Own Sun

फोटो: Daily Bangladesh

रौशनी पाने के लिए किया अपने ही सूरज का निर्माण: इटली

इटली के गांव विगनेला में सर्दियों में तीन महीने तक सूर्य की रोशनी नहीं आती थी। रौशनी ना मिलने से गांव के लोगो को अंधेरे में रहने के साथ कई बीमारियों का सामना करना पड़ता था। रौशनी पाने के लिए साल 2006 में यहाँ के लोगों ने 100,000 यूरो की बड़ी कीमत की एक ठोस स्टील शीट बनाई। इससे सूरज की रोशनी सीधे इस स्टील शीट पर पड़ती है, जिससे पूरे गांव को दिन में 6 घंटे तक रोशनी मिलती है।

शुक्र, 27 अगस्त 2021 - 12:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Italy, The Sun, sun light, Winter Cold Wave

Courtesy: Zee News Hindi

Temperature In Delhi

फोटोः India TV News

देश के कई राज्यों में ठण्ड बढ़ने के साथ घना कोहरा छाने की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस होने के कारण देश में आने वाले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार शीतलहर चलने के कारण दिल्ली, उत्तरप्रदेश, पंजाब, और राजस्थान पर थोड़ा ज़्यादा असर देखने को मिलेगा साथ ही घना कोहरा होने की भी संभावना है। आईएमडी ने यह भी बताया कि दिल्ली में पश्चिम व उत्तर पश्चिम से चलने वाली हवाओ से तापमान गिरकर चार डिग्री सेल्सियस तक भी पहुँच सकता है। 

रवि, 24 जनवरी 2021 - 04:12 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: weather forecast, Western Disturbance, Winter Cold Wave

Courtesy: Amarujala News

Cold weather in North India

Photo: Zee News

देश की राजधानी समेत संपूर्ण उत्तर भारत में कोहरे का कहर, दो दिन और रहेगा असर: भारतीय मौसम विभाग

दिल्ली समेत समस्त उत्तर भारत में घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है जिसको देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने अगले दो दिन और सर्तक रहने को कहा है। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी 15 की सुबह उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में जनवरी महीने का सबसे घना कोहरा दर्ज़ हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि शुष्क मौसम एवं उत्तर पश्चिम हवाओं के कारण देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में अगले तीन-चार दिन तक तापमान सामान्य से कम… read-more

शुक्र, 15 जनवरी 2021 - 09:40 AM / by अमर नाथ झा

Tags: Winter Cold Wave, Delhi, IMD

Courtesy: AMAR UJALA

Temperature In Delhi

फोटोः India TV News

दिल्ली में 1.1 डिग्री सेल्सियस पंहुचा तापमान, राजस्थान के 11 जिलों में 5 डिग्री से निचे

देश में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई है। उत्तरी भारत में शीत लहर चलने के कारण जहाँ राजस्थान के 11 जिलों में पारा पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे जा चुका है, वहीं राजधानी दिल्ली में नए साल की सुबह तापमान गिरकर 1.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो बीते 14 सालो मे सबसे कम है। इससे पहले 2006 में दिल्ली का तापमान 0.2 डिग्री तक गिर गया था। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश और पंजाब में बारिश का अलर्ट जारी किया है।  

शुक्र, 01 जनवरी 2021 - 12:00 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Winter Cold Wave, Delhi, weather forecast

Courtesy: DAINIK BHASKAR

Winter Cold Wave hit North India

फोटोः BBC.com

उत्तरी भारत में सामान्य से कम ही रहेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञानं विभाग (IMD) ने उत्तर भारत में बढ़ती ठंड को लेकर अलर्ट जारी करते हुए कहा कि अगले हफ्ते के अंत तक ऐसी ठंड बरक़रार रहेगी। मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान के अनुसार दिसंबर 24 से दिसंबर 30 तक उत्तर-पश्चिम व उत्तर भारत में तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री नीचे ही रहेगा। इसके बाद कुछ राहत के आसार नज़र आ रहे हैं। दरअसल, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फ़बारी के कारण वहां से आ रही शीत लहर के कारण मैदानी इलाकों में इतनी ठंड बढ़ गई है।… read-more

रवि, 20 दिसम्बर 2020 - 04:33 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: IMD, North India, Winter Cold Wave

Courtesy: JAGRAN NEWS