Rain

फोटो: India.com

उत्तर भारत के कई राज्यों में सप्ताह के अंत तक बारिश के आसार: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी दिल्ली में फरवरी 15 को धूप खिलेगी। दिल्ली में सुबह और शाम के समय मौसम ठंडा रहेगा। आगामी छह दिनों तक यही आलम बरकरार रहने वाला है। मौसम विभाग ने फरवरी 18 को बारिश की संभावना जताई है। वहीं पंजाब में भी सप्ताह के अंत तक बारिश होने के आसार है। उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा हालांकि हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी की आशंका है।

मंगल, 15 फ़रवरी 2022 - 09:20 AM / by रितिका

Tags: weather forecast, WEATHER, weather update

Courtesy: ABP Live

Winter in India

फोटो: The Indian Express

पहाड़ो में हो रही बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाको फिर बढ़ी ठंड

जम्मू कश्मीर और हिमालय पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटो में बिहार, उत्तराखंड और पूर्वी यूपी में ठंड बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही दिल्ली में जनवरी 31 को न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं मध्यप्रदेश में शीतलहर के चलते येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

सोम, 31 जनवरी 2022 - 11:01 AM / by अजहर फारूक

Tags: IMD, India, weather forecast, Winter

Courtesy: Aaj Tak

Summer

फोटो: National Herald

भारत के लिए 2021 रहा पांचवा सबसे गर्म साल: मौसम विभाग

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जनवरी 14 को बताया कि वर्ष 2021 वर्ष 1901 के बाद से पांचवा सबसे गर्म वर्ष रहा है। इसमें देश में औसत वार्षिक वायु तापमान सामान्य से 0.44 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के वार्षिक जलवायु वक्तव्य 2021 में कहा कि 1901 के बाद वर्ष 2016, 2009, 2017, 2010 भी सबसे गर्म रहे है। सर्दियों और मॉनसून के बाद मौसम में गर्म तापमान ने योगदान दिया है।

शनि, 15 जनवरी 2022 - 08:56 AM / by रितिका

Tags: IMD, India Meteorological Department, weather forecast

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Weather Forecast

फोटो: Newstrack

अगले 3 दिनों तक इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना: IMD

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि दिसंबर 29 को पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है।IMD के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में नए साल का स्वागत भीषण ठंड के साथ करना पड़ सकता है। देश के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है। उधर, मौसम एजेंसी ने कहा कि अगले कुछ दिनों में देश के कुछ हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है। 

बुध, 29 दिसम्बर 2021 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: IMD, Winter Cold Wave, weather forecast

Courtesy: GNT News

Winter in delhi

फोटो: India TV

उत्तर भारत समेत दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन, दो दिन तक शीत लहर चलने की संभावना

दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत मे ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर 18 से 20 तक शीत लहर चलने संभावना है। इससे तापमान भी 5 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। इससे पहले दिसंबर 17 को दिल्ली का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। पहाड़ो में हो रही जमकर बर्फबारी की वजह से ही मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ी है। इसके चलते ही दिसंबर से फरवरी तक जमकर ठंड पड़ने का अनुमान है।

शनि, 18 दिसम्बर 2021 - 12:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: Delhi-NCR, weather forecast, Winter, Winter Cold Wave

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Winter

फोटो: Firstpost

उत्तर भारत के कई इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, तापमान में गिरावट जारी

उत्तर भारत के कई इलाकों में दिसंबर के महीने में मौसम सर्द होना शुरु हो गया है। मौसम पूर्वानुमान लगाने वाले एजेंसी स्काईमेट के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी में अधिक इजाफा देखने को मिलेगा। दिल्ली में दिसंबर 12 की सुबह मौसम का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो औसत से तीन डिग्री कम है। वहीं राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री, अलवर में 5.1 डिग्री, पिलानी में 5.3 डिग्री, संगरिया में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

रवि, 12 दिसम्बर 2021 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: weather forecast, Winter, low temperatures

Courtesy: Aajtak

Heavy rain

फोटो:The News Minute

हवाई अड्डे पर बारिश के कारण हुए जलभराव से लोगों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना: बेंगलुरु

बेंगलुरु में भारी बारिश के चलते  केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे सहित अन्य स्थानों पर जलभराव हो गया है। बीते तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हवाई अड्डे के इलाकों में जलभराव के कारण यात्री एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से अक्टूबर 12 को भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मंगल, 12 अक्टूबर 2021 - 01:30 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: HEAVY RAINFALL, Karnataka, weather forecast, Kempegowda International Airport

Courtesy: Jagran news

Cyclone Shaheen

फोटो: TV9 Bharatvarsh

मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान 'शाहीन' के चलते जताई भारी वर्षा की आशंका

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग,(IMD) द्वारा चक्रवाती तूफान शाहीन के कारण आगामी तीन दिनों तक अत्यधिक वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अक्टूबर एक को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जानकारी जारी करते हुए देश के लगभग सात राज्यों में भारी वर्षा की आशंका जताई है। इसमें उप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम सहित झारखंड और छत्तीसगढ़ भी शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी छह घंटों में तूफान… read-more

शनि, 02 अक्टूबर 2021 - 07:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: cyclone, heavy rains, weather forecast, IMD

Courtesy: Zee Business

Cyclone Gulab

फोटो: Sky Met Weather

तूफान "गुलाब" के कारण कई राज्यों में बारिश की चेतावनी, तेलंगाना में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने चक्रवर्ती तूफान "गुलाब" के मद्देनजर तेलंगाना के 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सितंबर 28 को जानकारी देते हुए बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से दक्षिणी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने महाराष्ट्र में भी भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। बीते 48 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में आए तूफान के कारण दस लोगों की जान जा चुकी है।

बुध, 29 सितंबर 2021 - 05:10 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: cyclone gulab, Telangana, weather forecast, heavy rains

Courtesy: Amar Ujala nwes

Heavy Rain

फोटो: Newstrack

आने वाले पांच दिनों में इन तीन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, IMD ने दी चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक देश के अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में अगले 5 दिनों तक और उत्तराखंड में सितंबर 23 से सितंबर 26 के बीच भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में सितंबर 23 से सितंबर 24 के बीच तेज बारिश का अनुमान जताया है। ओडिशा में सितंबर 25 और गंगीय पश्चिम बंगाल में सितंबर 26 से बारिश का नया दौर शुरू हो रहा है।

गुरु, 23 सितंबर 2021 - 11:10 AM / by सपना सिन्हा

Tags: IMD, heavy rains, weather forecast

Courtesy: IBC24