Rsm

फोटो: The Times of India

बीयर कारोबारी को दिया गया था UP TET के पेपर छापने का ठेका

उत्तर प्रदेश में  TET पेपर लीक होने को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। सरकार ने जिस RSM फिनसर्व को पेपर छापने का ठेका दिया था, उसकी कोई प्रिंटिंग प्रेस नही है बल्कि वो खुद ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करता है। इसके साथ ही इसमें दिल्ली का सबसे बड़ा बीयर गोदाम भी है। जहां से पूरी दिल्ली में बीयर सप्लाई की जाती है। इस मामले में अब तक 36 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिसमे RSM के डायरेक्टर अनूप प्रसाद भी शामिल है।

शनि, 04 दिसम्बर 2021 - 10:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: up tet, Uttar Pradesh, India, paper leak

Courtesy: Dainik Bhaskar

Opposition

फोटो: IChowk

TET की परीक्षा रद्द होने पर विपक्ष के निशाने पर योगी सरकार

यूपी में अध्यापक भर्ती के लिए आयोजित हुई UP-TET की परीक्षा पेपर लीक होने से रद्द हो गई है। इसके बाद विपक्षी नेताओं ने योगी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि योगी जी जिन्ना का पेपर हल करने में व्यस्त हैं, इसीलिए TET का पेपर लीक हुआ। वही प्रियंका गांधी कहा कि भर्तियों में भ्रष्टाचार यही योगी सरकार की असली पहचान है। अखिलेश यादव और मायावती ने भी सरकार को खूब कोसा।

सोम, 29 नवंबर 2021 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: up tet, Uttar Pradesh, Priyanka Gandhi Vadra, Akhilesh Yadav

Courtesy: Dainik Bhaskar

UP SIKSHA VIBHAG

फोटोः Hindustan

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सितंबर 27 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है। इसमें आवेदन करने की तारीख अक्टूबर 7 से 25 तक की होगी एवं फीस अक्टूबर 26 तक दे सकेंगे। नवंबर 28 को दो शिफ्ट में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के परिणाम की घोषणा दिसंबर 28 को की जाएगी। शिक्षक पात्रता परीक्षा की आंसर की दिसंबर 6 को इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर दी जाएगी। 

मंगल, 28 सितंबर 2021 - 03:10 PM / by Surbhi Shaw

Tags: up tet, Career Job, exams date, Notification

Courtesy: ndtv