Wheat

फोटो: BBC

रूस सस्ते दर पर करेगा गेहूं निर्यात, गेंहू की कमी वाले देशों से व्यापार करेगा मजबूत

यूक्रेन पर हमला करने के बाद रूस पर कई स्‍तर पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। वहीं रूस ने ग्रेन एक्‍सपोर्ट टैक्‍स को कम कर गेहूं की कमी वाले देशों के सामने सस्‍ते गेहूं का पासा फेंक दिया है। टैक्स की नई दरें छह जुलाई से लागू हो जाएंगी। हालांकि रूस की शर्त है कि गेहूं की खरीद का भुगतान केवल उसकी अपनी मुद्रा रूबल में ही करना होगा। रूबल में भुगतान होने की सूरत में उसकी मुद्रा अधिक मजबूत हो जाएगी।

शनि, 02 जुलाई 2022 - 04:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Russia, Wheat, Export, Grain, Rubel

Courtesy: Jagran

Rubal

फ़ोटो: Wsj

आर्थिक प्रतिबंधों के बाद भी रूस की मुद्रा रूबल कर रही है बेहतर प्रदर्शन

रूस की मुद्रा रुबल ने खुद में इतने प्रतिबंधों को झेलते हुए भी डॉलर के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर रही है। मास्को एक्सचेंज ने खबर दी है कि मई 11 को भी डॉलर के मुकबाले रुबल ज्यादा मजबूती पर रहा। पश्चिमी प्रतिबंधों से बचने के लिए रूस ने रुबल को बचाने के लिए कई तरह के रक्षात्मक उपायों की शुरुआत की थी। अब इसका परिणाम सामने आने लगा है। रूस ने अपनी मुद्रा बचाने के लिए कई तरह के उपाय किये है।

शुक्र, 13 मई 2022 - 05:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Russia, Rubel, crisis, War

Courtesy: News18