कोरोना के बाद लोगों का बदला है मिजाज, आप वही कंटेंट आज नहीं दे सकते: मुकेश भट्ट
मुकेश भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे कोरोना महामारी ने सिनेमा का पूरा खेल पलट दिया। महामारी के कारण OTT आगे आ गया है। दर्शक भी अच्छे कॉन्टेंट के बारे में जानती है। आप अब उन्हें वही कॉन्टेंट नहीं दे सकते, जो महामारी से पहले देते आए हैं। अब कोई फिल्म नहीं बना रहा है, सभी व्यापार कर रहे हैं। इतने में बना लो, इतने में बेचो और इतना पैसा अंदर करो। हम ऐसा कभी नहीं करते थे, हमें जो कहानी पसंद आती थी वही बनाते थे।
Tags: Mukesh Bhatt, Content Crisis, OTT, trade
Courtesy: News18
अमेरिका नहीं चीन है भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार: झाओ लिजियान
चीन ने दावा किया है कि वित्त वर्ष 2021-22 में अभी भी भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2021-22 में अमेरिका और भारत का द्विपक्षीय व्यापार बढ़कर 119.42 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 2020-21 में यह आंकड़ा 80.51 अरब डॉलर का था। झाओ ने कहा कि चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार बना हुआ है। चीन ने नई दिल्ली और बीजिंग की ओर से ट्रेड वॉल्यूम की गणना के लिए विभिन्न तरीकों में असमानता को जिम्मेदार ठहराया है।
Tags: China, America, India, trade, buisness
Courtesy: Amar ujala
पीएम मोदी करेंगे जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन के उद्घाटन सत्र को संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई 6 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन' के 'जीतो कनेक्ट 2022' के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन (JITO) द्वारा आयोजित यह मंच विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे युवा व्यवसायियों को एक साथ लाएगा। जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन दुनिया भर में जैन समुदाय से जुड़े धर्मालंबियों को जोड़ने वाला एक वैश्विक संगठन है। तीन-दिवसीय ‘‘जीतो कनेक्ट-2022’’ का आयोजन पुणे… read-more
Tags: नरेंद्र मोदी, JITO, Pune, trade
Courtesy: Jagran
अप्रेंटिसशिप से ट्रेड, कामर्स व शिक्षण संस्थानों को भी जोड़ने की तैयारी
प्रशिक्षण के लिए सरकार नियमों में बड़े बदलाव करने में जुटी है। उनका उद्देश्य युवाओ में कौशल विकास को बढ़ावा देने का है। पहले सिर्फ मैन्यूफैक्चरिग तक सीमित अप्रैंटिसशिप का विस्तार सेवा क्षेत्र तक सरकार पहले ही कर चुकी है। नए नियमों में अब ट्रेड और कॉमर्स को भी इसमें शामिल किया जाएगा। कौशल विकास मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय के ने बताया कि नए बदलावों से अप्रैंटिसशिप के लिए बेहतर इकोसिस्टम तैयार होगा और युवाओं को रोजगार के अच्छे अवसर उपलब्ध होंगे।
Tags: Apprenticeship, skill development, trade, Mahendra Nath Pandey
Courtesy: Jagran News