The Death Of Vinod Dua

फोटो: The Indian Express

विनोद दुआ का निधन, बेटी मल्लिका दुआ ने अपने 'पहले और सबसे अच्छे दोस्त' के लिए लिखा इमोशनल नोट

पत्रकार विनोद दुआ का दिसंबर चार को निधन हो गया, उनके निधन के बाद उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक नोट लिखा। एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में मल्लिका ने बताया कि अंतिम संस्कार रविवार को लोधी श्मशान घाट पर दोपहर 12 बजे होगा। मल्लिका ने लिखा, एक स्व-निर्मित, शेर-दिल जो अपनी अंतिम सांस तक दहाड़ते रहें। आपको किसी बात का डर नहीं था, कम से कम मौत का। दुनिया के सबसे अच्छे पिता होने… read-more

रवि, 05 दिसम्बर 2021 - 10:00 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Vinod Dua, passed away, mallika dua

Courtesy: Amar Ujala News

Vinod Dua

फोटो: The Indian Express

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन

मीडिया जगत के जाने माने चेहरे और वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का दिसंबर चार को अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वो पिछले काफी समय से बीमार थे। 67 वर्षीय विनोद दुआ दूरदर्शन और एनडीटीवी जैसे मीडिया चैनलों के लिए काम कर चुके थे। विनोद दुआ को रामनाथ गोयनका और पद्म श्री जैसे अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। दिसंबर पांच को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

शनि, 04 दिसम्बर 2021 - 06:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Vinod Dua, National, Death, journalist

Courtesy: Aaj Tak News

Vinod Dua

फोटो: The Print

सोशल मीडिया पर उड़ी विनोद दुआ के निधन की अफवाह, बेटी ने दी सफाई

देश के वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन की अफवाहों से सोशल मीडिया अचानक से भर उठा। कई लोगों ने उनके निधन की अफवाह के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए पोस्ट भी किए। इसके बाद उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने इन अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि अभी उनका निधन नहीं हुआ है। बता दें कि विनोद दुआ कि हालत गंभीर है और वे आईसीयू में भर्ती हैं। 

सोम, 29 नवंबर 2021 - 06:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Vinod Dua, National, Fake News, Social Media

Courtesy: The Quint