Vaishno Devi

फोटो: Amarujala

वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़, 12 श्रद्धालुओं की हुई मौत

नए साल के मौके पर माता वैष्णो देवी मंदिर में अफवाह के कारण भगदड़ मच गई जिसमें 12 लोगों की मौत जबकि 15 घायल हुए है। इस संबंध में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बयान जारी कर बताया कि हादसा जनवरी एक लगभग 2.15 बजे वैष्णो देवी भवन के गेट नंबर तीन के पास हुआ। हादसे के बाद श्राइन बोर्ड के अधिकारी, जिला प्रशासन और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। 

शनि, 01 जनवरी 2022 - 11:15 AM / by रितिका

Tags: accident, vaishnodevi, Vaishno Devi

Courtesy: News 18 Hindi

Vaishno Devi

फोटो : Jansatta

जम्मू कश्मीर में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए सरकार ने जारी की नई गाइलाइंस

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से जम्मू कश्मीर सरकार ने माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए है। भक्तों को वैलिड आईडीप्रूफ, वेरिफाइड आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट ले जाना अनिवार्य है। ये टेस्ट 72 घंटों से पुराने नहीं होने चाहिए। कोविड 19 के लक्षण नहीं होने पर ही श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति मिलेगी। मंदिर को सैनेटाइज करने के निर्देश भी दिए गए है।

शुक्र, 22 अक्टूबर 2021 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: vaishnodevi, Vaishno Devi, COVID Guidelines

Courtesy: TV 9 Hindi

Vande Bharat Express

फोटो: Live mint

शुरू हुआ वैष्णो देवी यात्रा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन

कोरोना संक्रमण कम होने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस और गतिमान एक्सप्रेस का जुलाई 21 से संचालान दोबारा शुरू किया जाएगा। इससे पहले कोरोना संक्रमण के कारण सभी यात्री ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया था। इसके अलावा जबलपुर हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल की सेवा भी दोबारा से शुरु की गई है। रेलवे इसके अलावा अन्य ट्रेनों को बहाल करने पर भी विचार कर रहा है। इन दोनों ट्रेनों की सेवाएं शुरु होने से हजारों यात्रियों को आराम मिलेगा।

बुध, 21 जुलाई 2021 - 06:35 PM / by रितिका

Tags: Vande Bharat Express, Vande Bharat, Indian Railways, vaishnodevi