य के दिग्गज नेता सुवेन्दु अधिकारी ने अब टीएमसी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है व लगातार हमला बोल रहे है। सुवेन्दु ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि टीएमसी के कई और नेता भी अभी भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा-तृणमूल कांग्रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। ममता बनर्जी उसकी चेयरपर्सन हैं और अभिषेक बनर्जी इसके मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। टीएमसी प्रमुख ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को स्थापित करने के लिए… read-more

रवि, 03 जनवरी 2021 - 09:28 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Suvendu Adhikari, mamta banerjee, TMC, BJP

Courtesy: Aajtak news

Sujata mandal

फ़ोटो: Getty images

शुभेंदु पर भड़की सुजाता मंडल,कहा- मेरी चुनौती स्वीकार करे शुभेन्दु

भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाली भाजपा सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल ने अब भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को धमकी भरी चुनौती दे डाली है। सुजाता ने कहा-"शुभेंदु अधिकारी एक बड़े नेता हैं। मैं पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से किसी भी सीट पर लड़ने के लिए तैयार हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि चुनाव के दौरान उनकी जमानत जब्त होगी। अगर वो मेरी इस चुनौती को स्वीकार नहीं करते हैं तो मैं समझ जाऊंगी कि वो डर गए।"

गुरु, 31 दिसम्बर 2020 - 10:42 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Sujata mandal, Suvendu Adhikari, TMC, BJP

Courtesy: Aajtak news

Suvendu adhikari

फ़ोटो: Getty images

सुवेंदु अधिकारी ने मोदी सरकार पर भरोसा जताते हुए ममता बनर्जी पर साधा निशाना

तृणमूल कांग्रेस से बागी होकर बीजेपी में शामिल हुए बंगाल के दिग्गज नेता सुवेन्दु अधिकारी ने मौजूदा ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा है व केंद्र की मोदी सरकार पर भरोसा जताया है। किसान बिल की बात करते हुए अधिकारी ने कहा-"हमें बंगाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंपना होगा क्योंकि जब तक कोलकाता और दिल्ली दोनों में एक ही पार्टी सत्ता में नहीं होगी, तब तक बंगाल आर्थिक रूप से समृद्ध नहीं होगा।

रवि, 27 दिसम्बर 2020 - 08:42 AM / by आकाश तिवारी

Tags: mamta banerjee, Suvendu Adhikari, Modi Government

Courtesy: Aajtak news

Sujata mandal

फ़ोटो: Indian express

सुजाता मंडल ने सुवेन्दु अधिकारी को दी चेतावनी, कहा- जमानत जब्त करवा दूंगी

भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़ टीएमसी का हाथ थामने वाली सुजाता मंडल के तेवर तीव्र नज़र आ रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुजाता मंडल ने टीएमसी के बागी नेता सुवेन्दु अधिकारी पर निशाना साधा है व चुनौती देते हुए कहा कि जमानत 'जब्त करवा दूंगी'। बता दें कि सुजाता मंडल भाजपा सांसद सौमित्र खान की पत्नी हैं और इनके टीएमसी में शामिल होने से सौमित्र ने तलाक का भी नोटिस दे दिया है।

शनि, 26 दिसम्बर 2020 - 10:54 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Sujata mandal, Suvendu Adhikari, West Bengal Election

Courtesy: Aajtak

Suvendu adhikari

फ़ोटो: Getty images

आज से कैंपेन शुरू करेंगे सुवेन्दु अधिकारी, अपने क्षेत्र कोंताई में निकालेंगे पदयात्रा

तृणमूल कांग्रेस का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामने वाले बंगाल के दिग्गज नेता सुवेन्दु अधिकारी दिसम्बर 24 के दिन से अपना चुनावी कैंपेन शुरू करेंगे जिसमें वे शुरुआत अपने ही क्षेत्र कोंताई से पदयात्रा निकाल कर करेंगे। भाजपा में शामिल होने के बाद सुवेन्दु अधिकारी का यह पहला चुनावी कदम होगा और कयास यह भी लगाए जा रहे है कि सुवेन्दु के नेतृत्व में कुछ और विपक्षी नेता भी भाजपा में शामिल होंगे।

गुरु, 24 दिसम्बर 2020 - 10:58 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Suvendu Adhikari, West Bengal, BJP Leader, West Bengal Election

Courtesy: Aajtak news

Suvendu adhikari

फ़ोटो: Getty images

भाजपा में आने के बाद बदले अधिकरी के तेवर, टीएमसी पर जमकर साधा निशाना

टीएमसी के पूर्व दिग्गज नेता व विधायक सुवेन्दु अधिकारी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है। रैली से उन्होंने टीएमसी व ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर हुंकार भी भरी है। ममता पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा-"टीएमसी में लोकतंत्र नहीं रह गया है, कैलाश विजयवर्गीय और अमित शाह को बाहर का बताया जा रहा है। लेकिन यह जान लीजिए हम पहले भारतीय हैं उसके बाद बंगाली है।"

शनि, 19 दिसम्बर 2020 - 06:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Amit Shah, Suvendu Adhikari, TMC, mamta banerjee

Courtesy: Aajtak news