Delhi highcourt has sent to notice delhi and central government

फ़ोटो: NDTV

दिल्ली: अनलॉक के बाद बाज़ारो में भीड़ बढ़ने से दिल्ली हाइकोर्ट ने जताई चिंता

दिल्ली में अनलॉक होने के बाद बाज़ारो में भीड़ बढ़ने से दिल्ली हाइकोर्ट ने चिंता जताई है। कोर्ट ने कहा कि कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के ऐसे उल्लंघन से संक्रमण की तीसरी लहर को बढ़ावा मिलेगा, जिसकी बिल्कुल भी अनुमति नहीं दी जा सकती। हाईकोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर स्टेट्स रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना और कराना ज़रूरी है।

शुक्र, 18 जून 2021 - 06:55 PM / by अजहर फारूक

Tags: Unlock, Dehli High Court, Central Government, Delhi Government

Courtesy: Ndtv Hindi News

New unlock guidelines in up

फ़ोटो: Sunday Guardian

यूपी में जून 21 से रात 9 बजे तक खुलेंगे बाज़ार, 50% क्षमता के साथ खोले जाएंगे रेस्टोरेंट

यूपी में लगातार कम हो रहे कोरोना मामलों को देखते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जून 21 से कोरोना कर्फ्यू में ज़्यादा छूट देने का मन बना लिया है। नई गाईडलाइन में कई सारे बदलाव किए गए हैं। अब कोरोना कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक रहेगा। इसके अलावा रेस्टोरेंट को 50% क्षमता के साथ खोला जा सकेगा। पार्क, स्ट्रीट फूड के संचालन की अनुमति भी दी जायेगी।

मंगल, 15 जून 2021 - 04:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Unlock, CM Yogi Adityanath, Covid-19, Cafe and restaurant

Courtesy: Dainik Bhaskar

Corona Unlock

फोटो: TIMES OF INDIA

यूपी के सभी जिलों में कोरोना कर्फ्यू से मिली छूट

यूपी में लखनऊ समेत सभी जिलों में कोरोना कर्फ्यू हटा दिया गया है। प्रदेश में नाइट कर्फ्यू शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक लागू रहेगा। सभी जिलों में कोरोना के 600 से कम मामले मिलने पर योगी सरकार ने यह फैसला लिया है। यूपी के 4 राज्य में कोरोना कर्फ्यू लागू था लेकिन अब वहाँ से भी पाबंदी हटाई गई है। शुरुआत में कोरोना कर्फ्यू को उत्तर प्रदेश के 55 जिलों में लागू किया गया था।

मंगल, 08 जून 2021 - 11:35 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Coronavirus, Unlock, Corona Curfew, Uttar Pradesh

Courtesy: TV9 BHARATVARSH

WHO

फोटो: THE ECONOMIC TIMES

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना प्रतिबंध शीघ्र हटाने पर भारत को दी चेतावनी

विश्व स्वास्थ्य संगठन चीफ टेड्रॉस अधानोम गेब्रयासस ने भारत को कोरोना प्रतिबंध जल्द हटाने पर चेतावनी दिया है। उन्होंने बताया कि "डेल्टा वरिएंट सहित अन्य 'चिंताजनक' वैरिएंट्स के बढ़ते संक्रमण की वजह से प्रतिबंध हटाना खतरनाक हो सकता है। जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगाई है उनके लिए कोरोना प्रतिबंधों में ढील से समस्या हो सकती है"। कोरोना की दूसरी लहर से 2 महीने परेशान होने के बाद प्रतिबंध हटाने की प्रक्रिया भारत में शुरु कर दी गई है।

मंगल, 08 जून 2021 - 09:30 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: WHO Chief, Coronavirus, Unlock, warning

Courtesy: News 18

Delhi Traffic back to on road

फ़ोटो: NDTV

दिल्ली: अनलॉक होते ही नज़र आई गाड़ियों की लम्बी कतारें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली अनलॉक करते ही दिल्ली की सड़कों पर फिर से ट्रैफिक का वही पुराना वाला हाल देखने को मिला। आनंद विहार आईएसबीटी बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में दूसरे राज्य से अप्रवासी मजदूर काम के लिए दिल्ली वापस लौटते देखे गए।मजदूरों ने कहा कि लॉकडाउन हटने से उन्हें रोजगार मिलने की उम्मीद है, इसलिए दिल्ली वापस लौट रहे हैं। मैट्रो में भीड़ नियंत्रित करने के लिए कई स्टेशन के एंट्री गेट बंद किये गए हैं।

 

सोम, 07 जून 2021 - 08:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Delhi Government, Delhi Metro, Unlock, CM Arvind Kejriwal

Courtesy: Ndtv Hindi News

Corona

फोटो: The Financial Express

भारत: दो महीने में दर्ज हुए सबसे कम कोरोना मामले

देश में कोरोना की रफ्तार लगातार कम हो रही है। मई 7 को कोरोना के 1 लाख 1 हजार 159 मामले सामने आए हैं, जो पिछले 62 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। इससे पहले अप्रैल 5 को 96,563 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। देश में पिछले 24 घंटों में 2,444 लोगों की कोरोना से मौत हुई और कोरोना से ठीक होकर 1 लाख 73 हजार 831 मरीज अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल 15 राज्यों में पाबंदियाँ लागू है।

सोम, 07 जून 2021 - 09:01 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Coronavirus, Cases, Unlock, Modi Government

Courtesy: Dainik Bhaskar

Delhi

फोटो: Business Standard

दिल्ली के व्यापारियों ने किया ऑड-ईवन सिस्टम का विरोध

दिल्ली में अनलाॅक की घोषणा के बाद व्यापारियों ने ऑड-ईवन सिस्टम से दुकानें और मॉल खोलने वाले दिल्ली सरकार के फैसले का विरोध किया है। कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर बताया कि "अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने का स्वागत है, लेकिन ऑड-ईवन का फॉर्मूला असरदार नहीं है"। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लागू ऑड-ईवन के फैसले पर व्यापारी नाराजगी ज़ाहिर कर रहे है। हालांकि इस चिट्ठी का मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जवाब नहीं दिया है… read-more

रवि, 06 जून 2021 - 02:04 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Delhi, Unlock, Arvind Kejriwal, odd-even

Courtesy: Nayi Dunia

Maharashtra unlock in 5 levels

फ़ोटो: Zee News

महाराष्ट्र में भी अनलॉक का 5 लेवल प्लान तैयार, 7 जून से होगा लागू

देश के सबसे संक्रमित राज्य महाराष्ट्र में भी अब जून 7 से अनलॉक की प्रक्रिया लागू की जाएगी। महाराष्ट्र सरकार ने अनलॉक को 5 श्रेणियों में बाटा है। पहली श्रेणी में आने वाले शहरों को सबसे ज़्यादा और पांचवी श्रेणी में आने वाले को सबसे कम छूट दी गई है। पांचो श्रेणियों को कोरोना संक्रमण की दर और ऑक्सीजन बेडों पर मरीज़ों की संख्या की दर के अनुसार बाटा गया है।

रवि, 06 जून 2021 - 11:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: Covid-19, Unlock, Maharashtra, Maharashtra Government

Courtesy: Zee News

Arvind Kejriwal has announced to unlock delhi

फ़ोटो: Dainik Bhaskar

दिल्ली में ऑड-इवन फॉर्मूले से खुलेंगे मॉल और बाजार, 50% क्षमता के साथ चलेगी मैट्रो

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि दिल्ली में ऑड-इवन फॉर्मूले के साथ बाज़ार और मॉल खोले जाएंगे। जो कि सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुले रहेंगे। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने मैट्रो को 50% क्षमता के साथ शुरू करने को भी कहा है। साथ ही सरकारी दफ्तरों में ग्रुप-ए के 100% और ग्रुप-बी के 50% अफसर काम करेंगे। हालांकि अभी ये साफ नही है कि ये अनलॉक प्रक्रिया कब से लागू होगी।

शनि, 05 जून 2021 - 05:48 PM / by अजहर फारूक

Tags: Covid-19, Delhi Government, Unlock, Delhi Metro

Courtesy: Dainik Bhaskar

Raising the voice for unlock bollywood

फ़ोटो: NDTV

बॉलीवुड को अनलॉक करने की उठी मांग, बॉलीवुड से जुड़े लाखो लोगों की आर्थिक स्थिति पर ख़तरा

कोरोना के घटते मामलों के बीच बॉलीवुड की सबसे बड़ी संस्था 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉईज' ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शूटिंग शुरु करने की इजाजत मांगी है। देश के सबसे संक्रमित राज्य महाराष्ट्र में कोरोना मामलों में कमी देखने को मिल रही है। जिसके चलते सरकार ने धीरे-धीरे पाबन्दियां हटा रही है। इसी बीच अब फेडरेशन का दावा है कि फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज से जुड़े लाखों लोगों की आय पर चोट लगी है।

गुरु, 03 जून 2021 - 05:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Bollywood, Covid-19, Unlock, Maharashtra Government

Courtesy: Ndtv Hindi News