Tulip Garden

फोटो: The Hindu

श्रीनगर के ट्यूलिप गार्डन ने बनाया नया रिकॉर्ड, इस सीजन में देखे गए 3.7 लाख फुटफॉल: जम्मू और कश्मीर

श्रीनगर में डल झील के किनारे स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन ने इस मौसम में 3.7 लाख पर्यटकों को आकर्षित करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। पर्यटकों को अर्जेंटीना, थाईलैंड और यूरोपीय देशों सहित दूर-दूर के क्षेत्रों से आते देखा गया। उद्यान के प्रभारी इनाम-उर रहमान ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा गांधी ट्यूलिप गार्डन, जिसे पहले सिराज बाग के नाम से जाना जाता था, देश और विदेश से पर्यटकों को आकर्षित करता है।

मंगल, 25 अप्रैल 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Srinagar, Tulip Garden, new record, 3-7 lakh footfall, Jammu and Kashmir

Courtesy: India TV News

Kashmir Sees Record Tourist Arrivals

फोटो: India TV News

एक दशक में सबसे अधिक इस साल हुआ रिकॉर्ड पर्यटकों का आगमन: कश्मीर

कश्मीर में इस साल एक दशक में सबसे अधिक रिकॉर्ड तोड़ कुल 3.5 लाख पर्यटकों का आगमन हुआ। यहां पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण एशिया का सबसे बड़ा "ट्यूलिप गार्डन" है, जिसे मार्च 23 को आगंतुकों के लिए खोला गया था। निदेशक पर्यटन कश्मीर ने बताया,"पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों की तुलना में इस साल घाटी में सबसे ज़्यादा पर्यटकों का आगमन हुआ। COVID-19 महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, हमने पर्यटन के लिए कठोर अभियान चलाया है।"

शनि, 09 अप्रैल 2022 - 01:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: kashmir, Tourist, Tulip Garden

Courtesy: The News Ocean

Jammu Kashmir Tulip Garden Open For Tourists

फोटो: Flower Aura

जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों के लिए फिर से खुला एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन

कश्मीर में एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन, अब मार्च 23 से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया है। यह गार्डन 35 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है और इस बार इसमें 68 प्रजातियों के लगभग 15 लाख ट्यूलिप, 6 नई प्रजातियों के और ऑल-सीज़न पौधे लगाए गए हैं। गार्डन का संचालन कोविड प्रोटोकॉल के अंतर्गत किया जा रहा है। गार्डन में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा लोगों का कोविड टेस्ट भी किया जा रहा है। 

गुरु, 24 मार्च 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Tulip Garden, Jammu and Kashmir, tourists

Courtesy: ABP Live

Tulip Garden

फोटो: Deccan Herald

पर्यटक जा सकेंगे एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन, 23 मार्च से होगी एंट्री

कश्मीर में मार्च 23 से एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। इस सीजन में अगर तापमान सही रहा तो गार्डन में पर्यटकों की एंट्री 40 दिनों तक हो सकेगी, जहां पर्यटक 15 लाख से अधिक ट्यूलिप देख सकेंगे। ट्यूलिप गार्डन जबरवन पर्वत श्रृंखला की तलहटी में बना हुआ है। लगभग 30 हेक्टेयर में फैले इस गार्डन को पर्यटक विभाग कई राज्यों में प्रमोट करता है। बादाम, खूबानी, चेरी के पेड़ भी यहां लगाए गए है।

सोम, 21 मार्च 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: jammu kashmir, Tulip Garden, garden, kashmir

Courtesy: TV9 Hindi