mp sushmita deb

फोटोः BBC

त्रिपुरा में टीएमसी नेता सुष्मिता देव पर हुआ हमला

टीएमसी नेता और सांसद सुष्मिता देव पर अक्टूबर 22 को त्रिपुरा में कुछ शरारती तत्वों ने हमला कर दिया। हमले में सुष्मिता देव घायल हो गई हैं और उनकी गाड़ी के साथ भी तोड़फोड़ की गई है। टीएमसी ने भारतीय जनता पार्टी पर इस हमले का आरोप लगाया है। टीएमसी की ओर से इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए उचित कार्रवाई और न्याय की मांंग की गई है।

शुक्र, 22 अक्टूबर 2021 - 07:45 PM / by Surbhi Shaw

Tags: TMC, mp sushmita deb, Tripura, politics

Courtesy: NDTV NEWS

Abhishek Banerjee

फोटोः India Today

मंजूरी ना मिलने के कारण त्रिपुरा में स्थगित हुई टीएमसी की रैली

तृणमूल कांग्रेस ने त्रिपुरा में राजनीतिक कार्यक्रमों की मंजूरी ना मिलने पर अपनी रैली को स्थगित कर दिया है। टीएमसी की ओर से सितंबर 21 को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई। इस संबंध में टीएमसी ने हाईकोर्ट का भी रूख किया लेकिन हाईकोर्ट ने मामले में हस्तक्षेप करने से साफ इनकार का दिया। हालांकि टीएमसी के अनुसार सितंबर 22 को पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी त्रिपुरा में 'जोगदान कर्मासूची' में शामिल होंगे… read-more

बुध, 22 सितंबर 2021 - 05:20 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Tripura, TMC, Abhishek Banerjee, politics

biplab deb

फोटोः Free Press Journal

कैबिनेट में मंत्री पद के लिए तीन विधायकों का हुआ चुनाव: त्रिपुरा

त्रिपुरा के भाजपा में आंतरिक मतभेद के बाद भी अगस्त 31 को मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की कैबिनेट में तीन विधायकों, सुशांत चौधरी, भगवान दास और रामप्रसाद पॉल को मंत्री पद के लिए चुना गया है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव दिलीप सैकिया, उत्तर पूर्व क्षेत्रीय सचिव अजय जामवाल, त्रिपुरा इकाई के प्रभारी विनोद सोनकर और महासचिव फणींद्रनाथ सरमा ने बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। तीनों विधायकों को आज राजभवन में मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। 

मंगल, 31 अगस्त 2021 - 03:01 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Tripura, cabinet minister, BJP, India

CM Biplab Kumar Deb

फोटो: Indian Express

त्रिपुरा के सीएम की हत्या की कोशिश के आरोप में तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब की हत्या की कोशिश के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों ने अगस्त चार को सैर पर निकले सीएम के सुरक्षा घेरे में सेंध लगाई थी, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी को मामूली चोट आई थी। जिसके बाद से पुलिस इनकी तलाश में थी। त्रिपुरा पुलिस ने अगस्त 6 को इनकी गिरफ़्तारी की जानकारी दी। मजिस्ट्रेट पीपी पॉल की अदालत ने तीनों आरोपियों को अगस्त 19 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।  

शनि, 07 अगस्त 2021 - 04:50 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Tripura, Biplab Kumar Deb, Crime, politics

Courtesy: India TV News

Delta Plus Variant

फोटो: Yahoo News India

त्रिपुरा: 151 में से 90 सैंपल्स में पाया गया कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट

त्रिपुरा से जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 151 में से 90 से अधिक सैंपल्स कोरोना पॉजिटिव मिले है। इनमें डेल्टा प्लस वेरिएंट की भी पुष्टि हुई है। त्रिपुरा में कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. दीप देव वर्मा ने 9 जुलाई को इसकी जानकारी दी। सबसे पहले उत्तर प्रदेश में डेल्टा प्लस वेरिएंट के दो केस दर्ज किए गए थे। कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट का इस प्रकार से फैलना तीसरी लहर के लिहाज से काफी चिंताजनक है। 

शनि, 10 जुलाई 2021 - 12:05 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Tripura, Coronavirus, Delta Plus, National

Courtesy: ABP News

Biplab Deb

फोटो: Scroll.in

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लब कुमार देब हुए कोरोना संक्रमित

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब कोरोना के शिकार हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। उन्होंने कहा कि मेरी कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है जिसके बाद मैंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। बिप्लब ने सबको कोरोना सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। भारत में कोरोना का कहर जारी है और लगातार लोगो को अपनी चपेट में ले रहा है। इससे पहले भाजपा नेता सुनील बंसल और विधायक रविन्द्र जायसवाल भी संक्रमित पाए गए हैं।

बुध, 07 अप्रैल 2021 - 02:24 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Tripura, CM Biplab deb, corona positive, Covid-19

Courtesy: Jagran News

BJP Leader Statement

फोटो: Jagran

त्रिपुरा सीएम बिप्लब कुमार देब के बयान पर नेपाल ने जताई आपत्ति

नेपाल ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बिप्लब कुमार देब के दिए हुए बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें उनके द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हवाले से कहा गया था कि पार्टी जल्द ही नेपाल व श्रीलंका में अपनी सरकार बनाएगी। नेपाली मीडिया के अनुसार भारत में नेपाल के राजदूत नीलांबर आचार्य ने सरकार के समक्ष औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई है। मीडिया ख़बरों के अनुसार देब ने कहा कि अमित शाह का कहना है कि भाजपा अन्य क्षेत्रीय देशों में ''आत्मनिर्भर… read-more

बुध, 17 फ़रवरी 2021 - 06:05 PM / by Shruti

Tags: Tripura, CM Biplab deb, BJP Leader, Amit Shah, Nepal

Courtesy: BBC News

school reopn in tripura

फोटो:DNA

त्रिपुरा में 1 दिसंबर से दोबारा शुरू की जाएँगी रेगुलर क्लासेज

त्रिपुरा में राज्य सरकार द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार 10वीं और 12वीं कक्षा के स्कूलों को दिसंबर 1 से दुबारा संचालित किया जाएगा। राज्य सरकार ने यह स्पष्ट करते हुए कहा है कि स्कूलों को खोलते समय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किए गए सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया जाएगा। शिक्षा विभाग के एक सदस्य ने जानकारी देते हुए बताया कि नवंबर 26 को हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कोविड-19 की स्थिति को मद्देनज़र रखते हुए… read-more

शुक्र, 27 नवंबर 2020 - 07:37 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Tripura, Schools, State goverment

Courtesy: DAILYHUNT

protest

photo: Free press journal

त्रिपुरा में हुए हिंसक प्रदर्शन, पुलिस ने की फायरिंग

त्रिपुरा के उत्तरी हिस्से में ब्रू आदिवासियों ने पुनर्वास के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन हिंसक होने के बाद पुलिस के द्वारा फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कई अन्य लोग घायल हुए है। पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकर्मियों ने पानीसागर शहर के राष्ट्रीय मार्ग 8 पर पथराव किया जिसके बाद पुलिस को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी।

शनि, 21 नवंबर 2020 - 05:39 PM / by vikas prakash

Tags: Tripura, Protests, Central Government

Courtesy: Ndtv Hindi

सीएम देब

फोटोः The Scroll

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के खिलाफ पत्रकारों ने किया विरोध प्रदर्शन

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लप देब ने सितम्बर 11 को राज्य की मीडिया को धमकाने वाला बयान दिया था। इस बयान के कारण मीडिया संगठन  द्वारा उनके खिलाफ विरोध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। अक्टूबर दो को मीडिया संगठन ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया और मुख्यमंत्री से उनका बयान वापस लेने की मांग की। त्रिपुरा असेंबली ऑफ़ जर्नलिस्ट के अध्यक्ष सुबल कुमार डे के अनुसार वो पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सूचना एवं प्रसारण मंत्री, प्रेस… read-more

शनि, 03 अक्टूबर 2020 - 01:28 PM / by vikas prakash

Tags: Tripura, assembly of journalist, CM Biplab deb

Courtesy: NDTV Hindi