Green

फ़ोटो: Green Energy

अक्षय ऊर्जा के विकास के मामले में चीन और रूस के बाद तीसरे स्थान पर भारत

हालिया नवीकरणीय ऊर्जा: वैश्विक स्थिति रिपोर्ट के अनुसार भारत 2021 में नवीकरणीय ऊर्जा के विकास के मामले में चीन और रूस के बाद तीसरे स्थान पर रहा। ग्लासगो जलवायु सम्मेलन में 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य घोषित करने की, भारत अपनी पर्यावरणीय जिम्मेदारियों को बखूबी समझ रहा है। प्राकृतिक रूप से भारत अक्षय ऊर्जा के मामले में अत्यंत धनी देश रहा है।

बुध, 29 जून 2022 - 06:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: ENERGY, Green, Enviroment, Zero Carbon Emmission

Courtesy: Jagran

China

फ़ोटो: BBC

चीन में बाढ़ ने भीषण मचाई तबाही, जियांग्शी प्रांत में लगभग 5,00,000 लोग प्रभावित

चीन में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है। जियांग्शी प्रांत में भारी बारिश के कारण लगभग 5,00,000 लोग प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश से कई शहरों के सड़के टूट गयी हैं। सरकार ने यांग्त्ज़ी पर बड़े पैमाने पर थ्री गोरजेस डैम जैसे बाढ़ नियंत्रण और जलविद्युत परियोजनाओं में भारी निवेश किया है। विश्व स्तर पर, जलवायु परिवर्तन के परिणामस्वरूप अधिक तीव्र उष्णकटिबंधीय तूफान बढ़ रहे हैं, जिससे बाढ़ में वृद्धि हुई है जिससे जीवन, फसलों और भूजल को खतरा है। 

बुध, 22 जून 2022 - 02:50 PM / by Pranjal Pandey

Tags: China, Flood, Enviroment, Heavy Rain

Courtesy: Jagran

Pm Modi and German chancellor

फ़ोटो: The Hindu

स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ाने के लिए 10 बिलियन यूरो की सहायता करेगा जर्मनी

भारत और जर्मनी ने सतत विकास पर केंद्रित कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत को 2030 तक 10 बिलियन यूरो की सहायता मिलेगी। इसमें नवीकरणीय ऊर्जा से 50 प्रतिशत ऊर्जा आवश्यकता की पूर्ति और 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन बिजली क्षमता स्थापित करना शामिल है। इस संबंध में एक संयुक्त बयान में कहा गया कि जर्मनी भारत को अपने वित्तीय और तकनीकी सहयोग और अन्य सहायता को मजबूत करने का इरादा रखता है।

मंगल, 03 मई 2022 - 09:34 AM / by Pranjal Pandey

Tags: Germany, India, Green Energy, Enviroment

Courtesy: Jagran