चीन में बाढ़ ने भीषण मचाई तबाही, जियांग्शी प्रांत में लगभग 5,00,000 लोग प्रभावित
चीन में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है। जियांग्शी प्रांत में भारी बारिश के कारण लगभग 5,00,000 लोग प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश से कई शहरों के सड़के टूट गयी हैं। सरकार ने यांग्त्ज़ी पर बड़े पैमाने पर थ्री गोरजेस डैम जैसे बाढ़ नियंत्रण और जलविद्युत परियोजनाओं में भारी निवेश किया है। विश्व स्तर पर, जलवायु परिवर्तन के परिणामस्वरूप अधिक तीव्र उष्णकटिबंधीय तूफान बढ़ रहे हैं, जिससे बाढ़ में वृद्धि हुई है जिससे जीवन, फसलों और भूजल को खतरा है।