Sono

फोटो: HT Auto

जर्मनी की सोनो मोटर्स ने अपने सोलर इलेक्ट्रिक व्हीकल को किया डेवलप

सोनो मोटर्स ने अपने सोलर इलेक्ट्रिक व्हीकल को डेवलप किया है। कंपनी ने अपनी इस कार का नाम Sion दिया है। ये पूरी तरह से ग्रीन कार है। जो सूरज की रोशनी से बैटरी को चार्ज करती है। इस कार में 456 सोलर सैल्स लगाए गए हैं। पूरे हफ्ते में सूरज की रोशनी से इसके बैटरी सेल्स चार्ज होकर 112 किमी तक सफर पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें लगी बैटरी सिंगल चार्जिंग पर 300 किमी तक चल सकती है।

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 05:26 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Sono, Motors, Solar, electric, Germany

Courtesy: Hindustan

Tata Motor

फ़ोटो: Tata Motor

टाटा मोटर्स ने की अपने सभी कॉमर्शियल गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा

टाटा मोटर्स ने अपने सभी कॉमर्शियल गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। जुलाई 1, 2022 से कंपनी के विभिन्‍न कॉमर्शियल वाहनों की कीमतों में 1.5 फीसदी से लेकर 2.5 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जाएगी। बढ़ी हुई कीमत मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करेगी। टाटा मोटर्स के वाहनों  की मार्केटिंग अफ्रीका, मध्य पूर्वी देशों में भी की जाती है। इसके अलावा दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका, रूस और अन्य देशों में भी कंपनी का बिजनेस है।… read-more

मंगल, 28 जून 2022 - 07:50 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Tata, Motors, auto, Price Hike, Commercial Vehicles

Courtesy: News18

Kia

फ़ोटो: Car Dekho

KIA की इलेक्ट्रिक कार जल्द उतर सकती है भारतीय बाजार में, दमदार रेंज

किआ इंडिया मोटर्स जल्द ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी भारतीय बाजार में ऑल-इलेक्ट्रिक EV6 पेश करने की तैयारी कर रही है। Kia EV6 को लाइट, एयर, वाटर और अर्थ सहित चार वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसकी ज्यादा दमदार बैटरी की रेंज 528 KM तक है। साथ ही यह कार साथ ही 321bhp और 605Nm का टार्क पैदा करता है।

रवि, 15 मई 2022 - 06:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Kia, Motors, EV, electric

Courtesy: Zee News