उत्तर प्रदेश को मिली कोरोना की नई वैक्सीन जाइकोव-डी
उत्तर प्रदेश को कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच कोरोना की नई वैक्सीन जाइकोव-डी मिलने वाली है। उत्तर प्रदेश को जाइकोव-डी की 33 लाख 20 हज़ार खुराकों का कोटा मिला है। राज्य के 14 ज़िलों में पहले फेज में 11.06 लाख लोगो को जाइकोव-डी की तीन-तीन खुराक दी जाएंगी। यह पहली प्लाज्मिड DNA वैक्सीन है, जो बिना सुई के लगाई जाएगी। इस वैक्सीन को बच्चों के लिए भी सुरक्षित बताया जा रहा है।
Tags: zycov-D, Covid-19, Uttar Pradesh, DNA
Courtesy: Dainik Bhaskar
कैडिला ने ZyCov-D वैक्सीन के उत्पादन के लिए शिल्पा मेडीकेयर से किया करार
देश को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए एक और हथियार मिलने वाला है। दवा निर्माता कंपनी कैडिला हेल्थकेयर ने अपनी बिना सुई वाली वैक्सीन ZyCov-D के उत्पादन के लिए सितंबर 24 को शिल्पा मेडिकेयर के साथ करार किया है। यह वैक्सीन 12 और उससे ज़्यादा वर्ष के लोगो को लगाई जाएगी। यह दुनिया की पहली डीएनए प्लास्मिड वैक्सीन है। इससे पहले भारतीय दवा नियामक ने ZyCov-D को अगस्त 20 को इसके इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत दी थी।
Tags: Corona Vaccine, Covid-19, Zydus Cadila, zycov-D
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
भारत को मिला पहला डीनए युक्त कोविड टीका
डीसीजीआई द्वारा 'जाइडस केडिला' के कोविड टीके 'जोइकोव-डी' को आपातकालीन मंजूरी प्रदान कर दी गयी है। इसकी बात की जानकारी सरकार ने अगस्त 20 को दी। तीन खुराक वाले इस टीके के लिए आवेदन जुलाई में किया था। अहमदाबाद स्थित इस फार्मा कंपनी ने बताया कि इस टीके के लिए 50 से अधिक केंद्रों पर क्लिनिकल ट्रायल पूरा किया गया है। जोइकोव-डी दुनिया का पहला डीएनए टीका है जो कोविड के संक्रमण को कम करने के लिए प्रयोग किया जाएगा।
Tags: DCGI, Covid Vaccine, Zydus Cadila, zycov-D
Courtesy: India.Com
देश को मिल सकती है बिना इंजेक्शन वाली ZyCoV-D वैक्सीन
जायडस कैडिला ने अपनी बिना सुई वाली ZyCov-D वैक्सीन के लिए DCGI से इमरजेंसी मंज़ूरी की मांग की है। ZyCoV-D का तीसरे चरण का ट्रायल हो चुका है। ये वैक्सीन 12-18 साल के बच्चों के लिए सुरक्षित है। कंपनी ने सालाना 10-12 करोड़ खुराक बनाने की बात कही है। ZyCoV-D की कुल तीन खुराक लेनी होती है। इसमें सुई की जरूरत नहीं पड़ती। इसे एक मशीन में लगाकर बांह पर लगाते हैं। मशीन पर लगे बटन को क्लिक करने से दवा शरीर में पहुंच जाती है।
Tags: DCGI, Zydus Cadila, zycov-D, Covid-19
Courtesy: Aajtak News