Narendra singh Tomar

फोटो: Jagranjosh.com

केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया दुनिया के दूसरे सबसे बड़े राष्ट्रीय जीन बैंक का उद्घाटन

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो, पूसा, नई दिल्ली में दुनिया के दूसरे सबसे बड़े राष्ट्रीय जीन बैंक का उद्घाटन किया। रीफर्बिश्ड स्टेट-ऑफ-द-आर्ट नेशनल जीन बैंक शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस तापमान में वर्षों तक बीजों की विरासत को सुरक्षित रखने के लिए जर्मप्लाज्म की सुविधा प्रदान करता है। इससे स्वदेशी फसलों की विविधता के संरक्षण में मदद मिलेगी, साथ ही किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और आय… read-more

मंगल, 17 अगस्त 2021 - 05:40 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Union Agriculture Minister, Refurbished Gene Bank, Farmers income, Seed management

Courtesy: PIB News

Rakesh Tikait

फोटो: ANI

जुलाई 22 से 200 लोग संसद के बाहर करेंगे विरोध प्रदर्शन: राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने घोषणा की है कि जुलाई 22, से 200 लोग संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। टिकैत ने कहा "अगर केंद्र सरकार कृषि कानूनों पर चर्चा चाहती है, तो हम बातचीत के लिए तैयार हैं। लेकिन अगर बातचीत नहीं होती है या अच्छे परिणाम नहीं आते हैं तो हमारे लोग विरोध करेंगे"। बीकेयू नेता जीएस चारुनी ने कहा, 'जब तक वे हमारी मांगें नहीं सुनते, हम संसद के बाहर लगातार विरोध प्रदर्शन करेंगे।

शनि, 10 जुलाई 2021 - 07:40 PM / by देवजीत सिंह

Tags: BKU, rakesh tikait, monsoon session, farmer protest, Delhi, Union Agriculture Minister

Courtesy: ANI News

tomar

फोटोः WikiPedia

मानसून अच्छा रहने से धान की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है: कृषि मंत्रालय

संसद में कृषि मंत्री नरेंद सिंह तोमर ने सितंबर 22 को आकड़े जारी करते हुए बताया कि मानसून अच्छा रहने से धान की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है। कृषि मंत्री के अनुसार ख़रीफ़ फसलों का पहला अग्रिम उत्पादन ख़रीफ़ सत्र में 14.45 करोड़ टन पैदावार होने का अनुमान लगाया जा सकता है। आगे उन्होने ने बताया की देश में 144.52 मिलियम टन खाद्यान्न और साथ ही 10.23 टन चावल के उत्पादन का अनुमान लगाया है। 

बुध, 23 सितंबर 2020 - 10:57 AM / by vikas prakash

Tags: Union Agriculture Minister, AGRICULTURE PRODUCTS

Courtesy: NDTV Hindi