क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह ने की संजना गनेशन के साथ रचाई शादी
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने स्टार स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गनेशन के साथ शादी कर ली है। उन्होंने इसकी जानकारी ट्विटर… read-more
Tags: Jasprit Bumrah, Wedding, Indian Cricketer, Star Sports
Courtesy: Ndtv
दूल्हे का चेहरा देखते ही भागी दुल्हन, शाम तक दूल्हा करता रहा इंतजार
बिहार के पश्चिम चंपारण में एक दुल्हन मंडप से भाग निकली जिसकी वजह आपको हैरत में डाल सकती है। दरअसल शादी की रस्मो-रिवाज शुरू करने के बाद जैसे ही दूल्हा सामने आया दुल्हन ने उसका चेहरा देखते ही शादी करने से साफ इंकार कर दिया और व्हाट्सएप पर झूठी फोटो दिखाने का आरोप लगा दिया। जिसके बाद परिजनों ने दुल्हन पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह मंडप छोड़ के भाग खड़ी हुई। बता दें दोनों पक्षों में इस बात को लेकर कहा-सुनी और धक्का-मुक्की भी हुई।
Tags: Bihar, Champaran, Wedding, Groom
Courtesy: Live Hindustan
पैसो की तंगी के चलते 24 साल बाद कचरा बीनने वाले इस कपल ने रचाई शादी
फिलीपींस में एक कपल पिछले 24 साल से साथ रह रहा था लेकिन आज तक इन दोनों ने शादी नहीं की थी। इसी दौरान इनके 6 बच्चे भी हो गए। रोसलिन और रोमेल प्लास्टिक को बटोर कर घर चलाते है और इनकी इतनी कमाई नहीं है कि शादी कर सकें। रिचर्ड स्ट्रेंज नाम के एक शख्स को इनकी परेशानी का पता चला तो उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इनकी शादी का सारा खर्च उठाने का जिम्मा लिया।
Tags: Wedding, lover, Motivation
Courtesy: Schoopwhoop
अभिनेत्री स्कारलेट जॉनसन ने गुपचुप तरीके से किया विवाह
एवेंजर्स फिल्म में अपने 'ब्लैक विडो' किरदार के लिए मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री स्कारलेट जॉनसन ने कॉमेडियन कॉलिन जोस्ट से एक गुप्त सेरेमनी में शादी कर ली है। हालाँकि स्कारलेट और कोलिन ने इस बात की पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं की है। एक गैर-लाभकारी संगठन 'मील्स ऑन वील्स' ने कहा कि, 'उनकी शादी की इच्छा इस मुश्किल वक्त में वयस्कों के लिए बदलाव लाने में मदद करना है।' दोनों एक दूसरे के साथ 2017 से थे जिसके बाद 2019 में सगाई कर ली थी।
Tags: Scarlett Johnson, Collin Jost, Wedding
Courtesy: AMARUJALA NEWS