तिरंगे का अपमान बर्दाश्त नहीं, दोषियों के खिलाफ होनी चाहिए सख्त कार्रवाई: प्रकाश जावड़ेकर
गणतंत्र दिवस पर निकाले गए किसानों के ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि इस हिंसा की जितनी निंदा की जाए वह कम है। इसमें शामिल लोगों को दंडित किया जाना चाहिए। देश तिरंगे के अपमान को नहीं भूलेगा। कांग्रेस लगातार किसानों के विरोध प्रदर्शन को हवा दे रही है। राहुल गांधी लगातार केवल समर्थन ही नहीं कर रहे थे बल्कि उकसा भी रहे थे। यूथ कांग्रेस और कांग्रेस से जुड़े अन्य संगठनों के ट्वीट इसके सबूत हैं।
Tags: Prakash Javadekar, tractor parade, delhi violance
Courtesy: Amar ujala
दिल्ली में प्रदर्शन के बाद किसान आंदोलन में फूट, 2 संगठन हुए अलग
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के नेता वीएम सिंह ने भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुद और अपने संगठन को इस आंदोलन से अलग करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हम अपना आंदोलन यहीं खत्म करते हैं। हमारा संगठन इस आंदोलन से अलग है। वहीं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने भी खुद को आंदोलन से अलग करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं कल दिल्ली में हुई घटना से इतना दुखी हूं। मैं… read-more
Tags: farmer protest, tractor parade, Delhi violence
Courtesy: Jagran
किसान आंदोलन: ट्रैक्टर परेड में 86 जवान घायल व कुल 22 लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर
कृषि कानूनों के विरोध में जनवरी 26 के दिन आयोजित ट्रैक्टर परेड में उग्र प्रदर्शनकारियों के कारण 86 जवान घायल हो गए हैं। इस दौरान पुलिस ने अलग अलग जगहों पर कुल 22 एफआईआर भी दर्ज की। लाल किला पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है एवं मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश वर्जित है। जहां दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी ईश सिंघल ने प्रदर्शनकारियों पर रैली के लिए निर्धारित शर्तों के उल्लंघन करने का आरोप लगाया है, वहीं किसान नेता राकेश टिकैत सारा… read-more
Tags: Kisan Andolan, tractor parade, Delhi, Farmers' Protest
Courtesy: Amarujala News
राजपथ पर निकलने वाली गणतंत्र दिवस परेड की सुरक्षा करेंगे 6 हज़ार जवान
भारतीय लोकतंत्र के 61वें गणतंत्र दिवस की परेड जनवरी 26 की सुबह 10 बजे राजपथ पर निकलेगी। कोरोना प्रोटोकॉल के चलते इस साल यह परेड लाल किले तक जाने की जगह नेशनल स्टेडियम तक ही जाएगी। महामारी व सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कड़ें सुरक्षा इंतजाम किये गए हैं। सुरक्षा के लिए राजपथ के आठ किलोमीटर के इलाके में शार्प शूटर भी तैनात किए गए हैं। वहीं, आज कृषि कानून के विरोध में किसान संगठन ट्रैक्टर परेड भी निकालेंगे,… read-more
Tags: tractor parade, Republic Day Parade, Rajpath
Courtesy: Aajtak news
ट्रैक्टर परेड को लेकर प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जिस्टस ने दी धमकी
इस वर्ष जनवरी 26 के दिन परेड के साथ-साथ कृषि कानून के विरोध में किसान भी ट्रैक्टर परेड करने वाले हैं। अब प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के गुरुपतवंत सिंह ने रैली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर धमकी भरा फ़ोन किया है। दरअसल यह फोन सीआईएसएफ को आया जिसमें कहा गया कि अगर इस ट्रैक्टर परेड में किसी भी प्रकार की हिंसा होती है तो उसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। वहीं, इस धमकी के बाद दिल्ली में मौजूद सभी सुरक्षा संगठन सतर्क हो गए हैं।
Tags: tractor parade, Sikhs for Justice, phone call
Courtesy: Aajtak News
किसानों की परेड के लिए 26 जनवरी के दिन को केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया गलत
केंद्र के कृषि कानून के विरोध में जनवरी 26 गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गलत बताया है व गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर परेड को उपयुक्त नहीं कहा है। परेड के लिए कोई और दिन सुनिश्चित करने की मांग करते हए तोमर ने कहा- "साल में 365 दिन पड़े हैं, किसी भी दिन ताकत दिखा लेते। लेकिन 26 जनवरी इसके लिए उपयुक्त दिन नहीं है।" वहीं, अभी तक सरकार व किसानों के बीच इस कानून को लेकर हल नहीं निकला है।… read-more
Tags: Farmer's Bill, tractor parade, Narendra Singh Tomar
Courtesy: Aajtak News
26 जनवरी को होने वाली किसान परेड को मिली दिल्ली पुलिस की सहमति
कृषि कानूनों के खिलाफ जनवरी 26 के दिन परेड करने वाले किसानों को अब दिल्ली पुलिस की सहमति मिल गई है व इस बात की जानकारी प्रमुख प्रदर्शनकारी योगेंद्र यादव ने दी है। 50 किलोमीटर किसान परेड करने की बात कहते हुए यादव ने कहा कि गणतंत्र दिवस को हम दिल्ली के अंदर जाएंगे जिसमें कुछ रूट निश्चित किये गए हैं उनपर पुलिस से सहमति बन गई है। हालांकि दिल्ली पुलिस के किसी भी आलाधिकारी की ओर से अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं कि गई है।
Tags: Yogendra yadav, Kisan Andolan, tractor parade, Delhi Police
Courtesy: Aajtak news