Mahngai

फोटो: India Today

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को तोहफा दिया है। योगी सरकार ने राज्यकर्मियों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि की है। राज्य सरकार ने एक जनवरी 2022 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 31% के स्थान पर 34% करने का निर्णय लिया है। बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने 1 जनवरी, 2022 से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी।

शुक्र, 22 जुलाई 2022 - 07:44 PM / by Pranjal Pandey

Tags: UP, DA, Central Government, pension

Courtesy: Zee News

Yogi

फोटो: Jansatta

सरकारी कोटे की दुकान पर कितना लेते हैं राशन, यूपी सरकार करेगी सर्वेक्षण

सरकारी कोटे की दुकान पर आप मुफ्त राशन कितना और क्यों ले रहे हैं, घर में तीन साल से ऊपर तक के बच्चे इंटरनेट का कितना प्रयोग कर रहे हैं आदि सवालों का जवाब राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से शुरू हो रहे पारिवारिक उपभोग व्यय सर्वेक्षण में देनी होगी। सर्वे पांच साल बाद हो रहा है। इसमें प्रयागराज में शहर और गांव दोनों में 70 सैंपल लिए जाएंगे। 

गुरु, 21 जुलाई 2022 - 08:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Survey, UP, Govt, Internet

Courtesy: Hindustan

Gold Mining

फोटो: Smithsonian

जौनपुर के मछलीशहर में एक मकान की खुदाई के दौरान मिले सोने के सिक्के, मजदूर लेकर फरार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर के मछलीशहर में एक मकान की खुदाई के दौरान सोने के सिक्कों से भरा मटका मिला। भारी मात्रा में सिक्के देख मजदूरों ने इन्हें आपस में बांट लिया और मौके से फरार हो गए। इस दौरान कुछ सिक्के गिर भी गए। जैसे ही इस बात की खबर मकान मालिक को लगी तो वह मौके पर पहुंचा, जहां उसे मात्र 10 सिक्के मिले। पुलिस ने मालिक से सिक्के कब्जे में ले लिए। वहीं फरार मजदूरों की तलाश की जा रही है।

रवि, 17 जुलाई 2022 - 06:33 PM / by Pranjal Pandey

Tags: UP, Jaunpur, Machhlisaher, gold, Coin

Courtesy: Hindustan

Bundelkhand Expressway

फोटो: Bundelkhand News

आज यूपी में 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। 296 किलोमीटर चार लेन का राजमार्ग जिसे लगभग 14,850 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री सुबह करीब साढ़े 11 बजे जालौन जिले की उरई तहसील के कैथेरी गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री ने फरवरी 29, 2020 को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की… read-more

शनि, 16 जुलाई 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: PM Modi, inaugurate, Bundelkhand expressway, UP

Courtesy: Prabha Sakshi

Brajesh Pathak

फ़ोटो: The Indian Express

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा- मुगलों ने हमारे साहित्य और विश्वविद्यालयों पर किया हमला

देश की नई शिक्षा नीति पर एक कार्यक्रम में अपने विचार प्रस्तुत करने गए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भारत गुलाम हो गया उससे पहले देश में शिक्षा नीति थी। मुगल सम्राट ने हमारे साहित्य पर हमारी शिक्षा पर हमारे विश्वविद्यालयों पर हमला किया। हमने हजारों वर्ष प्रताड़ना झेली है, लेकिन अपनी संस्कृति को नहीं बदला। लॉर्ड मैकाले ने इंग्लैंड में कहा था- भारत पर कब्जा करना है तो उसकी शिक्षा नीति पर हमला करना होगा।

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 03:25 PM / by Pranjal Pandey

Tags: deputy cm, Brijesh Pathak, UP, university, Mugjhals

Courtesy: Jagran

Police

फ़ोटो: Prabha Sakshi

उदयपुर हत्याकाण्ड के बाद यूपी में हाई एलर्ट, एडीजी लॉ ने कहा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

राजस्थान के उदयपुर में नुपुर शर्मा के समर्थक की निर्मम हत्या की घटना के बाद यूपी में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उकसावे वाली या भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बुध, 29 जून 2022 - 05:50 PM / by Pranjal Pandey

Tags: rajsthan, Udaypur, Nupur Sharma, UP, High Alert

Courtesy: Amar ujala

Prescription

फ़ोटो: India.com

यूपी में डॉक्टर अब नहीं लिख सकेंगे ब्रांडेड दवाओं के नाम, लिखना होगा साल्ट नेम

यूपी में अब डॉक्टर किसी भी कीमत पर जेनेरिक की जगह ब्रांडेड दवाएं नहीं लिख सकेंगे। चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग ने सभी डॉक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वो दवा के ब्रांड का नाम नहीं, बल्कि उसका सॉल्ट लिखेंगे। अगर कोई डॉक्टर महंगी दवाईयां लिखता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग को सख्त हिदायत दी है कि कोई डॉक्टर ब्रांडेड दवाईयां पर्चे पर नहीं लिखेंगे।

बुध, 29 जून 2022 - 05:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: UP, doctor, Deputy, CM, Brajesh Pathak

Courtesy: Hindustan

Yogi Adityanath

फोटो: Enavabharat

योगी सरकार ने यूपी में जल जनित बीमारियों का अंत करने के लिए बनायी महिलाओं की फौज

यूपी सरकार ने अब पानी से होने वाली बीमारियों का खात्मा करने के लिए महिलाओं की फ़ौज तैयार की है। इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्र की 6 लाख महिलाएं पानी की जांच करेंगी। नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा पीने के पानी की शुद्धता की जांच के लिए अब तक 1 लाख महिलाओं को प्रशिक्षित किया चुका है। राज्य सरकार द्वारा यह कदम लोगों की अच्छी सेहत और महिलाओं को स्वालंबी बनाने के लिए उठाया गया है। 

सोम, 27 जून 2022 - 04:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: yogi governments, womens army, water borne diseases, UP

Courtesy: Latestly News

Yogi Adityanath

फ़ोटो: Mint

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ और रामपुर के लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पर जनता के प्रति व्यक्त किया आभार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के आजमगढ़ और रामपुर के लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पर जनता के प्रति आभार जताया है।उन्होंने कहा कि रामपुर लोक सभा सीट पर उपचुनाव में मिली विजय भाजपा के नेतृत्व तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा स्थापित सुशासन का सुफल है। रामपुर की जनता का हृदय की गहराइयों से आभार।

रवि, 26 जून 2022 - 04:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: UP, Rampur, Yogi Adityanath, lok sabha

Courtesy: Amar ujala

Helicopter

फ़ोटो: The New Indian Express

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर से टकराया पक्षी, वाराणसी में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

उत्तर प्रदेश के मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर से पक्षी के टकराने की घटना सामने आई है। इसके बाद वाराणसी के पुलिस लाइन में सीएम योगी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैडिंग की गई है। पुलिस लाइन से उनके हेलिकॉप्टर ने सुलतानपुर के लिए उड़ान भरी थी लेकिन पक्षी से टकराने के बाद पुलिस लाइन में ही उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करा दी गई। हेलिकॉप्टर की तकनीकी जांच की जा रही है।

रवि, 26 जून 2022 - 02:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: UP, Yogi Adityanath, Emergency Landing, Varanasi

Courtesy: Amar ujala